न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मिडकैप और स्मॉलकैप में खरीदारी के बावजूद लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार

भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 322 अंक गिरकर 76,295 और निफ्टी 82 अंक गिरकर 23,250 पर बंद हुआ। अमेरिकी टैरिफ फैसले के कारण बाजार में उतार-चढ़ाव देखा गया, जबकि फार्मा और मिडकैप शेयरों में खरीदारी जारी रही।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 03 Apr 2025 5:15:58

मिडकैप और स्मॉलकैप में खरीदारी के बावजूद लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार

मुम्बई। भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को लाल निशान में बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 322 अंक या 0.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76,295 और निफ्टी 82 अंक की गिरावट के साथ 23,250 पर था। बाजार में गिरावट की वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा जवाबी टैरिफ लगाए जाने को माना जा रहा है।

गौरतलब है कि इससे पूर्व आज सुबह कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ रेड जोन में खुला था। बीएसई पर सेंसेक्स 549 अंकों की गिरावट के साथ 76,067.56 पर ओपन हुआ। एनएसई पर निफ्टी 0.59 फीसदी की गिरावट के साथ 23,194.00 पर खुला।

लार्जकैप के उलट मिडकैप और स्मॉलकैप में खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 108 अंक या 0.21 प्रतिशत की तेजी केसाथ 52,162 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 93 अंक या 0.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ 16,255 पर बंद हुआ।

सेक्टरोल आधार पर पीएसयू बैंक, फार्मा, एफएमसीजी, मीडिया, एनर्जी, प्राइवेट बैंक और कमोडिटीज इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए हैं। ऑटो, आईटी, फाइनेंशियल सर्विसेज सबसे ज्यादा गिरने वाले इंडेक्स थे।

व्यापक बाजार का रुझान सकारात्मक था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 2,813 शेयर हरे निशान में, 1,169 शेयर लाल निशान में और 141 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए हैं।

सेंसेक्स पैक में पावर ग्रिड, सन फार्मा, अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी, एशियन पेंट्स, नेस्ले, इंडसइंड बैंक, टाइटन, एक्सिस बैंक, एसबीआई,अदाणी पोर्ट और एचयूएल टॉप गेनर्स थे। टीसीएस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, इन्फोसिस, टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस और कोटक महिंद्रा बैंक टॉप लूजर्स थे।

पीएल कैपिटल- प्रभुदास लीलाधर में एडवाइजरी प्रमुख, विक्रम कसात ने कहा कि अमेरिकी टैरिफ के ऐलान के बाद भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुआ। फार्मा शेयरों में खरीदारी हुई, जबकि आईटी शेयरों में दबाव देखा गया।

उन्होंने आगे कहा कि भारत और अमेरिका ट्रेड डील पर बातचीत इस साल के अंत तक समाप्त कर सकते हैं। संभावित टैरिफ स्वैप में अमेरिका द्वारा टैरिफ वापस लेने की बात कही जा सकती है, जिसके बदले में भारत ऑटो, कृषि-उत्पादों और शराब पर टैरिफ कम करेगा।

भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है। सुबह 9:38 पर सेंसेक्स 302 अंक या 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76,314 और निफ्टी 90 अंक या 0.39 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,241 पर था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत