न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : एल्विश ने अंकिता से पूछा आलिया की मां का रोल करोगी? हुए ट्रॉल, सुदेश ने यूट्यूबर का उड़ाया मजाक

‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विजेता मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव हमेशा किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहते हैं। खास तौर से विवाद उनका...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 20 Mar 2025 1:06:04

2 News : एल्विश ने अंकिता से पूछा आलिया की मां का रोल करोगी? हुए ट्रॉल, सुदेश ने यूट्यूबर का उड़ाया मजाक

‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विजेता मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव हमेशा किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहते हैं। खास तौर से विवाद उनका पीछा नहीं छोड़ते। वे कई बार ऐसी बात बोल देते हैं, जो उनके लिए मुसीबत खड़ी कर देती है। लोग उन पर निशाना साधने के साथ उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रॉल करने लगते हैं। अब एक बार फिर एल्विश के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है। एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एल्विश के साथ एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन हैं। कपल एल्विश के शो में गया था। एल्विश ने इस पॉडकास्ट में अंकिता से उनकी उम्र को लेकर सवाल किया। इसमें वो अंकिता की उम्र का मजाक उड़ाते हुए नजर आए।

एल्विश उनसे पूछते हैं, “विकिपीडिया आपकी उम्र 40 साल बताता है तो आलिया भट्ट के साथ मूवी करोगे? मां का रोल करोगे?” इस पर अंकिता ने तपाक से कहा, “क्यों 40 साल की महिला बूढ़ी हो जाती है? मैं कहीं से भी बूढ़ी लगती हूं? मैंने बहुत छोटी उम्र में ‘पवित्र रिश्ता’ सीरियल में काम किया था और उसमें मां का रोल प्ले किया था।” एल्विश उनसे बार-बार सवाल करते हैं कि वो आलिया की मां का रोल करेंगी? अंकिता इसके जवाब में कहती हैं, “नहीं, क्योंकि मैं बिल्कुल भी आलिया की मां की तरह नहीं लगती हूं।”

इसके बाद एल्विश कपल से कहते हैं कि अब उन्हें बच्चे की प्लानिंग कर लेनी चाहिए नहीं तो बाद में वो सीधे पोते-पोती का ही वेलकम करेंगे। इस पर विक्की हंसते हुए नजर आते हैं। वीडियो को रेडिट पर शेयर किया गया है। उल्लेखनीय है कि एल्विश, विक्की और अंकिता इन दिनों कलर्स टीवी के कुकिंग कॉमेडी रियलिटी शो ‘लॉफ्टर शेफ्स सीजन 2’ में नजर आ आ रहे हैं। शो में विक्की-अंकिता जोड़ीदार हैं, जबकि एल्विश की जोड़ी रोजिक अब्दु के साथ जमी है। हालांकि अब्दु रमजान के चलते हाल ही शो छोड़कर चले गए और अब करण कुंद्रा ने उनकी जगह ली है।

elvish yadav,youtuber elvish yadav,elvish troll,bigg boss ott 2,bb ott 2 winner,ankita lokhande,vicky jain,alia bhatt,sudesh lehri,comedian sudesh lehri

एल्विश यादव के पॉडकास्ट में पहुंचे कॉमेडियन सुदेश लहरी

कॉमेडियन सुदेश लहरी हाल ही में एल्विश यादव के पॉडकास्ट पर आए। उन्होंने एल्विश का खुलकर मजाक उड़ाया। इसका एक वीडियो सामने आया है। इसमें सुदेश कहते हैं, “यूट्यूब। टीवी पर मैंने इतनी मेहनत की है, कब से काम कर रहा हूं-पहले दूरदर्शन, कॉमेडी सर्कस, कॉमेडी नाइट्स बचाओ, अब लाफ्टर शेफ्स कर रहा हूं। मैंने टीवी पर कितने शो किए हैं! जो यूट्यूब वाले हैं, वो सीधा लॉफ्टर शेफ्स से आर्टिस्ट बुलाते हैं पॉडकास्ट में, वो भी फ्री में।

अगर यूट्यूब वालों से कहा जाए कि लॉफ्टर शेफ्स में आओ, तो कितने नखरे करते हैं- 'भाई, इतना पैसा लूंगा, गुड़गांव से आता हूं, इतने लाख रुपए लगेंगे, 3 करोड़ की गाड़ी है, ऐसे नहीं आते।' (एल्विश की ओर इशारा करते हुए) तो, ये भी हो रहा है!” इसके बाद एल्विश ने अपनी फाइनेंशियल मुसीबतों के बारे में बात करते हुए कहा कि मैंने गरीबी भी देखी है।

तब सुदेश ने कहा कि यार शुक्र है तेरी शक्ल अमीरों वाली है। फिर एल्विश बोले कि पहले शकल भी गरीबों वाली ही थी। अंत में सुदेश ने कहा कि पैसा बड़ी, बड़ी शकल बदल देता है। गौरतलब है कि सुदेश भी ‘लॉफ्टर शेफ्स’ में हिस्सा ले रहे हैं। सुदेश की जोड़ीदार मन्नारा चोपड़ा हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी