न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL में सट्टेबाजी रैकेट का खुलासा, वाराणसी में 7 आरोपी गिरफ्तार

वाराणसी में आईपीएल सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने 7 लोगों को किया गिरफ्तार। करोड़ों रुपये की सट्टेबाजी, मोबाइल, नोटबुक और कैश बरामद।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Tue, 29 Apr 2025 5:30:55

IPL में सट्टेबाजी रैकेट का खुलासा, वाराणसी में 7 आरोपी गिरफ्तार

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के साथ ही वाराणसी में सट्टेबाजों की गतिविधियां तेज हो गई हैं। शहर और ग्रामीण इलाकों के कई युवा इस अवैध गतिविधि की चपेट में आ चुके हैं। इसी बीच वाराणसी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो करोड़ों रुपये का सट्टा चला रहे थे।

गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी, सट्टा रैकेट का हुआ खुलासा

भेलूपुर के एसीपी ईशान सोनी ने बताया कि लंका थाना क्षेत्र में कुछ लोग आईपीएल के नाम पर सट्टा चला रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापा मारा और मौके से 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से 8 एंड्रॉइड मोबाइल, 2 कीपैड फोन, 2 कैलकुलेटर और 2 नोटबुक बरामद की गई हैं, जिनमें सट्टेबाजी से जुड़ा पूरा लेखा-जोखा दर्ज है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान और सट्टे की कार्यप्रणाली

गिरफ्तार लोगों में सरकन्दगली दशाश्वमेघ निवासी विश्वजीत सिन्हा, राजेश सिन्हा, दीपू सिन्हा, बड़ी गैबी विरदोपुर के विकास सोनकर, दीपक केशरी, विष्णु सेठ (जक्खा जज कॉलोनी बजरडीहा), और संजय कुमार (बड़ी गैबी) शामिल हैं। ये सभी आरोपी विश्वजीत सिन्हा के मकान से पकड़े गए। पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये लोग हर आईपीएल मैच में खिलाड़ियों के प्रदर्शन और रन के आधार पर सट्टा लगाते थे। जो सट्टेबाज जीतता, उसे पैसे मिलते थे। ये रैकेट गोदौलिया निवासी हर्षित खान चंदानी के इशारे पर चलाया जा रहा था, जो उन्हें 10% कमीशन देता था।

बैंक अकाउंट की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों के बैंक अकाउंट की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस सट्टेबाजी नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। जल्द ही इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं

‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल

अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता

टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान

वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात

चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम

पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान

अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर

अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना

‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया

शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज

गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद

अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप