न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गलत इरादे से टिप्पणी नहीं की...स्टैंडअप कॉमेडियन कुमाल कामरा के बचाव में आए प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा का बचाव किया, कहा कि उनका कोई राजनीतिक मकसद नहीं है। एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी के बाद विवाद बढ़ा, मद्रास हाई कोर्ट ने दी अंतरिम अग्रिम जमानत।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Mon, 31 Mar 2025 10:49:08

गलत इरादे से टिप्पणी नहीं की...स्टैंडअप कॉमेडियन कुमाल कामरा के बचाव में आए प्रशांत किशोर

जन स्वराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत किशोर ने स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा का समर्थन किया है। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर विवादित टिप्पणी के मामले में प्रशांत किशोर ने कहा कि कुणाल कामरा राजनीति से जुड़े नहीं हैं और उनके किसी भी बयान का गलत इरादा नहीं होता। उन्होंने स्पष्ट किया कि जितना वे कुणाल कामरा को जानते हैं, उनके बयान का मकसद विवाद खड़ा करना नहीं था। प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि कुणाल कामरा उनके अच्छे दोस्त हैं और उन्होंने यह स्वीकार किया कि उनके कुछ शब्दों से विवाद पैदा हुआ। लेकिन इसका यह अर्थ नहीं कि उनका कोई राजनीतिक एजेंडा है। उन्होंने बताया कि कामरा पांडिचेरी में रहते हैं और राजनीति से कोई सीधा संबंध नहीं रखते।

कुणाल की कोई राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता नहीं: प्रशांत किशोर

जन स्वराज पार्टी के अध्यक्ष ने कहा कि कुणाल कामरा जैविक खेती के साथ स्टैंडअप कॉमेडी भी करते हैं और उनकी कोई राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता नहीं है। वह अपने देश से प्रेम करते हैं और संविधान का सम्मान करते हैं। प्रशांत किशोर ने कहा कि हो सकता है कि कामरा ने अपने शब्दों के चयन में गलती की हो, लेकिन अगर ऐसा है तो कानूनी रूप से उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। हालांकि, इसका यह मतलब नहीं कि उनके इरादे गलत हैं। मद्रास हाई कोर्ट ने शुक्रवार को उन्हें अंतरिम अग्रिम जमानत दे दी थी।

एकनाथ शिंदे पर कामरा की टिप्पणी से मचा विवाद

कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अपने शो के दौरान महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर तंज कसा था। मुंबई के ‘द हैबिटेट स्टूडियो’ में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने बिना नाम लिए एकनाथ शिंदे को ‘गद्दार’ कहा था। इस बयान के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मच गई और उनके खिलाफ तीन मामले दर्ज कर लिए गए।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?