न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नेहा धूपिया हुईं 41 की, पति अंगद बेदी सहित करीना, अनुष्का, कैटरीना ने ऐसे किया विश, जानें-और बातें

मॉडल व एक्ट्रेस नेहा धूपिया आज शुक्रवार (27 अगस्त) को अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। नेहा जल्द ही दूसरे बच्चे की मां ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 27 Aug 2021 5:19:37

नेहा धूपिया हुईं 41 की, पति अंगद बेदी सहित करीना, अनुष्का, कैटरीना ने ऐसे किया विश, जानें-और बातें

मॉडल व एक्ट्रेस नेहा धूपिया आज शुक्रवार (27 अगस्त) को अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। नेहा जल्द ही दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उनके एक बेटी मेहर हैं। सोशल मीडिया पर नेहा के लिए बधाइयों की बरसात हो रही है। उन्हें परिवार, फिल्म इंडस्ट्री के दोस्त और फैंस शुभकामनाएं दे रहे हैं। पति अंगद बेदी ने विशेष अंदाज में विश किया है। अंगद ने लिखा कि जन्मदिन की शुभकामनाएं मेरी शानदार लड़की। वाहे गुरु आपको वो सबकुछ दे रहे हैं जो आप चाहती हैं, बल्कि उससे ज्यादा। हमेशा यूं ही आगे बढ़ती रहो। मैं हमेशा तुम्हारा हाथ यूं ही पकड़े रहूंगा। आशीर्वाद रहे और इसी रास्ते में रियल बनकर आगे बढ़ती रहो। लव यू, मेहर की मां।

neha dhupia,actress neha dhupia,neha pregnant,Kareena Kapoor,anushka sharma,katrina kaif,neha birth day,bollywood news in hindi

नेहा-करीना ने चुप चुपके में साथ किया था काम

एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर नेहा की एक मोनोक्रोमैटिक फोटो शेयर की है, जिसमें वे बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए ठंडी हवा का आनंद लेती नजर आ रही हैं। चुप चुपके मूवी में नेहा के साथ काम कर चुकीं करीना ने लिखा कि आपकी खुशी, प्यार और मुस्कान की कामना करती हूं। ओए हैप्पी बर्थडे माई गॉर्जियस ममा... आपको खुशी, प्यार और हमेशा मुस्कान की शुभकामनाएं। एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी बर्थडे गर्ल की एक खूबसूरत फोटो शेयर कर लिखा कि हैप्पी बर्थडे नेहा! आपकी जिंदगी में हमेशा प्यार और पॉजिटिव एनर्जी रहे। इसकी कामना करती हूं। एक और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने लिखा अब तक के सबसे प्यारे व्यक्ति @nehadhupia को जन्मदिन की बधाई। यह साल जीवन में सभी बेहतरीन चीजें लेकर आए।

neha dhupia,actress neha dhupia,neha pregnant,Kareena Kapoor,anushka sharma,katrina kaif,neha birth day,bollywood news in hindi

नेहा की पहली ही फिल्म कयामत रही थी सुपरहिट

नेहा का जन्म 27 अगस्त 1980 को केरल के कोच्चि में हुआ था। नेहा ने अपने अभिनय जीवन की शुरुआत रंगमच से की। वर्ष 2002 में नेहा ने फेमिना मिस इंडिया में हिस्सा लिया, जिसमे वे विजेता रहीं। नेहा की पहली फिल्म वर्ष 2003 में आई कयामत थी। इसमें अजय देवगन हीरो थे और फिल्म सुपरहिट साबित हुई। वर्ष 2004 में रिलीज जूली मूवी नेहा की महत्वपूर्ण फिल्मों में मानी जाती है। इसमें नेहा ने सेक्स वर्कर का रोल किया था।

वर्ष 2005 में प्रदर्शित फिल्म शीशा में नेहा ने डबल रोल निभाया। नेहा के करियर की अन्य खास फिल्मों में क्या कूल है हम, गरम मसाला, एक चालीस की लास्ट लोकल, सिंह इज किंग, दे दना दन, दस कहानियां, एक्शन रिप्ले, फंस गये रे ओबामा, तुम्हारी सुलु के नाम आते हैं। वर्ष 2018 में नेहा ने पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे अभिनेता अंगद बेदी के साथ शादी कर ली।

neha dhupia,actress neha dhupia,neha pregnant,Kareena Kapoor,anushka sharma,katrina kaif,neha birth day,bollywood news in hindi

37 करोड़ रुपए की प्रोपर्टी की मालकिन हैं नेहा

ट्रेंडसेलेब्सनाओ की रिपोर्ट के मुताबिक नेहा करीबन 37 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन हैं। नेहा की अधिकतर कमाई फिल्मों और टीवी इंडस्ट्री से होती है। इसके अलावा वे पैनासोनिक, गीतांजलि ग्रुप, मोबाइल जैसे कई ब्रांड एंडोर्स करती हैं। नेहा बीएफएफ विद वोग टॉक शो को होस्ट करती हैं जिसमें वे बॉलीवुड सेलेब्स से उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर बात करती हैं। इसके अलावा नेहा रियलिटी शो एमटीवी रोडीज को जज करती हैं। नेहा ने हिंदी के साथ पंजाबी, तेलुगू, मलयालम जैसी कई भाषाओं की फिल्मों में भी काम किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर