Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : राम चरण की पत्नी ने बेटी को बर्थडे पर उसके नाम वाली बाघिन से मिलवाया, श्रीलंकाई PM से मिला यह एक्टर

साउथ इंडियन स्टार राम चरण की पत्नी उपासना कामिनेनी कोनिडेला आज शुक्रवार (20 जून) को अपनी बेटी क्लिन कारा के दूसरे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 20 Jun 2025 7:54:26

2 News : राम चरण की पत्नी ने बेटी को बर्थडे पर उसके नाम वाली बाघिन से मिलवाया, श्रीलंकाई PM से मिला यह एक्टर

साउथ इंडियन स्टार राम चरण की पत्नी उपासना कामिनेनी कोनिडेला आज शुक्रवार (20 जून) को अपनी बेटी क्लिन कारा के दूसरे जन्मदिन पर हैदराबाद स्थित चिड़ियाघर पहुंचीं। वहां उन्होंने क्लिन की मुलाकात उसी नाम की बाघिन से कराई। अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए उपासना ने इसे बेहद खास और सार्थक बताया। बता दें पिछले साल राम चरण पत्नी के साथ इस जू में पहुंचे थे, जहां शावक का नाम उन्होंने बेटी के नाम पर रखने का फैसला लिया था, जो उनके लिए एक खास पल था। क्लिन के 2 साल की होने पर परिवार ने चिड़ियाघर में एक बार फिर इस बाघिन से मुलाकात की।

अब एक खूबसूरत और बड़ी शेरनी को देखकर क्लिन की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उपासना ने इस खास मौके पर कैप्शन में लिखा, “एक साल पहले वह सिर्फ एक छोटी सी शावक थी। आज, वह चंचल बाघिन है और उसका नाम हमारे क्लिन कारा के नाम से मिलता है। इस प्यारे से काम के लिए हैदराबाद चिड़ियाघर को धन्यवाद। हमारा मानना है कि वन्यजीवों का जंगल में ही रहना जरूरी है, लेकिन हम ऐसे प्रयासों का भी समर्थन करते हैं जो उनके जीवन को सम्मान और देखभाल देते हैं। हम इनके लिए विनम्रता, साहस के साथ प्यार से बड़े होने की कामना करते हैं।”

इससे पहले उपासना ने एक पोस्ट में बताया था कि 'क्लिन' का क्या मतलब होता है। नाम के महत्व और अर्थ को बताते हुए उन्होंने बताया क्लिन कारा, ललिता सहस्रनाम से लिया गया नाम है, जो परिवर्तनकारी, शुद्ध करने वाली ऊर्जा का प्रतीक है और यह आध्यात्मिक जागृति लाती है। बता दें शादी के 11 साल बाद राम चरण और उपासना ने अपने घर में नन्हीं परी का वेलकम किया। दोनों ने अभी तक अपनी लाडली का चेहरा दुनिया को नहीं दिखाया है। उपासना की पोस्ट पर नेटिजंस के रिएक्शन आ रहे हैं। इसके अलावा राम चरण के साथ 'मगधीरा' फिल्म में काम कर चुकीं अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने भी कमेंट किया है।

उन्होंने लिखा कि छोटी बच्ची को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। राम चरण के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उन्हें आखिरी बार शंकर की 'गेम चेंजर' में देखा गया था, जो इस साल जनवरी में रिलीज हुई थी। वे अब 'पेड्डी' फिल्म में नजर आएंगे, जो एक स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म है। इसके डायरेक्टर बुची बाबू सना हैं। इसमें राम चरण के साथ जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में शिव राजकुमार, दिव्येंदु और जगपति बाबू भी अहम भूमिकाओं में हैं। इसे 27 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

मोहनलाल ने इंस्टाग्राम पर शेयर की श्रीलंका यात्रा की तस्वीरें, जताया आभार

मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल 400 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। फैंस को उनकी अदाकारी खूब पसंद आती है। अब हाल ही में मोहनलाल ने श्रीलंका के प्रधानमंत्री से मुलाकात की और इस मौके की तस्वीरें शेयर कर गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए श्रीलंकाई सांसद का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वे श्रीलंका के प्रधानमंत्री हरिनी अमरसूर्या और अन्य नेताओं के साथ सार्थक बातचीत के लिए बहुत आभारी हैं, जिसने इस यात्रा को उनके लिए 'वास्तव में अविस्मरणीय' बना दिया।

मोहनलाल ने इंस्टाग्राम पर अपनी दो तस्वीरें शेयर कीं, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री हरिनी अमरसूर्या के साथ स्पीकर जगत विक्रमरत्ने, डिप्टी स्पीकर रिजवी सालिह और अपने दोस्त से मुलाकात की और उनके साथ पोज भी दिए। मोहनलाल ने कैप्शन में लिखा, “श्रीलंका की संसद में शानदार स्वागत से मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। माननीय प्रधानमंत्री डॉ. हरिनी अमरसूर्या, स्पीकर डॉ. जगत विक्रमरत्ने, डिप्टी स्पीकर डॉ. रिजवी सालिह और मेरे प्रिय मित्र इशांत रत्नायके से मिलना वाकई सौभाग्य की बात थी।

मैं गर्मजोशी, उदारता और सार्थक बातचीत के लिए बहुत आभारी हूं, जिसने श्रीलंका की इस यात्रा को वास्तव में अविस्मरणीय बना दिया।” मोहनलाल जल्द ही सत्यन अंथिकाड के डायरेक्शन में बनी फैमिली मूवी 'हृदयपूर्वम' में दिखाई देंगे, जो सोनू टी.पी. की पटकथा और अंथिकाड के बेटे अखिल सत्यन की कहानी पर आधारित है। यह 28 अगस्त को पर्दे पर रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका