न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Happy Birthday : 36 साल के हुए रणवीर सिंह, लग्जरी लाइफ जीने के शौकीन, जानें-और भी दिलचस्प बातें

एक्टर रणवीर सिंह आज यानी 6 जुलाई को अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। फैंस और साथी कलाकार उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 06 Jul 2021 4:42:56

Happy Birthday : 36 साल के हुए रणवीर सिंह, लग्जरी लाइफ जीने के शौकीन, जानें-और भी दिलचस्प बातें

एक्टर रणवीर सिंह आज यानी 6 जुलाई को अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। फैंस और साथी कलाकार उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं देने में जुटे हुए हैं। रणवीर को बॉलीवुड में एक दशक से भी ज्यादा हो गया है। बेहतरीन अदाकारी के चलते रणवीर समकालीन हीरो की लिस्ट में अग्रणी एक्टर्स में से एक हैं।

उन्हें पहली ही फिल्म बैंड बाजा बारात के लिए सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला था। रणवीर ड्रेसिंग सेंस और स्टाइलिश हेयरकट के लिए भी जाने जाते हैं। उन्हें वर्तमान पीढ़ी बड़ी संख्या में फॉलो करती है। इंडस्ट्री में माना जाता है कि वे ऊर्जावान अभिनेताओं में से एक हैं। रणवीर का जन्म 6 जुलाई 1985 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता का नाम जगजीत सिंह भवनानी और मां का नाम अंजू भवनानी है। उनकी एक बड़ी बहन रीतिका हैं।

ranveer singh,deepika padukone,ranveer deepika,band baja barat,gully boy,simba,actor ranveer singh,ranveer singh 36th birthday,bollywood news in hindi

2018 में की दीपिका से शादी

रणवीर की शिक्षा के बारे में बात करें तो उनकी पढ़ाई एचआर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्सं, मुंबई से हुई है। उन्होंहने अमेरिका की इंडियाना यूनिवर्सिटी से कला में ग्रेजुएशन की डिग्री भी हासिल की है। लंबी प्रेम कहानी के बाद साल 2018 में रणवीर ने दिग्गज एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण से इटली के लेक कोम्बो में शादी की। रणवीर साल 2012 में आई फिल्मी गोलियों की रासलीला रामलीला की शूटिंग के दौरान दीपिका के प्यार में खो गए थे। शादी से पहले दोनों ने कई बार एक-दूसरे से खुलकर प्यार का इजहार किया।


ranveer singh,deepika padukone,ranveer deepika,band baja barat,gully boy,simba,actor ranveer singh,ranveer singh 36th birthday,bollywood news in hindi

रणवीर के पास है महंगी-महंगी कारें

रणवीर सिंह लग्जरी लाइफ जीना पसंद करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पास करीब 30 मिलियन डॉलर यानी 224 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी है। रणवीर को लग्जरी कारों का भी शौक है। रणवीर की प्रॉपर्टी की बात करें तो उनके पास 3 आलीशान बंगले हैं, जिनमें से दो मुंबई और एक गोवा में है।

रणवीर के पास एश्टन मार्टिन रेपिडे (3.29 करोड़ रुपए), लैंड रोवर रेंज रोवर वोग (2.05 करोड़), जगुआर एक्सजेएल (1.07 करोड़), टोयोटा लैंड क्रूज परडो (1.04 करोड़), मर्सिडीज बेंच जीएलएस (83 लाख), मर्सिडीज बेंच ई क्लास (70 लाख), ऑडी क्यू 5 (59.78 लाख), मारुति सियाज (10.97 लाख) जैसी कारें हैं। एक विंटेज मोटरसाइकिल है, जिसकी कीमत 6.8 लाख रुपए है। रणवीर के कलेक्शन में करीब एक हजार जूते हैं, जिनकी कीमत 68 लाख रुपए से ज्यादा है।

बैंड बाजा बारात मूवी के साथ शुरू हुआ एक्टिंग करियर

अमेरिका से मुंबई लौटने के बाद उन्हों ने कुछ सालों तक एडवरटाइजिंग में बतौर कॉपीराइटर काम किया। उन्हें जनवरी 2010 में यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म बैंड बाजा बारात में ऑडिशन देने का मौका मिला जिसमें उन्हें अनुष्का शर्मा के अपोजिट लीड रोल ऑफर किया गया। इसके साथ ही रणवीर की अदाकारी का जादू चलना शुरू हो गया। रणवीर ने अब तक गोलियों की रासलीला रामलीला, किल दिल, पद्मावत, गली बॉय और बाजीराव मस्ताेनी जैसी कुछ बेहतरीन फिल्में की हैं। वे कई पुरस्कार भी हासिल कर चुके हैं। रणवीर की आगामी फिल्म ‘83' है जिसमे वे कपिल देव का किरदार निभाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका