न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बैंकॉक की 33 मंजिला गगनचुंबी इमारत ढहने पर उठे सवाल, क्या इसमें चीन का हाथ?, सरकार ने दिए जांच के आदेश

म्यांमार में आए 7.7 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप से 1700 से अधिक लोगों की मौत हुई, जबकि थाईलैंड के बैंकॉक में 33 मंजिला इमारत ढह गई। इस हादसे की जांच जारी है, जिसमें निर्माण में गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है।

Posts by : Varsha Singh | Updated on: Mon, 31 Mar 2025 9:05:01

बैंकॉक की 33 मंजिला गगनचुंबी इमारत ढहने पर उठे सवाल, क्या इसमें चीन का हाथ?, सरकार ने दिए जांच के आदेश

म्यांमार में हाल ही में 7.7 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें 1700 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। इस विनाशकारी भूकंप ने पूरे देश में भारी तबाही मचाई। इसके प्रभाव से थाईलैंड के बैंकॉक में एक 33 मंजिला गगनचुंबी इमारत भी ढह गई। अब इस भूकंप के कारणों की जांच की जा रही है कि यह कैसे और क्यों आया। थाईलैंड के उप प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल ने शनिवार को घटनास्थल का दौरा किया और तत्काल जांच के आदेश दिए। इस हादसे ने कई लोगों के मन में सवाल खड़े कर दिए कि आखिर इस ऊंची इमारत में क्या तकनीकी गड़बड़ी थी। बताया जा रहा है कि इसका निर्माण एक चीनी कंपनी के साथ संयुक्त उद्यम के तहत किया जा रहा था, और अब इस चीन समर्थित निर्माण फर्म की भी जांच की जा रही है।

क्या गड़बड़ी थी इमारत में?

33 मंजिला यह गगनचुंबी इमारत भूकंप के तेज झटकों को सहन नहीं कर पाई और ढह गई, जबकि अन्य ऊंची इमारतें सुरक्षित रहीं। अब तक मलबे से आठ शव बरामद किए जा चुके हैं। इस हादसे पर सवाल उठने लगे हैं कि आखिर यह इमारत इतनी जल्दी कैसे गिर गई। डेमोक्रेट पार्टी के सिविल इंजीनियर और राजनीतिज्ञ प्रोफेसर सुचाचावी सुवानसावास ने द टेलीग्राफ यूके से बातचीत में कहा कि कुछ न कुछ निश्चित रूप से गड़बड़ था। उन्होंने आगे कहा, 'यदि आप अन्य इमारतों को देखें, यहां तक कि निर्माणाधीन ऊंची इमारतें भी सुरक्षित खड़ी हैं। इसका मतलब या तो डिजाइन में गलती थी या फिर निर्माण प्रक्रिया में गड़बड़ी हुई थी। हालांकि, इस पर कोई निष्कर्ष निकालना अभी जल्दबाजी होगी।'

थाईलैंड के प्रधानमंत्री ने दिए जांच के आदेश

थाईलैंड के उप प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल ने इस हादसे की तुरंत जांच के निर्देश दिए हैं और विशेषज्ञों की एक टीम को सात दिनों के भीतर इमारत ढहने के कारणों का पता लगाने का समय दिया गया है। ब्रिटेन के टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, एसएओ बिल्डिंग का निर्माण इटैलियन-थाई डेवलपमेंट पीएलसी (आईटीडी) और चाइना रेलवे नंबर 10 (थाईलैंड) लिमिटेड के संयुक्त उद्यम के तहत किया जा रहा था। इसमें चीनी कंपनी की 19% हिस्सेदारी थी। थाईलैंड के पुलिस कमांडर तीरासाक थोंगमो ने बताया कि उनकी टीम पुलिसकर्मियों और बचाव कुत्तों की मदद से मलबे में जीवित बचे लोगों की तलाश में जुटी हुई है। उन्होंने कहा, 'हमारी प्राथमिकता उन सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना है, जो अभी भी जीवित हो सकते हैं।'

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब