Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस फिल्म की शूटिंग करते हुए बाल-बाल बचीं प्रियंका की आंखें, महवश ने वीडियो शेयर कर ट्रॉलर्स को पिलाई लताड़

पूर्व मिस वर्ल्ड और ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनास इन दिनों अपनी अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म हेड ऑफ स्टेट को लेकर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 20 Jun 2025 8:47:36

2 News : इस फिल्म की शूटिंग करते हुए बाल-बाल बचीं प्रियंका की आंखें, महवश ने वीडियो शेयर कर ट्रॉलर्स को पिलाई लताड़

पूर्व मिस वर्ल्ड और ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनास इन दिनों अपनी अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म 'हेड ऑफ स्टेट' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। उनकी ये मूवी जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाली है। प्रियंका ने कई बार फिल्म की शूटिंग के सेट की फोटो शेयर की हैं। वह इसकी शूटिंग के दौरान हादसे की शिकार हुईं और चोटिल भी हुईं। अब एक इंटरव्यू में प्रियंका ने बताया कि कैसे इस एक्शन कॉमेडी फिल्म की शूटिंग के दौरान उनकी आइब्रो के एक हिस्से पर चोट लग गई थी।

इसमें उनकी आंख बाल-बाल बची थी। जिमी फॉलन के साथ बात करते हुए प्रियंका ने कहा कि कैमरे में मैट बॉक्स लगा था और मुझे जमीन पर रोल करके गिरना था, वो भी बारिश में। कैमरा मुझसे क्लोज अप लेने आ रहा था। कैमरा ऑपरेटर थोड़ा ज्यादा करीब आ गया, मैं भी थोड़ा पास चली गई और उसके कोने ने मेरी आईब्रो का एक हिस्सा उड़ा दिया। ये मेरी आंख भी हो सकती थी, तो मैं शुक्रगुजार हूं कि सिर्फ आईब्रो गई। मैंने तुरंत सर्जिकल ग्लू लगाया, उसे चिपकाया और उस दिन की शूटिंग खत्म की… क्योंकि मुझे दोबारा बारिश में शूट नहीं करना था।

चाहे चोट लगे या कुछ भी हो जाए, मैं अपनी परफॉर्मेंस में कोई कसर नहीं छोड़तीं। प्रियंका ने इस चोट की एक एक्सक्लूसिव तस्वीर भी शेयर की और बताया कि ये उनके फेवरेट स्कार्स में से एक बन गया है। इल्या नैशुलर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में प्रियंका के साथ इद्रिस एल्बा और जॉन सीना लीड रोल में हैं। फिल्म में एक्शन, ह्यूमर और सरप्राइज भरा हुआ है। फिल्म 2 जुलाई को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में प्रीमियर की जाएगी।

आरजे महवश का पिछले कुछ समय से युजवेंद्र चहल के साथ जुड़ रहा नाम

आरजे महवश पिछले कई दिनों से भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ अफेयर को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया जा चुका है। आईपीएल-18 के दौरान भी महवश हमेशा चहल की टीम लखनऊ सुपरजाएंट्स को सपोर्ट करती दिखीं। इससे दोनों के अफेयर की चर्चा और तेज हो गई। इस बीच महवश एक वेब सीरीज में नजर आईं, जिसके बाद लोग कहने लगे कि चहल की वजह से उनका करिअर बन गया। अब महवश ने ऐसा कहने वालों को वीडियो शेयर कर लताड़ पिलाई है।

महवश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। इसकी शुरुआत में महवश कहती हैं कि मैं 2019 से क्रिकेट की पिच पर हूं। इसके बाद महवश ने वीडियो में अपने काम की झलक दिखाई। उनका एक प्रोडक्शन हाउस है जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी 'सेक्शन 108' समेत कई फिल्में बन चुकी हैं। वीडियो में महवश सुपरस्टार सलमान खान से लेकर कार्तिक आर्यन तक कई स्टार्स के इंटरव्यू लेती दिखीं। साथ ही कई शो में अवार्ड लेती हुई भी नजर आ रही हैं। इसके बाद महवश कहती हैं कि लोग कहते हैं कि इस बंदी में टैलेंट क्या है तो बता दूं कि मैं साइंटिस्ट बाप की बेटी हूं और दो किताब लिख चुकी हूं।

अवार्ड्स लाने के लिए मेहनत लगती है। मैं प्रैंक सिर्फ व्यूज के लिए करती थी। मोस्ट व्यूज रील्स के टॉप 10 में रह चुकी हूं। महवश ने चहल को लेकर कहा कि अगर मेरा कोई दोस्त बड़े मुकाम पर है तो मैं चिलाकर उसके बारे में बात करूंगी। मैं फिल्म प्रोड्यूसर, एक्टर कंटेंट क्रिएटर, रेडियो जॉकी, होस्ट सब कर चुकी हूं। मेरा करिअर बहुत लंबा है और बैंक बैलेंस दिखा दिया ना तो..’ इसके बाद महवश हंसते हुए वीडियो खत्म कर देती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका