कोरियोग्राफर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर धनश्री वर्मा, हाल ही में क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से तलाक के चलते सुर्खियों में रही हैं। अब एक बार फिर वह चर्चा में हैं, इस बार एक पॉपुलर रियलिटी शो को लेकर। रिपोर्ट्स की मानें तो धनश्री को ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के लिए अप्रोच किया गया है और उन्होंने इस ऑफर में दिलचस्पी भी दिखाई है।
रोहित शेट्टी के शो में करेंगी एंट्री?
IWM Buzz की रिपोर्ट के अनुसार, धनश्री से रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो के लिए बातचीत चल रही है और संभावना है कि वह सीजन 15 की पहली कंफर्म कंटेस्टेंट बन सकती हैं। हालांकि, फिलहाल इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अगर वह इस शो का हिस्सा बनती हैं तो ‘झलक दिखला जा 11’ के बाद यह उनका दूसरा बड़ा रियलिटी शो होगा।
इंस्टाग्राम पर सेल्फ-लव का संदेश
इस बीच, धनश्री ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कर ‘सेल्फ लव’ को प्रमोट किया। बिना मेकअप लुक और सिंपल व्हाइट टैंक टॉप में उनकी ग्लोइंग स्किन ने फैन्स का ध्यान खींचा। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “रुकना और घूरना ठीक है,” जो उनके आत्मविश्वास और खुद से प्यार को दर्शाता है।














