न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ईशा ने कहा, …तो अपने ईगो एक तरफ रख देना चाहिए, अजय के साथ नाम जोड़े जाने पर ऐसा बोलीं एक्ट्रेस

मशहूर एक्ट्रेस हेमा मालिनी और दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल ने पिछले साल पति भरत तख्तानी से तलाक ले लिया। वे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 19 Mar 2025 8:12:12

2 News : ईशा ने कहा, …तो अपने ईगो एक तरफ रख देना चाहिए, अजय के साथ नाम जोड़े जाने पर ऐसा बोलीं एक्ट्रेस

मशहूर एक्ट्रेस हेमा मालिनी और दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल ने पिछले साल पति भरत तख्तानी से तलाक ले लिया। वे 12 साल तक साथ रहने के बाद अलग हो गए। हालांकि वे दोनों मिलकर अपनी बेटियों को पाल रहे हैं। हाल ही में ईशा ने पेरेंटिंग की चुनौतियों के बारे में बात की। ईशा ने द क्विंट को दिए इंटरव्यू में कहा कि मेरी बेटियां ही मेरे लिए सबकुछ हैं। दो लोगों के बीच का रिश्ता खत्म हो सकता है, लेकिन जब बच्चे शामिल होते हैं, तो अपने ईगो को एक तरफ रख देना चाहिए। आखिरकार हम इन खूबसूरत बच्चों के माता-पिता हैं।

उन्हें सबसे बेस्ट देना चाहिए और मुझे लगता है कि जब आप ऐसा करने का फैसला लेते हैं, जब आप ऐसे होते हैं, तो दूसरा व्यक्ति भी साथ देता है, अगर यह संभव हो। अगर दो लोगों ने मिलकर कुछ तय किया है, तो इससे बच्चों को तकलीफ न होने दें और अपने ईगो को एक तरफ रखिए और इन नई भूमिकाओं के साथ इसे सुलझाने की कोशिश करें, जो हमने एक-दूसरे के जीवन में ली हैं। अपने बच्चों के लिए आपको एक यूनिट बनकर रहना होगा। वह यूनिट टूट नहीं सकती। शायद दूसरी यूनिट टूट गई हो, लेकिन अपने बच्चों की खातिर मिलकर रहें।

मुझे लगता है कि यह बहुतों के लिए कठिन है, लेकिन आप कोशिश कीजिए। मुझे लगता है कोशिश करते रहना चाहिए और हार मत मानिए। मां बनने के बाद एक्टिंग करिअर से ब्रेक लेने के बारे में ईशा ने कहा कि मैंने ब्रेक पूरी तरह से फैमिली शुरू करने के लिए लिया था और मैं दो बार मां बनी। एक महिला के तौर पर यह मेरा चुनाव है। मैं अपने बच्चों को वो समय देना चाहती हूं और यह सही भी है। मैं हमेशा वही करना चाहती थी, जो हर लड़की चाहती है, जैसे शादी करना, घर बसाना, बच्चे करना और मैं अभी भी अपने हिस्से का काम पूरे दिल से कर रही हूं, अपनी दोनों बेटियों के लिए। उन्हें यह पसंद है कि उनकी मां एक एक्ट्रेस है।

esha deol,actress esha deol,dharmendra,Hema Malini,bharat takhtani,esha bharat,esha deol daughters,ajay devgn,esha ajay,esha ajay movies

मैं अजय देवगन के साथ एक बहुत ही खूबसूरत और अलग रिश्ता साझा करती हूं : ईशा देओल

ईशा ने इस बारे में बात की कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपने शुरुआती सालों के दौरान उनका नाम उनके कई सह-कलाकारों के साथ जोड़ा गया। ईशा ने कहा कि चूंकि मैंने करिअर के चरम पर अभिनेता अजय देवगन के साथ कई फिल्मों में काम किया, इसलिए मेरे बारे में अफवाहें उड़ी थीं कि मैं अजय को डेट कर रही हूं। उस समय मेरा नाम मेरे कई सह-कलाकारों के साथ जोड़ा गया था। कुछ सच हो सकते हैं, लेकिन कई सच नहीं थे। वे मुझे अजय के साथ जोड़ने की कोशिश भी कर रहे थे।

बहुत सारी कहानियां गढ़ी गई थीं। शायद इसलिए कि हम उस समय एक साथ बहुत सारी फिल्में कर रहे थे। यह बहुत अजीब था। मैं अजय के साथ एक बहुत ही खूबसूरत और अलग रिश्ता साझा करती हूं। यह एक-दूसरे के लिए सम्मान, प्यार और प्रशंसा से भरा है। उल्लेखनीय है कि ईशा और अजय ने ‘युवा’, ‘मैं ऐसा ही हूं’ और ‘कैश’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया।

वे साल 2022 में ‘रुद्र : द एज ऑफ डार्कनेस’ नामक एक वेब सीरीज के लिए फिर से साथ आए। ईशा ने साल 2002 में ‘कोई मेरे दिल से पूछे’ से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। हाल के वर्षों में ईशा ने डिजिटल प्रोजेक्ट्स और शॉर्ट फिल्मों में कभी-कभार काम किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी