PULKIT SAMRAT - ISABELLE KAIF: 'SUSWAGATAM KHUSHAAMADEED' NEW RELEASE DATE... 16 May 2025 is the new release date of #SuswagatamKhushaamadeed, starring #PulkitSamrat and #Isabe
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने शेयर की सेल्फी, कैप्शन में बताई हकीकत
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने 90 के दशक में अपनी अदाकारी का जादू चलाया। इसके अलावा वह आज भी अपनी खूबसूरती और फिटनेस को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। वह 49 की उम्र में भी मौजूदा दौर की अभिनेत्रियों को मात देती हैं। शिल्पा ब्यूटी और फिटनेस के लिए कई तरीके अपनाती हैं। अब एक फोटो शेयर कर उन्होंने इसका खुलासा किया है। हालांकि यह फोटो सामने आने के बाद पहले तो उनके फैंस डर गए, लेकिन फिर कैप्शन पढ़ने के बाद पता चला कि घबराने की कोई बात नहीं है।
शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर सेल्फी पोस्ट की, जिसमें उनके चेहरे पर ढेर सारी सुइयां लगी दिख रही हैं। शिल्पा के सिर, माथे, गाल और गर्दन तक पर सुइयां ही सुइयां हैं। शिल्पा ने बताया कि साइनस की वजह से वह एक्यूपंक्चर ट्रीटमेंट ले रही हैं। साइनस को ठीक करने के लिए ये बेस्ट थेरेपी होती है और ये एक नेचुरल रेमेडी है। इस ट्रीटमेंट से लोगों को दर्द और स्वास्थ्य समस्याओं में राहत मिलती है। शिल्पा के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह जल्द ही कन्नड़ फिल्म ‘KD - द डेविल’ में नजर आएंगी। इसमें संजय दत्त भी अहम भूमिका में हैं।













