न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'घबराने की जरूरत नहीं, पाकिस्तान के पास एटम बम' — नवाज शरीफ की बेटी मरियम की खोखली धमकी

भारत-पाकिस्तान के बीच पहलगाम आतंकी हमले के बाद तनाव जारी है। मरियम नवाज ने परमाणु बम को लेकर बयान दिया, जबकि भारत ने पाकिस्तान पर सख्त कदम उठाए हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 30 Apr 2025 8:17:22

'घबराने की जरूरत नहीं, पाकिस्तान के पास एटम बम' — नवाज शरीफ की बेटी मरियम की खोखली धमकी

भारत और पाकिस्तान के बीच पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से माहौल बेहद तनावपूर्ण बना हुआ है। भारत ने इस हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त कदम उठाए हैं, जिनका असर दोनों देशों के बीच रिश्तों पर साफ देखा जा सकता है। जवाब में पाकिस्तान की ओर से बार-बार परमाणु हथियारों की धमकी दी जा रही है। इसी कड़ी में अब पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने भी एक विवादास्पद बयान दे दिया है।

मरियम नवाज ने दी परमाणु ताकत की याद

ANI के अनुसार, मरियम नवाज ने अपने बयान में कहा, 'आज भारत और पाकिस्तान की सीमा पर तनाव का माहौल है। एक खतरे की आशंका बनी हुई है, लेकिन घबराने की कोई जरूरत नहीं है। अल्लाह ने पाकिस्तान की सेना को इतनी ताकत बख्शी है कि वह दुश्मन के किसी भी वार का डटकर सामना कर सकती है। मैं यह कहना चाहती हूं कि आज पाकिस्तान का कोई भी दुश्मन हमला करने से पहले दस बार सोचेगा, क्योंकि अल्लाह के फजल से पाकिस्तान के पास एटम बम मौजूद है।'

नवाज शरीफ की भूमिका को सराहा

मरियम नवाज ने इस मौके पर अपने पिता और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की भी खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को एक परमाणु शक्ति बनाने में नवाज शरीफ की ऐतिहासिक भूमिका रही है। उन्होंने इसे पाकिस्तान की सुरक्षा के लिए एक मजबूत नींव बताया।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के कड़े कदम

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी। इस हमले के बाद भारत ने कड़ा रुख अपनाते हुए पाकिस्तान के खिलाफ कई अहम फैसले लिए, जिनमें सिंधु जल संधि को स्थगित करना भी शामिल है। इसके साथ ही अन्य रणनीतिक उपाय भी किए गए हैं।

पाकिस्तान ने बंद किया एयरस्पेस, परमाणु धमकी जारी

भारत की सख्ती के बाद पाकिस्तान ने अपने एयरस्पेस को भारत के लिए बंद कर दिया है। इसके साथ ही लगातार परमाणु हमले की धमकी भी दी जा रही है। इस बीच, पाकिस्तान तुर्किए और रूस जैसे देशों के पास जाकर समर्थन मांग रहा है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान ने रूस से भारत को समझाने की अपील भी की है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी