न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एनिमल’ के लिए क्रेजी हुए जा रहे फैंस, 400 करोड़ से सिर्फ इतनी दूर, ‘सैम बहादुर’ ने भी 9वें दिन फिर पकड़ी रफ्तार

संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘एनिमल’ लोगों को खूब पसंद आ रही है। इस साल ‘पठान’, ‘जवान’, ‘गदर 2’ और...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 10 Dec 2023 11:37:55

एनिमल’ के लिए क्रेजी हुए जा रहे फैंस, 400 करोड़ से सिर्फ इतनी दूर, ‘सैम बहादुर’ ने भी 9वें दिन फिर पकड़ी रफ्तार

संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘एनिमल’ लोगों को खूब पसंद आ रही है। इस साल ‘पठान’, ‘जवान’, ‘गदर 2’ और ‘टाइगर 3’ जैसी सुपरहिट फिल्मों के बाद ‘एनिमल’ भी सफलता के झंडे गाड़ रही है। सोशल मीडिया पर भी इसके ही चर्चे हैं। इसका हर किरदार खास बन पड़ा। फिल्म शानदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करने में लगी हुई है।

हालांकि फिल्म में अत्यधिक हिंसा और बोल्ड सीन होने से इसकी आलोचना भी हो रही है, लेकिन फिर भी इसकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं हुई है। फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसने 9वें दिन भी तगड़ी कमाई की। कह सकते हैं कि दर्शकों में इसका क्रेज बदस्तूर जारी है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने शनिवार (9 दिसंबर) को भारत में 37 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इसके साथ ही इसकी कुल कमाई लगभग 400 करोड़ पहुंच गई है। इसकी टोटल कमाई 398.53 करोड़ रुपए हो गई है।

आईए अब फिल्म का कंप्लीट रिपोर्ट कार्ड देखते हैं। इसने पहले दिन 63.8 करोड़, दूसरे दिन 66.27 करोड़, तीसरे दिन 71.46 करोड़, चौथे दिन 43.96 करोड़, पांचवें दिन 37.47 करोड़, छठे दिन 30.39 करोड़, सातवें दिन 24.23 करोड़ और आठवें दिन 22.95 करोड़ रुपए कमाए थे। आज रविवार को और शानदार रिस्पोंस मिलने की उम्मीद है। इसके वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म 600 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर गई। फिल्म में रणबीर कपूर, बॉबी देओल, अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना व तृप्ति डिमरी के अहम रोल हैं।

animal,ranbir kapoor,bobby deol,anil kapoor,rashmika mandanna,sam bahadur,vicky kaushal,meghna gulzar,box office collection

विक्की कौशल की ‘सैम बहादुर’ भारत में कमा चुकी है 50 करोड़ रुपए

अब हम 'सैम बहादुर' के कलेक्शन पर नजर डालेंगे। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से खूब प्यार मिल रहा है। हालांकि यह 'एनिमल' से मुकाबला नहीं कर पा रही। यह भी 1 दिसंबर को ही थिएटर्स में पहुंची थी। सैकनिल्क की रिपोर्ट के हिसाब से इसने 9वें दिन शनिवार (9 दिसंबर) को भारत में 6.75 करोड़ रुपए कमाए। इसके साथ ही फिल्म 50 करोड़ रुपए के आंकड़े तक पहुंच गई।इसने पहले दिन 6.25 करोड़ रुपए कमाए थे।

पिछले कुछ दिनों से यह औसतन 3 करोड़ ही कमा पा रही थी। फिल्म फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की बायोपिक है। फिल्म में दिखाया गया है कि सैम ने कैसे साल 1971 में भारत और पाकिस्तान के युद्ध में खास भूमिका निभाई थी। सैम के किरदार में विक्की खूब जंचे हैं। एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा ने उनकी पत्नी और फातिमा सना शेख ने दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल अदा किया है। फिल्म का डायरेक्शन मेघना गुलजार ने किया है। मेघना और विक्की की जोड़ी इससे पहले 'राजी' में भी अपना जादू चला चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'30 से अधिक पाकिस्तानी जवान ढेर', ग्वादर में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर BLA का बड़ा हमला
'30 से अधिक पाकिस्तानी जवान ढेर', ग्वादर में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर BLA का बड़ा हमला
गोरखपुर में 5 साल के मासूम का अपहरण कर कत्ल, खंडहर से बोरे में ढका मिला शव; गोलगप्पा खिलाने का झांसा देकर साथ ले गया था किराएदार
गोरखपुर में 5 साल के मासूम का अपहरण कर कत्ल, खंडहर से बोरे में ढका मिला शव; गोलगप्पा खिलाने का झांसा देकर साथ ले गया था किराएदार
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे