Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गुजरात टाइटंस को लेकर बड़ी खबर, अगला मैच नहीं खेल पाएंगे शुभमन गिल!

IPL 2025 में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पीठ की ऐंठन के कारण फील्डिंग से बाहर रहे। जानिए क्या वे अगला मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेल पाएंगे या नहीं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 29 Apr 2025 5:24:25

गुजरात टाइटंस को लेकर बड़ी खबर, अगला मैच नहीं खेल पाएंगे शुभमन गिल!

IPL 2025 के रोमांचक मुकाबलों के बीच गुजरात टाइटंस से जुड़ी एक अहम खबर सामने आ रही है। सोमवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 84 रन बनाए। हालांकि उनकी इस पारी के बावजूद टीम को हार का सामना करना पड़ा। हैरानी की बात यह रही कि जब गुजरात फील्डिंग करने उतरी, तब शुभमन मैदान पर नहीं दिखे, जिससे उनके अगले मैच में खेलने को लेकर अटकलें तेज हो गईं।

पीठ की ऐंठन के चलते फील्डिंग से रहे दूर


जानकारी के अनुसार, गिल को बल्लेबाजी के दौरान पीठ में हल्की ऐंठन महसूस हुई, जिसके बाद मेडिकल टीम की सलाह पर उन्होंने फील्डिंग नहीं की। उनकी जगह इम्पैक्ट प्लेयर ईशांत शर्मा मैदान पर उतरे, जबकि टीम की कप्तानी उपकप्तान राशिद खान ने संभाली। अब गुजरात का अगला मुकाबला अहमदाबाद में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दो मई को होना है। उम्मीद जताई जा रही है कि तब तक गिल पूरी तरह से फिट हो जाएंगे और मैदान में वापसी करेंगे।
84 रन की लाजवाब पारी, लेकिन चूक गए शतक से

राजस्थान के खिलाफ गिल ने 50 गेंदों में 84 रन की तूफानी पारी खेली। हालांकि, जब उन्होंने रन गति बढ़ाने की कोशिश की, तब वे आउट हो गए और अपने शतक से चूक गए। मैच के बाद गिल ने खुद कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा, "मेरी पीठ में थोड़ी सी ऐंठन थी, इसलिए मेडिकल टीम ने मुझे एहतियात के तौर पर मैदान में न उतरने की सलाह दी।"

गुजरात टाइटंस तीसरे स्थान पर कायम

शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस इस सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। भले ही राजस्थान के खिलाफ हार मिली हो, लेकिन टीम अब भी अंक तालिका में तीसरे स्थान पर बनी हुई है। गुजरात ने अब तक कुल 9 मैचों में से 6 में जीत दर्ज की है।

टीम का अगला मुकाबला 2 मई को हैदराबाद से, फिर 6 मई को मुंबई इंडियंस और 11 मई को दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ंत होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology