Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ट्रॉलिंग से परेशान नेहा ने बताई मेलबोर्न कॉन्सर्ट की हकीकत, रिश्ता पक्का होने की खबर पर प्रभास की टीम ने दी रिएक्शन

मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ हमेशा चर्चाओं में रहती हैं। फिलहाल वह ऑस्ट्रेलिया में मेलबोर्न कॉन्सर्ट को लेकर विवादों में हैं। वह कॉन्सर्ट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 27 Mar 2025 7:18:59

2 News : ट्रॉलिंग से परेशान नेहा ने बताई मेलबोर्न कॉन्सर्ट की हकीकत, रिश्ता पक्का होने की खबर पर प्रभास की टीम ने दी रिएक्शन

मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ हमेशा चर्चाओं में रहती हैं। फिलहाल वह ऑस्ट्रेलिया में मेलबोर्न कॉन्सर्ट को लेकर विवादों में हैं। वह कॉन्सर्ट में 3 घंटे देरी से पहुंची थीं और इसके बाद स्टेज पर जाकर रोने लगी थीं। कॉन्सर्ट देखने पहुंचे लोग उनसे नाराज हो 'नेहा इंडिया वापस जाओ' जैसे नारे लगाने लगे थे। इसके बाद नेहा सोशल मीडिया पर बहुत ट्रॉल हुईं। अब नेहा ने वहां की पूरी सच्चाई बताई है। नेहा ने इंस्टा स्टोरी पर एक लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर की है। नेहा ने लिखा, “उन्होंने कहा कि मैं 3 घंटे लेट थी। क्या उन्होंने पूछा एक बार भी मेरे साथ क्या हुआ। उन्होंने मेरे और बैंड के साथ क्या किया?

जब मैंने स्टेज पर बात की तो मैंने किसी को नहीं बताया कि क्या हुआ क्योंकि मैं नहीं चाहती थी कि किसी को नुकसान पहुंचे। मैं कौन होती हूं किसी को सजा देने वाली। लेकिन अब मेरा नाम सामने आ रहा है तो मुझे बोलना ही होगा। क्या आप सभी जानते हैं कि मैंने मेलबोर्न ऑडियंस के लिए बिल्कुल फ्री काम किया है। आर्गेनाइजर पैसा लेकर भाग गए। मेरे बैंड को खाना, होटल और पानी तक नहीं दिया गया। मेरे पति और उनके दोस्त गए और उन्होंने खाना खिलाया। इस सबके बावजूद हम लोग स्टेज पर गए और परफॉर्म किया बिना किसी आराम के क्योंकि मेरे फैंस वहां इंतजार कर रहे थे।

हमारा साउंड चेक घंटों तक नहीं हुआ। साउंड वेंडर को पैसा नहीं दिया गया था और उसने साउंड चलाने से मना कर दिया था। और घंटों की देरी के बाद जब ये शुरू हुआ तो मैं वेन्यू पर नहीं पहुंच पाई। हमें ये तक नहीं पता था कि कॉन्सर्ट हो रहा है या नहीं क्योंकि ऑर्गेनाइजर ने मेरे मैनेजर के कॉल्स उठाने बंद कर दिए। वो लोग स्पॉन्सर के साथ भाग गए थे। वैसे तो और भी बहुत कुछ है कहने को पर मुझे लगता है कि ये काफी है।

जिन लोगों ने मेरे लिए आवाज उठाई उनके लिए थैंक्यू। मैं उन लोगों के प्रयासों की सराहना करती हूं जो उन्होंने मेरी सिचुएशन को क्लियर करने के लिए किए। जिन लोगों ने उस दिन मेरा कॉन्सर्ट अटैंड किया था और मेरे साथ रोए और दिल से डांस किया। मैं उनकी आभारी हूं। मेरे साथ खड़े रहने के लिए थैंक्यू।” नेहा के पति सिंगर रोहनप्रीत ने भी नेहा का समर्थन करते हुए पोस्ट शेयर की।
neha kakkar,singer neha kakkar,neha kakkar melbourne concert,neha video viral,prabhas,south indian actor prabhas,prabhas marriage मीडिया में जबरदस्त तरीके से फैल रही है इनके साथ प्रभास का रिश्ता तय होने की खबरें

‘बाहुबली’ फेम साउथ सुपर स्टार प्रभास इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रभास के परिवार ने हैदराबाद के एक बिजनेसमैन की बेटी के साथ उनका रिश्ता तय कर दिया है। हालांकि अब प्रभास की टीम ने इन सभी खबरों को खारिज कर दिया है। हिंदुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक प्रभास की टीम का कहना है कि यह खबर झूठी है और कृपया इसे नजरअंदाज करें।

दरअसल न्यूज 18 तेलुगु की रिपोर्ट के मुताबिक प्रभास की फैमिली ने हैदराबाद के एक बड़े बिजनेसमैन की बेटी के साथ रिश्ता पक्का कर दिया है। हालांकि लड़की कौन है और क्या करती है इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। इतना ही नहीं रिपोर्ट के अनुसार यह शादी पूरी तरह से सीक्रेट हो सकती है। बता दें प्रभास अक्सर लव लाइफ को लेकर लाइमलाइट में रहते हैं। उनका नाम साउथ एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी के साथ जुड़ चुका है। हालांकि दोनों ने कभी इस पर बयान नहीं दिया।

इसके अलावा प्रभास और कृति सेनन की अफेयर की अफवाहें भी खूब फैली थीं। इनके हिसाब से दोनों फिल्म ‘आदिपुरुष’ के दौरान करीब आए थे। प्रभास के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे अब फिल्म ‘द राजा साब’, ‘फौजी’ और ‘कन्नप्पा’ में नजर आएंगे। प्रभास की पिछली फिल्म साल 2024 में आई ‘कल्कि 2898 एडी’ थी। फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका