न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘रईस’ फेम एक्ट्रेस माहिरा जल्द बनने वाली हैं मां, ऐसे मिले संकेत, पिछले साल बिजनेसमैन के साथ की थी दूसरी शादी

पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान (39) ने शाहरुख खान की फिल्म ‘रईस’ में काम करने के बाद भारत में भी अपनी खास फैन फॉलोइंग...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 12 Feb 2024 11:04:14

‘रईस’ फेम एक्ट्रेस माहिरा जल्द बनने वाली हैं मां, ऐसे मिले संकेत, पिछले साल बिजनेसमैन के साथ की थी दूसरी शादी

पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान (39) ने साल 2016 में आई शाहरुख खान की फिल्म ‘रईस’ में काम करने के बाद भारत में भी अपनी खास फैन फॉलोइंग बना ली है। फैंस माहिरा से जुड़ी कोई भी खबर जानने को बेकरार रहते हैं। अब उनके लिए खुशखबरी सामने आ रही है। खबरें है कि माहिरा के घर पर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। माहिरा दूसरी बार मां बनने वाली हैं। दरअसल माहिरा की प्रेग्नेंसी को लेकर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें उनकी डिलिवरी डेट का भी खुलासा किया गया है। हालांकि माहिरा और उनके पति बिजनेसमैन सलीम करीम ने अभी तक प्रेग्नेंसी की खबर पर मोहर नहीं लगाई है।

रिपोर्ट्स की मानें तो ये कपल जल्द ही गुडन्यूज की पब्लिकली अनाउंसमेंट कर सकता है। माहिरा ने पिछले साल अक्टूबर में करीम के साथ निकाह किया था। ई टाइम्स की रिपोर्ट में सूत्रों का हवाला देते हुए बताया गया है कि एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर पोस्ट वायरल हो रही है जिसमें कहा जा रहा है कि माहिरा दूसरी बार मां बनने वाली हैं।

पोस्ट में माहिरा की ड्यू डेट बताई गई है। रिपोर्ट के मुताबिक माहिरा अगस्त या सितंबर में बच्चे को जन्म देंगी। प्रेग्नेंसी के चलते माहिरा ने काम से ब्रेक ले लिया है। मां बनने के कुछ समय बाद वह फिर से एक्टिंग की दुनिया में लौटेंगी। माहिरा ने अपने दो सम्मानित प्रोजेक्ट में से एक का विकल्प चुना है। एक नेटफ्लिक्स की 'जो बची संग समेट लो' और एक अन्य अनटाइटल्ड फिल्म है।

mahira khan,pakistani actress mahira khan,mahira pregnancy,salim karim,mahir karim,ali askari,ajlan,raees movie,shahrukh khan

इनके साथ हुई थी माहिरा की पहली शादी, है एक बेटा अजलान

गौरतलब है कि माहिरा की पहली शादी अली अस्करी के साथ हुई थी। साल 2009 में उनके बेटा अजलान पैदा हुआ था। हालांकि ये शादी कुछ सालों बाद टूट गई। माहिरा ने 'FWhy' पॉडकास्ट के साथ बातचीत में पूर्व शौहर अली अस्करी और अजलान के साथ संबंधों का खुलासा किया था। साल 2015 में अलग होने के बावजूद अली और माहिरा के बीच अच्छा रिश्ता है और दोनों ने एक-दूसरे के नए परिवारों को सम्मानपूर्वक स्वीकार किया है।

बातचीत के दौरान माहिरा ने होस्ट से कहा था कि अजलान, अली की दूसरी शादी से हुए बेटे से प्यार करता है। माहिरा ने यह भी कहा था कि अली ने खूबसूरत महिला से शादी की है। बता दें कि माहिरा और करीम की शादी में अजलान ने भी शिरकत की थी। बाद में माहिरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर निकाह की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर फैंस को ट्रीट दी थी। माहिरा ने 'हमसफर', 'बिन रोए', 'हम कहां के सच्चे थे' और 'रजिया' जैसे सीरियल्स से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक खास जगह बनाई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम