न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

KBC-13 : दर्शक ने सवाल बताया गलत, अमिताभ ने खोला नाम का राज और बताया ‘सात हिन्दुस्तानी’ का किस्सा

क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति शो साल 2000 में शुरू हुआ था। तब से आज तक इसकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। पिछले...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 14 Sep 2021 7:31:39

KBC-13 : दर्शक ने सवाल बताया गलत, अमिताभ ने खोला नाम का राज और बताया ‘सात हिन्दुस्तानी’ का किस्सा

क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति शो साल 2000 में शुरू हुआ था। तब से आज तक इसकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। पिछले महीने इसका नया सीजन केबीसी-13 शुरू हुआ और इसे भी जबरदस्त टीआरपी मिल रही है। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अपने अनोखे अंदाज में शो होस्ट कर दर्शकों और कंटेस्टेंट का मनोरंजन करते रहते हैं। हालांकि सोमवार को प्रसारित एपिसोड ने शो पर विवाद खड़ा कर दिया।

दरअसल अमिताभ ने दीप्ति टुपे नामक कंटेस्टेंट से पूछा कि आम तौर पर भारतीय संसद की बैठक इनमें से किसके साथ शुरू होती है? इसका सही जवाब था प्रश्नकाल। दीप्ति के पास कोई लाइफलाइन नहीं बची थी और उन्होंने क्विट कर लिया। एक दर्शक आशीष चतुर्वेदी ने इस प्रश्न का स्कीनशॉट लेकर ट्वीट कर दिया कि सवाल और जवाब दोनों गलत थे। मैंने टीवी के कई सेशन फॉलो किए हैं। लोकसभा शून्यकाल और राज्यसभा प्रश्नकाल के साथ शुरू होती है। कृपया इसे चेक करें। इस पर शो के प्रोड्यसूर सिद्धार्थ बासु ने जवाब दिया कि बिल्कुल कोई गलती नहीं है।

कृपया लोकसभा और राज्यसभा के मेंबर्स के लिए हैंडबुक को खुद चेक करें। इन दोनों सदनों में जब तक स्पीकर और चेयरपर्सन की तरफ से न कहा गया हो, बैठक प्रश्नकाल के बाद शून्यकाल से शुरू होती है। इस पर आशीष ने लिखा कि रिस्पोंस देने के लिए धन्यवाद मिस्टर बासु। मैंने राज्यसभा और लोकसभा की वेबसाइट पर चेक कर लिया। दो स्क्रीनशॉट ये साबित करते हैं कि प्रश्न और उत्तर दोनों ही गलत थे। इस बात को मेंशन करना चाहिए था कि राज्यसभा की बैठक 11 बजे सुबह शुरू होती है।

सात हिन्दुस्तानी को लेकर पूछा था यह सवाल

अमिताभ ने सोमवार को केबीसी में कंटेस्टेंट डॉ. संचाली चक्रवर्ती से छह लाख 40 हजार का सवाल पूछा- साल 1969 में फिल्म सात हिंदुस्तानी के प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और कहानीकार कौन थे? इसका जवाब ख्वाजा अहमद अब्बास था। यह अमिताभ की पहली फिल्म थी। बिग बी ने बताया कि जब हम ख्वाजा अहमद अब्बास के पास नौकरी मांगने गए तो उन्होंने टेस्ट लिया। उसके बाद हमारा नाम पूछा। बच्चन सुनते ही कहा कि पिता का नाम क्या है, मैंने जवाब दिया हरिवंश राय बच्चन। इसके बाद मुझे बाहर निकाल दिया। ख्वाजा अहमद अब्बास ने फिर मेरे पिताजी को फोन लगाया।

उन्हें लगा कि मैं घर से भागकर फिल्म इंडस्ट्री ज्वाइन करने आ गया हूं। इसके बाद मेरे बाबूजी ने कहा कि हां हमारी अनुमति है। क्या आप जानते हैं कि अमिताभ को यह नाम किसने दिया? बिग बी ने सोमवार के एपिसोड में खुलासा किया कि उन्हें ये नाम किससे मिला है। अमिताभ ने बताया कि ये नाम मुझे कवि सुमित्रानंदन पंत से मिला। पंत मेरे पिता के करीबी दोस्त थे। वे मेरे नामकरण समारोह के लिए घर आए, मेरी तरफ देखा और मुझे अमिताभ नाम दिया।

शानदार शुक्रवार में आएंगे ये दो दिग्गज खिलाड़ी

केबीसी-13 के ‘शानदार शुक्रवार’ एपिसोड में इस शुक्रवार को दो खेल दिग्गज विशेष अतिथि के रूप में होंगे। ये हैं टोक्यो ओलंपिक की भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण जीतने वाले नीरज चोपड़ा और कांस्य पदक विजेता हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश। दोनों एथलीट हॉट सीट पर काफी आत्मविश्वास और जोश के साथ खेलेंगे। वे अमिताभ के साथ खेल के क्षेत्र में अपनी यात्रा के किस्से और सेट पर हॉकी का खेल भी साझा करेंगे। यह एपिसोड 17 सितंबर को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर