न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोलकाता के होटल में लगी भीषण आग, 14 लोगों की मौत, कई घायल – CM ममता ने ली जानकारी

कोलकाता के मेचुआपट्टी इलाके स्थित श्रतुराज होटल में भीषण आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घटना की जानकारी ली, जबकि होटल मालिक फरार है। जांच जारी है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 30 Apr 2025 8:09:37

कोलकाता के होटल में लगी भीषण आग, 14 लोगों की मौत, कई घायल – CM ममता ने ली जानकारी

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब मेचुआपट्टी इलाके स्थित ‘श्रतुराज होटल’ में भीषण आग लग गई। हादसा इतना गंभीर था कि इसकी चपेट में आने से 14 लोगों की जान चली गई, जबकि कई अन्य लोग अपनी जान बचाने के लिए इमारत से कूद पड़े। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। आग पर काबू पाने के लिए घंटों मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस और दमकल कर्मियों ने मौके पर फंसे कई लोगों को बाहर निकाला।

कोलकाता पुलिस कमिश्नर मनोज कुमार वर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया, “यह हादसा रात करीब 8:15 बजे हुआ। अब तक 14 शव बरामद किए गए हैं। कई लोगों को सफलतापूर्वक बचा लिया गया है। आग अब पूरी तरह नियंत्रण में है और राहत एवं बचाव कार्य जारी है। मामले की जांच की जा रही है और इसके लिए एक विशेष टीम गठित की गई है।”

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घटना की ली जानकारी

घटना की सूचना मिलते ही कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम और मंत्री शशि पंजाओ घटनास्थल पर पहुंचे। मेयर हकीम ने बताया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस हादसे को लेकर उनसे पूरी जानकारी ली है। इस बीच, यह भी सामने आया है कि होटल का मालिक घटना के बाद से फरार है।

बीजेपी अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने सरकार पर उठाए सवाल

घटना के बाद पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार ने राज्य सरकार से तुरंत कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने एक एक्स पोस्ट में लिखा, “मैं राज्य प्रशासन से अपील करता हूं कि वो प्रभावित लोगों को तुरंत बचाए और उन्हें आवश्यक चिकित्सा और मानवीय सहायता प्रदान करे। इसके अलावा, भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए अग्नि सुरक्षा उपायों की कड़ी समीक्षा और निगरानी होनी चाहिए।”

कांग्रेस अध्यक्ष सुभंकर सरकार ने निगम पर साधा निशाना

पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष सुभंकर सरकार ने इस भीषण आगजनी की घटना को लेकर कोलकाता नगर निगम की तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा, “यह एक बेहद दुखद घटना है। कई लोग अब भी बिल्डिंग के अंदर फंसे हुए हैं। सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं थे। मुझे नहीं समझ आता कि निगम आखिर कर क्या रहा है।”

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत