Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

लवयापा की असफलता के बाद जुनैद ने की थिएटर में वापसी, मुम्बई के एनसीपीए थिएटर में होगा रनअवे ब्राइड्स

फिल्मों में आने से पहले जुनैद सक्रियता के साथ थिएटर से जुड़े हुए थे। बॉक्स ऑफिस पर लवयापा के खराब प्रदर्शन के बाद भी जुनैद का एक्टिंग के लिए जुनून वैसा ही है। जुनैद फैजेह जलाली की शादी के नाटक रनअवे ब्राइड्स में कई टैलेंटेड कलाकारों के साथ काम कर रहे हैं। ये प्ले रविवार को मुंबई के एनसीपीए के एक्सपेरीमेंटल थिएटर में होगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 23 Mar 2025 2:53:23

लवयापा की असफलता के बाद जुनैद ने की थिएटर में वापसी, मुम्बई के एनसीपीए थिएटर में होगा रनअवे ब्राइड्स

रोमांटिक कॉमेडी 'लवयापा' से हिन्दी फिल्मों में पर्दापण करने वाले ख्यातनाम अभिनेता आमिर खान के बड़े बेटे जुनैद खान एक बार फिर से थिएटर की ओर लौट गए हैं। बताया जा रहा है कि लवयापा के डिजास्टर होने के बाद अपने मन की अशांति को दूर करने के लिए उन्होंने एक बार फिर से रंगमंच पर लौटना उचित समझा। फिल्मों में आने से पहले जुनैद सक्रियता के साथ थिएटर से जुड़े हुए थे। बॉक्स ऑफिस पर लवयापा के खराब प्रदर्शन के बाद भी जुनैद का एक्टिंग के लिए जुनून वैसा ही है। जुनैद फैजेह जलाली की शादी के नाटक रनअवे ब्राइड्स में कई टैलेंटेड कलाकारों के साथ काम कर रहे हैं। ये प्ले रविवार को मुंबई के एनसीपीए के एक्सपेरीमेंटल थिएटर में होगा।

आमिर ने किया जुनैद का सपोर्ट


जुनैद की पहली फिल्म लवयापा को सिनेमाघरों में रिलीज होने पर बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास सफलता नहीं मिली। हालांकि उन्हें अपने पिता और फिल्म इंडस्ट्री के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान पूरा सपोर्ट कर रहे हैं। आमिर ने हाल ही में अपने बेटे की फिल्म के बारे में बात की और कहा कि कुल मिलाकर जुनैद के लिए यह अनुभव अच्छा रहा क्योंकि उन्होंने इससे बहुत कुछ सीखा।

आमिर को अपने करियर की शुरुआत में कई परेशानियों का सामना करना पड़ा था और वे जानते हैं कि एक एक्टर के रूप में आगे बढ़ने के लिए ये बाधाएं बहुत जरूरी हैं। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि जुनैद हर फिल्म और प्रोजेक्ट के साथ कुछ नया सीखेंगे और उसमें सुधार करेंगे। उन्होंने जुनैद की तारीफ भी की क्योंकि वे हर किरदार के लिए अपने आप को झोंक देते हैं चाहे वह मंच हो या फिर स्क्रीन।

हिंदी समेत इन भाषाओं में है प्ले

फैजेह जलाली द्वारा लिखित और निर्देशित रनअवे ब्राइड्स अंग्रेजी, हिंदी, मराठी और तुलु में 80 मिनट का प्ले है जो अमीना अमीन और राहुल शेट्टी की शादी के दिन की घटनाओं पर आधारित है। दुल्हन और दूल्हे की मां, रजिया और अंजू, इस बड़े दिन मंडप में गायब हो जाती हैं जिसके बाद उनकी खोज में कई चौंकाने वाले सीक्रेट सामने आते हैं जो कॉमेडी के धागे में पिरोए गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका