न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : Video में सलमान की सेहत देख चिंतित हुए फैंस, इधर-फिल्मों में ज्यादा काम से थक चुका है यह एक्टर

सलमान खान फैंस के बीच जबरदस्त लोकप्रिय हैं। वे सलमान की जिंदगी से जुड़ी हर खबर पर नजर रखते हैं। फिलहाल सलमान अपनी आगामी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 02 Oct 2023 7:54:48

2 News : Video में सलमान की सेहत देख चिंतित हुए फैंस, इधर-फिल्मों में ज्यादा काम से थक चुका है यह एक्टर

सलमान खान फैंस के बीच जबरदस्त लोकप्रिय हैं। वे सलमान की जिंदगी से जुड़ी हर खबर पर नजर रखते हैं। फिलहाल सलमान अपनी आगामी फिल्म ‘टाइगर 3’ और रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के अगले सीजन को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। फैंस उन्हें इनमें देखने के लिए बेकरार हैं। इस बीच 58 वर्षीय सलमान का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि यह वीडियो सलमान के फैंस को खुशी देने के बजाय चिंता में डाल रहा है।

दरअसल वीडियो में सलमान स्टेज पर डांस करते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान वे बार-बार रुक रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि वे बहुत थके हुए हैं या फिर उन्हें कोई शारीरिक समस्या है। सलमान ब्लैक टी-शर्ट, ब्लैक मैचिंग ट्राउजर के साथ सिल्वर जैकेट पहने अपनी ही फिल्म ‘दबंग’ के गाने ‘हमका पीनी है’ पर डांस कर रहे हैं। यह वीडियो दिल्ली के एक बिग फैट वेडिंग का है। सलमान के चेहरे पर सूजन दिखी।

सलमान की सेहत देख घबराए एक यूजर ने लिखा- 'सलमान बहुत ज्यादा थके हुए दिख रहे हैं। उनकी सेहत सही नहीं लग रही है। उन्हें हेल्थ पर ध्यान देने की जरूरत है।' दूसरे ने लिखा- 'ऐसा लग रहा है भाई से हो नहीं पा रहा है, लेकिन फिर भी कर रहे हैं।' तीसरे ने कमेंट किया- 'सलमान भाई बहुत ज्यादा थके हुए लग रहे हैं या फिर उनसे हो नहीं पा रहा है।' चौथे ने लिखा, ‘टाइगर 3 के बाद थोड़ा ब्रेक लेकर हेल्थ पर ध्यान दें, फिर वापस आएं, ऐसे तो नहीं चलेगा।’

Salman Khan,salman video,salman health,slaman fans,salman dance,tiger 3,bigg boss-17,pankaj tripathi,omg 2,fukrey 3

पंकज त्रिपाठी ने कहा, आप साल में 340 दिन एक्टिंग नहीं कर सकते...

पंकज त्रिपाठी एक ऐसे कलाकार हैं जिनका फिल्मी बैकग्राउंड नहीं होने के बावजूद वे एक्टिंग की दुनिया में खास मुकाम हासिल कर चुके हैं। उनकी गिनती बेहतरीन एक्टर्स में होती है। पंकज कई फिल्मों और वेब सीरीज में अपनी परफोरमेंस से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। उनकी पांच दिन पहले रिलीज हुई कॉमेडी फिल्म ‘फुकरे 3’ भी अच्छा बिजनेस कर रही है।

अधिकतर फिल्मों में गंभीर भूमिका निभा चुके पंकज ने इसमें कॉमेडी रोल किया है। पंकज ने इस बीच एक इंटरव्यू में बताया कि अब वो थक चुके हैं, इसलिए कम फिल्में साइन करते हैं। पंकज ने कहा कि मैंने कम फिल्में करना शुरू कर दिया है, क्योंकि मैं अब थक गया हूं।

कई बार ऐसा होता है कि मुझे याद नहीं रहता कि मैंने यह शॉट कब दिया था, क्या हुआ था और किस फिल्म के लिए दिया था। ये ठीक बात नहीं है। आप 340 दिन एक्टिंग नहीं कर सकते, पर मैं वहीं कर रहा था। मुझे वो कहानियां पसंद आईं और इसलिए मैंने उन फिल्मों में काम किया। जब आप भूखे होते हैं तो ज्यादा खा लेते हैं। मेरे साथ भी यही हुआ।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार