न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कपिल और सुनील में हुई सुलह, इस शो में दिखेंगे साथ-साथ, परेश ने इसलिए लिया रणबीर-आलिया का नाम

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। सेलेब्रिटी गेस्ट के साथ टीवी पर आने वाला उनका शो सुपरहिट है। इसमें...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 02 Dec 2023 7:13:50

2 News : कपिल और सुनील में हुई सुलह, इस शो में दिखेंगे साथ-साथ, परेश ने इसलिए लिया रणबीर-आलिया का नाम

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। सेलेब्रिटी गेस्ट के साथ टीवी पर आने वाला उनका शो सुपरहिट है। इसमें कपिल के साथी कलाकार भी खूब रंग जमाते हैं। ऐसे ही एक प्रतिभाशाली कलाकार हैं सुनील ग्रोवर, जो गुत्थी के किरदार में सबका दिल जीतने में सफल रहे थे। हालांकि वे पिछले कुछ सालों से शो से दूर थे, लेकिन अब फैंस के लिए खुशखबरी है। अब एक बार फिर से कपिल और सुनील की जोड़ी धूम मचाने को तैयार है।

वे साथ में नया शो लेकर आ रहे हैं। इसका लगभग एक मिनट का प्रोमो वीडियो कपिल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें कपिल कहते हैं, “मैं हूं कपिल शर्मा, मैं आ रहा हूं Netflix पे।” इतने में ही सुनील भी आते हैं और कहते हैं, “मुझे तो आप जानते ही हैं, मैं भी आ रहा हूं Netflix पे।” इस पर दोनों एक-दूसरे से कहते हैं, “अच्छा आप भी जा रहे हैं नेटफ्लिक्स पर तो चलिए साथ चलते हैं।” और फिर कपिल बताते हैं कि वो और सुनील एक साथ Netflix पर आ रहे हैं।

वीडियो में कपिल के अलावा कीकू शारदा, अर्चना पूरन सिंह, राजीव ठाकुर और कृष्णा अभिषेक भी दिखते हैं। कुछ दिनों पहले भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाले इस शो का प्रोमो जारी किया गया था, लेकिन उसमें सुनील नदारद थे। उल्लेखनीय है कि साल 2017 में कपिल और सुनील के बीच विवाद हो गया था। दरअसल “कॉमेडी नाइट्स विद कपिल” की पूरी टीम मेलबोर्न (ऑस्ट्रेलिया) से एक शो करके लौट रही थी कि तभी किसी बात को लेकर दोनों दिग्गज फ्लाइट में उलझ गए। इसके बाद दोनों साथ नजर नहीं आए।

परेश रावल ने नेपोटिज्म को बताया ‘बेकार की बहस’, दोनों बेटे हैं एक्टर

परेश रावल बॉलीवुड में लंबी पारी खेल चुके हैं और अभी भी एक्टिव हैं। वे करीब 40 सालों से फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभाकर लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। परेश के बेटे आदित्य और अनुरुद्ध भी कई लोकप्रिय फिल्मों में काम कर चुके हैं। अब एक इंटरव्यू में परेश ने नेपोटिज्म (भाई-भतीजावाद) को 'बेकार की बहस' बताया है। परेश ने इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत में कहा कि मेरे बेटे अपने फैसले खुद लेते हैं। वे जब तक गलतियां नहीं करेंगे, सीखेंगे नहीं। मैं उन्हें कोई सलाह सिर्फ तब देता हूं, जब वे मुझसे कुछ पूछते हैं। उन्हें रास्ता खुद बनाने दीजिए।

वे बहुत मेहनती और हुनरमंद हैं। उन्होंने बॉलीवुड में आने के लिए मेरा नाम इस्तेमाल नहीं किया है। मुझे लगता है नेपोटिज्म बकवास है। अगर मेरे बेटों में रणबीर कपूर या आलिया भट्ट जितनी प्रतिभा होती तो मैं उन पर सारा पैसा लगा देता। मैं क्यों ना लगाऊं? इसमें गलत क्या है? डॉक्टर का बेटा डॉक्टर नहीं बनेगा तो क्या नाई का बेटा डॉक्टर बनेगा? जो लोग वंशवाद का शोर मचाते हैं, उनसे पूछिए वे अपने पिता की विरासत खुशी से क्यों ले लेते हैं? उसे पड़ोसी को दे दीजिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर सस्पेंस कायम, विहिप ने किया खंडन, सूत्र बोले—बढ़ रहा है दबाव
चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर सस्पेंस कायम, विहिप ने किया खंडन, सूत्र बोले—बढ़ रहा है दबाव
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
गैलेक्सी अपार्टमेंट को अलविदा कह सकते हैं सलमान खान, बांद्रा में बन रहा 6 मंजिला नया आशियाना; परिवार संग होंगे शिफ्ट!
गैलेक्सी अपार्टमेंट को अलविदा कह सकते हैं सलमान खान, बांद्रा में बन रहा 6 मंजिला नया आशियाना; परिवार संग होंगे शिफ्ट!
'वेलकम टू द जंगल' ने पहले ही दिन मचाया धमाल, ओपनिंग कलेक्शन में अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों को छोड़ा पीछे
'वेलकम टू द जंगल' ने पहले ही दिन मचाया धमाल, ओपनिंग कलेक्शन में अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों को छोड़ा पीछे
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
'कैरी ऑन जट्टा 4' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने पहले पार्ट की ओपनिंग को छोड़ा पीछे; जानिए पहले दिन का कलेक्शन
'कैरी ऑन जट्टा 4' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने पहले पार्ट की ओपनिंग को छोड़ा पीछे; जानिए पहले दिन का कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' के टीजर में दिखे थे ये 6 सितारे, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म से रहे नदारद, फैंस ने उठाए सवाल
'वेलकम टू द जंगल' के टीजर में दिखे थे ये 6 सितारे, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म से रहे नदारद, फैंस ने उठाए सवाल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक