न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘केसरी वीर’ मूवी का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 4 साल बाद वापसी कर रहे सूरज पंचोली के आए आंसू, वीडियो वायरल

सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय और सूरज पंचोली की फिल्म ‘केसरी वीर : लीजेंड ऑफ सोमनाथ’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। सभी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 29 Apr 2025 8:22:55

2 News : ‘केसरी वीर’ मूवी का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 4 साल बाद वापसी कर रहे सूरज पंचोली के आए आंसू, वीडियो वायरल

सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय और सूरज पंचोली की फिल्म ‘केसरी वीर : लीजेंड ऑफ सोमनाथ’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। सभी सितारों के फर्स्ट लुक आउट हो चुके हैं। इन्हें देख लोगों की फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ चुकी है। अब आज मंगलवार (29 अप्रैल) को फिल्म का ट्रेलर भी सामने आ गया। यह सोशल मीडिया पर छा गया है और जमकर वायरल हो रहा है। करीब 3 मिनट 7 सैकंड लंबे इस ट्रेलर की शुरुआत एक अद्भुत शिवलिंग के सीन से होती है, जो फिल्म के धार्मिक और ऐतिहासिक स्वरूप की गहराई को दर्शा रहा है।

इसके बाद आवाज आती है कि ये शिव कौन है? जवाब मिलता है, भाईजान, ये वो काला पत्थर है, जिस पर भस्म लगाते हैं। इसके तुरंत बाद अगली लाइन गूंजती है, इस शिव की धरती को राख कर दो! और फिर शुरू होता है सोमनाथ मंदिर पर भयावह आक्रमण का सीन। सुनील इसमें वेगड़ाजी, सूरज ‘हमीरजी गोहिल’ और विवेक ‘जफर खान’ के रूप में दिख रहे हैं। हमीरजी तुगलक साम्राज्य के खिलाफ सोमनाथ मंदिर की रक्षा के लिए लड़े थे। फिल्म के डायरेक्टर प्रिंस धीमान और प्रोड्यूसर कनु चौहान हैं।

एक्ट्रेस आकांक्षा शर्मा भी इस फिल्म का अहम हिस्सा हैं। यह 16 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पहले यह फिल्म इसी साल 14 मार्च को रिलीज होने वाली थी। बता दें कि 'केसरी वीर' की कहानी उन गुमनाम योद्धाओं की है, जिन्होंने 14वीं शताब्दी में सोमनाथ मंदिर की बहादुरी से रक्षा की थी। सुनील ने अपने सोशल मीडिया पर यह ट्रेलर शेयर किया है। उनकी पिछली फिल्म 'नादानियां' थी, जो 7 मार्च को OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इसमें इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर की मुख्य भूमिका थी।

‘केसरी वीर’ के ट्रेलर लॉन्च पर भावुक हुए सूरज पंचोली, जिया खान केस में आया था नाम

आदित्य पंचोली और जरीना वहाब के बेटे सूरज पंचोली 4 साल बाद पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। ‘केसरी वीर’ के ट्रेलर लॉन्च का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सूरज स्टेज पर इमोशनल हो गए और उनके आंसू छलक गए। मुंबई में आज ट्रेलर लॉन्च इवेंट थी। वीडियो में सूरज को जैसे ही बोलने के लिए माइक दिया जाता है, वो इमोशनल हो जाते हैं। इस दौरान सुनील उनकी पीठ पर हाथ फेरते हैं और सूरज अपने आप को कंट्रोल नहीं कर पाते हैं और पीछे मुड़ जाते हैं।

सूरज के आंसू छलक पड़ते हैं और वे रोते हुए नीचे देखते हुए बात करने लगते हैं। स्टेज पर आते ही सूरज ने कहा कि यह हम सभी के लिए बहुत खास फिल्म है। मुझे मौका देने के लिए कनु आपका शुक्रिया। आकांक्षा आपका शुक्रिया..’ इतना बोलते ही सूरज की आंखें नम हो गई। सूरज से पूछा गया कि आप इतन साल तक बड़े पर्दे से क्यों गायब रहे? इस पर उन्होंने कहा कि मुझे अपनी जिंदगी से कई चीजें साफ करनी थीं।

हर कोई इसके बारे में (जिया खान के मामले) जानता है। इसके पीछे और कुछ नहीं छिपा है। मेरी मां कहती हैं कि अच्छी चीजों में समय लगता है। मैं सही मूवी का इंतजार कर रहा था और मुझे नहीं लगता कि मुझे वापसी के लिए इससे बेहतर फिल्म मिल सकती थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी