न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

धर्मेन्द्र ने बताईं रणवीर की ये बातें! अमिताभ लें रिटायरमेंट : सलीम खान, ‘शाहरुख में पूरा हिंदुस्तान बसता है’

दिग्गज वेटरन एक्टर और बॉलीवुड में हीमैन के नाम से मशहूर धर्मेंद्र की एक झलक पाने के लिए फैंस बेकरार रहते हैं। वे पिछले दिनों एक और साथी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 12 Oct 2021 7:59:31

धर्मेन्द्र ने बताईं रणवीर की ये बातें! अमिताभ लें रिटायरमेंट : सलीम खान, ‘शाहरुख में पूरा हिंदुस्तान बसता है’

दिग्गज वेटरन एक्टर और बॉलीवुड में हीमैन के नाम से मशहूर धर्मेंद्र की एक झलक पाने के लिए फैंस बेकरार रहते हैं। वे पिछले दिनों एक और साथी स्टार शत्रुघ्न सिन्हा के साथ द कपिल शर्मा शो में नजर आए थे। साथ ही पिछले कुछ सालों से होम प्रोडक्शन की फिल्मों में ही काम करते दिखते हैं। इन दिनों वे करण जौहर की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। धर्मेंद्र ने फिल्म के हीरो रणवीर सिंह व हीरोईन आलिया भट्ट की तारीफ की है। धर्मेंद्र ने ईटाइम्स के साथ बातचीत में कहा कि रणवीर बहुत प्यारा है।

मुझसे जब भी मिलता है बस लिपट जाता है। हाथ पकड़ लेता है और जाने ही नहीं देता। मुझे वह बहुत पसंद है, वह बहुत स्वीट है। मुझे खुशी है कि आजकल के ये एक्टर्स बहुत सामान्य व्यवहार करते हैं और स्टार्स वाला एटिट्यूड नहीं है। रणवीर का परफॉर्मेंस भी बहुत अच्छा है। मैं कहूंगा कि वे वर्सेटाइल एक्टर हैं। इसके अलावा जब मैं जया बच्चन से सेट पर मिला तो हमने गुड्डी फिल्म के दिनों की याद की। मैं अपने साथी कलाकारों के साथ घुल-मिल जाता हूं। इस फिल्म में शबाना आजमी भी हैं।

dharmendra,amitabh bachchan,shahrukh khan,ranveer singh,salim khan,bollywood news in hindi

जानें-सलमान के पिता सलीम खान ने क्यों दी बिग बी को रिटायरमेंट की सलाह

सलमान खान के पिता और बॉलीवुड के प्रख्यात लेखक सलीम खान ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अमिताभ को रिटायर होने की सलाह दी है। सलीम ने एक इंटरव्यू में कहा कि इंसान को खुशियों के लिए भी जिंदगी बितानी चाहिए, न कि हमेशा के लिए भागदौड़ में लगा रहना चाहिए। मेरा मानना है कि अब अमिताभ को इसलिए रिटायर हो जाना चाहिए, क्योंकि उन्हें अपनी जिंदगी के कुछ साल अपने लिए भी जीने चाहिए। उन्होंने अपने जीवन में एक शानदार प्रोफेशनल पारी खेली है। उन्होंने बेहतरीन काम किया है, अब उन्हें खुद को इस रेस से फ्री कर लेना चाहिए।

रिटायरमेंट सिस्टम इसीलिए होता है, ताकि इंसान अपनी इच्छा के मुताबिक जिंदगी के कुछ साल बिता सके। जिंदगी के शुरुआती साल पढ़ाई-लिखाई और सीखने में खर्च हो जाते हैं। इसके बाद जिंदगी जिम्मेदारियों और परिवार के इर्द-गिर्द ही घूमती रह जाती है। मेरी ही बात कर लें तो अब मेरी दुनिया काफी सीमित है। मैं जिन लोगों के साथ वॉक पर भी जाता हूं वे नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से होते हैं। उल्लेखनीय है कि सलीम ने अमिताभ की साल 1973 में आई पहली हिट फिल्म जंजीर की कहानी लिखी थी। यह जोड़ी शोले, दीवार, मजबूर, डॉन, त्रिशूल, काला पत्थर, दोस्ताना जैसी फिल्मों में भी कमाल दिखा चुकी है।

dharmendra,amitabh bachchan,shahrukh khan,ranveer singh,salim khan,bollywood news in hindi

सोशल मीडिया पर अखिल कात्याल ने शाहरुख को डेडिकेट की कविता

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की क्रूज ड्रग केस में जमानत पर सुनवाई बुधवार को होनी है। सोशल मीडिया पर आर्यन की गिरफ्तारी को लेकर कई तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। शाहरुख के फैन उनके घर के आगे पोस्टर लगाकर और उनके लिए पोस्ट लिखकर सपोर्ट दिखा रहे हैं। इस बीच अखिल कात्याल की एक कविता खूब वायरल हो रही है। इसमें उन्होंने शाहरुख को लेकर विचार रखे हैं। कविता को डायरेक्टर नीरज घेवन ने रिट्वीट किया है और खुद भी कुछ पंक्तियां लिखी हैं। अखिल की कविता कुछ इस प्रकार है...

'वो कभी राहुल है, कभी राज
कभी चार्ली तो कभी मैक्स
सुरिंदर भी वो, हैरी भी वो
देवदास भी और वीर भी
राम, मोहन, कबीर भी
वो अमर है, समर है
रिजवान, रईस, जहांगीर भी
शायद इसलिए कुछ लोगों के हलक में फंसता है
की एक शाहरुख में पूरा हिंदुस्तान बसता है।'

नीरज घेवन ने कविता को रिट्वीट करते हुए लिखा...

'बंधन है रिश्तों में
काटों की तारें हैं
पत्थर के दरवाजे दीवारें
बेलें फिर भी उगती हैं
और गुच्छे भी खिलते हैं
और चलते हैं अफसाने
किरदार भी मिलते हैं
वो रिश्ते दिल दिल दिल थे।
लव यू शाहरुख खान दिल से।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर