न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मनोज बाजपेयी की ‘डायल 100’ मूवी में है थ्रिल और सस्पेंस का जबरदस्त तड़का, आप भी देखें Trailer

मनोज बाजपेयी, नीना गुप्ता और साक्षी तंवर स्टारर 'डायल 100' का ट्रेलर मंगलवार को लॉन्च हो गया है। ट्रेलर बेहतरीन है और इसे देखकर ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 21 Jul 2021 2:24:01

मनोज बाजपेयी की ‘डायल 100’ मूवी में है थ्रिल और सस्पेंस का जबरदस्त तड़का, आप भी देखें Trailer

मनोज बाजपेयी, नीना गुप्ता और साक्षी तंवर स्टारर 'डायल 100' का ट्रेलर मंगलवार को लॉन्च हो गया है। ट्रेलर बेहतरीन है और इसे देखकर फैंस में उत्सुकता पैदा हो गई है। यह एक थ्रिलर फिल्म है, जो जी5 पर स्ट्रीम होगी। मनोज एक इमरजेंसी कॉल ऑपरेटर का किरदार निभा रहे हैं। ट्रेलर की शुरुआत मनोज के किरदार निखिल सूद से होती है। निखिल की कंट्रोल रूम में नाइट शिफ्ट होती है और फिर उसके पास एक कॉल आता है जो उसे हैरानी में डाल देता है। जब वह कॉल को समझने के लिए संघर्ष करता है, तो असमंजस में पड़ जाता है। निखिल की पत्नी और बेटे को नीना गुप्ता के परेशान किरदार सीमा पलवा ने बंधक बना लिया है। सीमा अपने बेटे को खो चुकी हैं और वे किसी कारण कॉल ऑपरेटर को किसी हादसे के लिए दोषी मानती हैं।

दर्शकों को अंत तक बांधे रखेंगे ट्विस्ट और टर्न : मनोज

'डायल 100' के बारे में बात करते हुए मनोज बाजपेयी ने कहा कि यह एक अनूठी फिल्म है जिसमें बहुत सारे ट्विस्ट और टर्न हैं जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखेंगे। मैं काफी एक्साइटमेंट और इंटरेस्ट महसूस कर रहा हूं। डायल 100 मेरे लिए एक यूनीक अनुभव था और मुझे यकीन है कि इसे देखने के बाद दर्शकों को भी ऐसा ही महसूस होगा। फिल्म 6 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होगी। मनोज की द फैमिली मैन सीजन 2 अमेजन प्राइम वीडियो और एंथोलॉजी सीरीज रे नेटफ्लिक्स पर आई थीं। इस मूवी में भी थ्रिल और सस्पेंस का जोरदार तड़का है।

नीना गुप्ता और साक्षी तंवर ने भी शेयर किए एक्सपीरियंस

नीना गुप्ता ने कहा कि यह कैरेक्टर कुछ ऐसा है, जिसे मैंने पहले कभी नहीं निभाया है और मुझे यह अवसर देने के लिए मैं रेंसिल की आभारी हूं। भले ही फिल्म केवल एक रात में सामने आती है, लेकिन यह एक मनोरंजक थ्रिलर के लिए प्लॉट ट्विस्ट, ड्रामा, रिवेंज और मर्डर से भरपूर है। साक्षी तंवर ने कहा कि मैं रेंसिल सर, मनोज सर और नीनाजी के साथ काम करने का मौका छोड़ ही नहीं सकती थी। यह एक ड्रीम टीम है। मैंने शूटिंग के दौरान बहुत अच्छा समय बिताया और मुझे यकीन है कि ट्रेलर दर्शकों को चौंकाएगा। फिल्म का निर्माण सोनी पिक्चर्स फिल्म्स इंडिया, सिद्धार्थ मल्होत्रा और सपना मल्होत्रा की अल्केमी फिल्म्स ने किया है, जबकि रेंसिल डिसिल्वा निर्देशक हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर