न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इरफान की 5वीं पुण्यतिथि पर बाबिल ने लिखी बेहद इमोशनल पोस्ट, बेटे के साथ वीकेंड का मजा लेती दिखीं सोनम

एक्टर इरफान खान ने 53 साल की उम्र में कैंसर से जूझते हुए दुनिया को अलविदा कह दिया था। आज मंगलवार (29 अप्रैल) को उनकी 5वीं डेथ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 29 Apr 2025 7:42:12

2 News : इरफान की 5वीं पुण्यतिथि पर बाबिल ने लिखी बेहद इमोशनल पोस्ट, बेटे के साथ वीकेंड का मजा लेती दिखीं सोनम

एक्टर इरफान खान ने 53 साल की उम्र में कैंसर से जूझते हुए दुनिया को अलविदा कह दिया था। आज मंगलवार (29 अप्रैल) को उनकी 5वीं डेथ एनिवर्सरी है। इस मौके पर बेटे बाबिल ने पिता को याद किया है। बाबिल भी अपने पिता के पदचिह्नों पर चलते हुए एक्टिंग की दुनिया में कदम रख चुके हैं। बाबिल पिता की मौत के बाद से अक्सर उन्हें याद करते हुए दिखते हैं। वे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी भावनाएं व्यक्त करते रहते हैं। अब बाबिल ने एक बार फिर पिता पर प्यार लुटाया है। बाबिल ने पिता के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर की है।

इसमें इरफान के साथ नन्हें से बाबिल नजर आ रहे हैं। दोनो ने चश्मा लगा रखा है। बाबिल अपने पिता की टू कॉपी लग रहे हैं। बाबिल ने कैप्शन में लिखा, “आपके साथ, आपके बिना…जिंदगी चलती रहती है, मेरे साथ, मेरे बिना। जल्द ही मैं वहां पहुंच जाऊंगा। आपके साथ, आपके बिना नहीं और हम साथ-साथ दौड़ेंगे और उड़ेंगे, झरनों से पानी पिएंगे। मैं आपको बहुत कसकर गले लगाऊंगा, और रोऊंगा, फिर हम हंसेंगे, जैसे हम पहले हंसते थे। मुझे आपकी याद आती है।” फैंस बाबिल का यह मैसेज देख भावुक हुए जा रहे हैं।

साथ ही बाबिल ने जिस तरह की बातें लिखी हैं, उससे वे चिंतित भी हैं। बाबिल पहले भी इरफान के लिए इसी तरह से इमोशंस दिखा चुके हैं। बाबिल को सांत्वना देते हुए एक फॉलोअर ने लिखा, “ईश्वर उनके जैसे पवित्र और सच्चे इंसान की अच्छी तरह देखभाल कर रहे हैं।” एक ने लिखा, “ऐंजल, हम उन्हें बहुत याद करते हैं, लव यू बाबिल।” एक और कमेंट हैं, “आप हमारे दिलों में रहेंगे लव यू सर।” एक ने लिखा है, “ऐसा मच सोचो, तुम लंबी उम्र जियो, वह तुम्हारे साथ हमेशा हैं।” बहरहाल इरफान की बात करें तो वे काफी प्रतिभाशाली थे। इरफान ने ‘पान सिंह तोमर’, ‘हिंदी मीडियम’, ‘लंच बॉक्स’, ‘पीकू’ सहित कई मूवी में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया। उनकी डायलॉग डिलीवरी भी शानदार थी।

सोनम कपूर ने बेटे वायु के साथ फोटो शेयर कर लिखी खूबसूरत पोस्ट

दिग्गज एक्टर अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर ने लंदन बेस्ड बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी के बाद से फिल्मी दुनिया से काफी हद तक दूरी बना ली है। वह अपने बेटे वायु की परवरिश में बिजी हैं। सोनम अक्सर सोशल मीडिया पर पति और बेटे के साथ झलकियां शेयर करती हैं। लेटेस्ट पोस्ट में सोनम बेटे के साथ क्वालिटी टाइम बिताती दिख रही हैं। शेयर की गई तस्वीरों में से एक में सोनम, वायु के साथ पार्क में झूला झूलती तो दूसरी तस्वीर में जिम में वर्कआउट करती नजर आईं।

सोनम ने कैप्शन में लिखा, “बिना किसी एजेंडे के मैंने अपने बच्चे के साथ खूबसूरत वीकेंड स्पेंड किया। बच्चे के साथ बिताया गया कितना खूबसूरत समय रहा। इस वीकेंड बच्चे के साथ ही समय बिताया, लाइफ ऐसी ही होनी चाहिए। आनंद आहूजा, हमने अपने लिए बहुत ही खूबसूरत दुनिया बनाई है। आई लव यू।” सोनम और आनंद ने लंबे समय तक एक-दूजे को डेट करने के बाद मई 2018 में शादी की थी। अगस्त 2022 में उन्होंने बेटे का वेलकम किया। सोनम के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह क्राइम-थ्रिलर 'ब्लाइंड' मूवी के साथ वापसी करने जा रही हैं। इसके बाद सोनम 'बैटल ऑफ बिटोरा' में नजर आएंगी।

यह अनुजा चौहान के साल 2010 के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है, जिसमें दो उभरते राजनेताओं की प्रेम कहानी को दिखाया गया है, जो प्यार में होने के बावजूद एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ते हैं। इस फिल्म का निर्माण अनिल कपूर फिल्म के बैनर तले कम्युनिकेशन नेटवर्क के सहयोग से किया जाएगा। सोनम ने साल 2007 में 'सांवरिया' फिल्म के साथ डेब्यू किया था, जो रणबीर कूपर की भी पहली फिल्म थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी