न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रकुलप्रीत सिंह की बील्डिंग में लगी आग, टाइगर ने शुरू की इसकी शूटिंग, राजकुमार की फिल्म हिट...

एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह की बील्डिंग में आग लगने की खबर सामने आ रही है। यह आग 12वें फ्लोर पर लगी थी। आग लगने की वजह अभी तक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 20 Nov 2021 7:15:35

रकुलप्रीत सिंह की बील्डिंग में लगी आग, टाइगर ने शुरू की इसकी शूटिंग, राजकुमार की फिल्म हिट...

एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह की बील्डिंग में आग लगने की खबर सामने आ रही है। यह आग 12वें फ्लोर पर लगी थी। आग लगने की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। आग लगने की खबर के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और एंबुलेंस तुरंत मौके पर पहुंच गईं। आग पर काबू पा लिया गया है। खुशकिस्मती की बात यह रही कि इस आग में रकुलप्रीत के घर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और न ही किसी के हताहत होने की खबर सामने आई है।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार शनिवार सुबह मुंबई की उस बील्डिंग में आग लग गई जिसमें रकुलप्रीत भी रहती हैं। आग इतनी भयावह थी कि जिस फ्लोर पर आग लगी वह पूरी तरह काला हो गया। रकुलप्रीत के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे इन दिनों अपनी फिल्म 'छतरीवाली' को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में इस फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया है। रकुलप्रीत इसके अलावा अटैक, मे डे, थैंक गॉड, डॉक्टर जी और मिशन सिंड्रेला जैसी फिल्मों में भी नजर आएंगी।

rakulpreet singh,tiger shroff,rajkumar rao,hit movie,ganapath movie,bollywood news in hindi

टाइगर ने शेयर किया वीडियो, शर्टलेस अवतार में दिखे

एक्शन हीरो के रूप में पहचान बना चुके एक्टर टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी फिल्म ‘गणपत’ को लेकर चर्चा में हैं। टाइगर ने इसकी शूटिंग शुरू कर दी है। इसकी जानकारी खुद टाइगर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर फैंस को दी है। वीडियो में टाइगर शर्टलेस अवतार में नजर आ रहे हैं और उन्होंने अपने हाथ में क्लैपबोर्ड पकड़ा हुआ है। क्लैपबोर्ड पर फिल्म का नाम भी लिखा हुआ है। टाइगर अपने एप्स भी फ्लॉन्ट करते दिख रहे हैं। वीडियो पर टाइगर की रुमर्ड गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी ने फायर और उनकी मां आयशा श्रॉफ ने रेड हार्ट इमोजी कमेंट की है। गणपत एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है।

टाइगर के साथ कृति सेनन लीड रोल में हैं। इसे जैकी भगनानी, वासु भगनानी और दीपशिखा देशमुख प्रोड्यूस कर रहे हैं, जबकि फिल्म का निर्देशन विकास बहल के हाथों में है। फिल्म अगले साल रिलीज होगी। टाइगर, साजिद नाडियाडवाला की फिल्म ‘हीरोपंती 2’ और ‘बागी 4’ में भी नजर आएंगे।

rakulpreet singh,tiger shroff,rajkumar rao,hit movie,ganapath movie,bollywood news in hindi

राजकुमार-सान्या की फिल्म हिट-द फर्स्ट केस इस दिन होगी रिलीज

अभिनेता राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा जल्द ही फिल्म 'हिट-द फर्स्ट केस' में नजर आएंगे। इस फिल्म की घोषणा कुछ दिनों पहले की गई थी। अब मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट घोषित कर दी है। सान्या ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फिल्म की रिलीज डेट बताई। सान्या ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "हम सिनेमाघरों में एक रहस्यमय थ्रिलर, हिट-द फर्स्ट केस के साथ 20 मई 2022 को आ रहे हैं।" इसकी शूटिंग सितंबर में शुरू हो गई थी।

यह इसी टाइटल वाली एक तेलुगु फिल्म का हिंदी रीमेक है। ओरिजिनल फिल्म में विश्व सेन और रूहानी शर्मा लीड रोल में थे। रीमेक का निर्देशन शैलाश कोलानू करेंगे, जिन्होंने ओरिजनल फिल्म भी डायरेक्ट की थी। फिल्म भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म की कहानी एक पुलिस अधिकारी की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक लापता महिला को ढूंढने की कोशिश करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर