न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बड़ी चेतावनी! अगर अब तक नहीं किया ये जरूरी काम तो सील हो जाएगा आपका बैंक लॉकर, RBI की डेडलाइन खत्म

अगर आपने बैंक लॉकर का नया एग्रीमेंट अब तक साइन नहीं किया तो सतर्क हो जाएं, RBI की डेडलाइन खत्म, कई बैंकों ने लॉकर सील करना शुरू कर दिया है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 18 Jun 2025 11:08:41

बड़ी चेतावनी! अगर अब तक नहीं किया ये जरूरी काम तो सील हो जाएगा आपका बैंक लॉकर, RBI की डेडलाइन खत्म

अगर आपके पास बैंक में लॉकर है और आपने अब तक नया लॉकर एग्रीमेंट साइन नहीं किया है, तो सावधान हो जाइए। RBI की लॉकर कॉन्ट्रैक्ट साइन करने की डेडलाइन खत्म हो गई है और एक्शन लेते हुए कई बैंक ने अपने ऐसे ग्राहकों के लॉकर सील कर दिए हैं। ऐसे में अगर आपने भी अपना लॉकर एग्रीमेंट अभी तक साइन नहीं किया है तो तुरंत कर लें वरना आपका लॉकर सील हो जाएगा।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के निर्देशों के तहत सभी बैंकों को ग्राहकों से नया रिवाइज्ड लॉकर एग्रीमेंट साइन कराना अनिवार्य किया गया है। यह नियम 1 जनवरी 2023 से लागू हुआ था और ग्राहकों को इसका पालन करने के लिए 31 दिसंबर 2024 तक का समय दिया गया था।

क्यों जरूरी है नया एग्रीमेंट?

RBI ने बैंकों से कहा है कि लॉकर ग्राहकों की सुरक्षा और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए स्टैंडर्ड एग्रीमेंट अपनाएं। इसमें ग्राहकों और बैंकों, दोनों के अधिकारों और जिम्मेदारियों को स्पष्ट रूप से परिभाषित किया गया है। नए एग्रीमेंट में बैंक की जिम्मेदारी सीमित रहेगी। चोरी, आग, या दुर्घटना की स्थिति में कुछ हद तक बैंक जिम्मेदार माना जाएगा। ग्राहक को लॉकर के उचित उपयोग और समय पर किराया भुगतान की शर्तें माननी होंगी।

अगर एग्रीमेंट साइन नहीं किया तो क्या होगा?

अगर कोई ग्राहक तय समय (31 दिसंबर 2024) तक नया एग्रीमेंट साइन नहीं किया है, तो बैंक लॉकर सेवाएं बंद कर सकता है। इससे पहले आपको रिमाइंडर और नोटिस भी दिए जाएंगे, लेकिन अगर फिर भी लापरवाही बरती गई, तो बैंक कानूनी रूप से आपके लॉकर को ऑपरेट करने से इनकार कर सकता है।

आरबीआई ने कहा था कि जो ग्राहक समय सीमा से पहले एग्रीमेंट रिन्यू करने में विफल रहते हैं, उन्हें प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि बैंक लॉकर तक पहुंच से इनकार कर सकते हैं और पूरक शुल्क लगा सकते हैं। जनवरी 2023 के अपने सर्कुलर में, आरबीआई ने कहा कि ग्राहकों के लिए अपने बैंक लॉकर को फ्रीज होने से बचाने के लिए 31 दिसंबर, 2023 की समय सीमा से पहले प्रक्रिया को पूरा करना महत्वपूर्ण है।

कैसे करें नया लॉकर एग्रीमेंट साइन?

- अपने बैंक ब्रांच में जाएं
- पहचान और लॉकर से जुड़े दस्तावेज साथ ले जाएं
- बैंक द्वारा प्रदान किए गए नए लॉकर एग्रीमेंट को ध्यान से पढ़ें और साइन करें
- एक प्रति आपको भी दी जाएगी

क्या करें और क्या न करें

- समय रहते एग्रीमेंट साइन करें
- लॉकर फीस समय पर भरें
- बिना पढ़े किसी भी डॉक्यूमेंट पर साइन न करें
- आखिरी तारीख का इंतज़ार न करें

आपका लॉकर सिर्फ तिजोरी नहीं, बल्कि आपकी मेहनत की कमाई और परिवार की सुरक्षा का प्रतीक है। एक छोटा-सा कदम नया एग्रीमेंट साइन करना आपके सोने और दस्तावेजों को किसी भी खतरे से बचा सकता है। समय रहते सावधानी बरतें, ताकि बाद में पछताना न पड़े।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं