न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: चूरू में ट्रक-स्कार्पियो की भीषण टक्कर, मां-बेटे की दर्दनाक मौत

चूरू के रतनगढ़ में NH-11 पर हुए भीषण सड़क हादसे में स्कॉर्पियो सवार चिड़ावा बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अमित कुमार और उनकी मां की मौत हो गई। हादसा दूध के टैंकर से टक्कर के कारण हुआ। जानें पूरी खबर।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 28 Apr 2025 4:34:22

राजस्थान: चूरू में ट्रक-स्कार्पियो की भीषण टक्कर, मां-बेटे की दर्दनाक मौत

चूरू के रतनगढ़ में दिल्ली-बीकानेर हाईवे (NH-11) पर एक भीषण सड़क हादसे में स्कॉर्पियो सवार चिड़ावा बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और उनकी मां की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, दूध के टैंकर से स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर हो गई, जिससे SUV के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष की बॉडी गाड़ी में बुरी तरह फंस गई, जबकि उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। घायल मां को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। यह हादसा चूरू जिले के राजलदेसर इलाके में हुआ।

कैंसर पीड़ित मां को डॉक्टर के पास ले जा रहे थे

राजलदेसर थाने के एएसआई सुरेश कुमार ने जानकारी दी कि पिलानी के कुलड़िया का बास गांव की रहने वाली उर्मिला देवी कैंसर से पीड़ित थीं। अमित कुमार हर 15 दिन में अपनी मां को बीकानेर इलाज के लिए ले जाते थे। इस बार भी वह अपनी मां को डॉक्टर के पास ले जा रहे थे, तभी राजलदेसर इलाके में राजाणा जोहड़ के पास सामने से आ रहे दूध के टैंकर से उनकी स्कॉर्पियो की टक्कर हो गई।

स्कॉर्पियो का सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त

हादसे में स्कॉर्पियो का सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में अमित कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी मां उर्मिला देवी ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कड़ी मशक्कत के बाद अमित कुमार का शव स्कॉर्पियो से बाहर निकाला गया। एएसआई ने बताया कि हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को सड़क किनारे कराया। दोनों शवों को राजलदेसर अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ