Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आपके हेलमेट में बैक्टीरिया हैं? सिर पर डायरेक्ट पहनने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां

बाइक या स्कूटर चलाते समय हेलमेट पहनना तो जरूरी है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि गंदा हेलमेट आपकी त्वचा और सिर के लिए कितना खतरनाक हो सकता है? जानें कैसे गर्मी, पसीना और धूल मिलकर हेलमेट में बैक्टीरिया और फंगस पनपने का कारण बनते हैं, और हेलमेट की सफाई क्यों महत्वपूर्ण है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 29 Apr 2025 9:35:45

क्या आपके हेलमेट में बैक्टीरिया हैं? सिर पर डायरेक्ट पहनने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां

बाइक या स्कूटर चलाते समय हेलमेट पहनना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है उसकी साफ-सफाई का ध्यान रखना। हम सभी जानते हैं कि हेलमेट से सड़क दुर्घटना में जान बचाई जा सकती है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि रोज़ाना पहना जाने वाला गंदा हेलमेट आपके सिर और त्वचा के लिए कितना खतरनाक हो सकता है?

हेलमेट में कैसे पनपते हैं बैक्टीरिया और फंगस?


हेलमेट पहनने पर सिर में पसीना होता है। गर्मी, धूल और नमी मिलकर हेलमेट की अंदरूनी लाइनिंग को बैक्टीरिया और फंगस का अड्डा बना देते हैं। यदि हेलमेट को नियमित रूप से साफ नहीं किया जाए, तो उसमें लाखों की संख्या में बैक्टीरिया पनप सकते हैं, जो न सिर्फ बालों और त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं बल्कि स्कैल्प इंफेक्शन और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का कारण भी बन सकते हैं।
गंदे हेलमेट से होने वाली समस्याएं

1. स्कैल्प इंफेक्शन

पसीना और धूल हेलमेट के अंदर जमा हो जाती है जिससे सिर की त्वचा पर फंगल इंफेक्शन या डैंड्रफ हो सकता है।

2. फॉलिक्युलाइटिस

यह एक कंडीशन है जिसमें बालों की जड़ों में सूजन और जलन हो जाती है। यह हेलमेट की गंदगी और बैक्टीरिया से ट्रिगर हो सकती है।

3. मुंहासे और फोड़े-फुंसियां

हेलमेट की इनर लाइनिंग में छिपे बैक्टीरिया त्वचा पर मुहांसों और फुंसियों को बढ़ा सकते हैं, खासकर माथे और कनपटी के पास।

4. हेयर फॉल और गंजापन


गंदा हेलमेट स्कैल्प को नुकसान पहुंचाता है जिससे बाल झड़ सकते हैं और लंबे समय में गंजेपन की समस्या भी हो सकती है।

हेलमेट हाइजीन कैसे रखें?

- सप्ताह में कम से कम एक बार हेलमेट की अंदरूनी सफाई जरूर करें।
- अगर हेलमेट में रिमूवेबल लाइनिंग है, तो उसे निकालकर धोएं या धूप में सुखाएं।
- हेलमेट पहनने से पहले एक पतला कॉटन स्कार्फ या कैप जरूर पहनें ताकि पसीना सीधे लाइनिंग में न जाए।
- दूसरों का हेलमेट न पहनें, खासकर रेंटल हेलमेट या बाइकर सर्विस का।
- बाजार में मिलने वाले एंटी-बैक्टीरियल हेलमेट स्प्रे का उपयोग करें ताकि बैक्टीरिया को फैलने से रोका जा सके।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। किसी भी सुझाव को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology