न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : फैंस OTT पर इस दिन से ले सकेंगे ब्लॉकबस्टर ‘छावा’ का मजा, शान ने बताई रियलिटी सिंगिंग शोज की हकीकत

एक्टर विक्की कौशल और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'छावा' इस साल वेलेंटाइन डे के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। फिल्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 10 Apr 2025 1:26:04

2 News : फैंस OTT पर इस दिन से ले सकेंगे ब्लॉकबस्टर ‘छावा’ का मजा, शान ने बताई रियलिटी सिंगिंग शोज की हकीकत

एक्टर विक्की कौशल और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'छावा' इस साल वेलेंटाइन डे के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया और ताबड़तोड़ कमाई की। लोग विक्की की एक्टिंग के कायल हो गए और उन्हें फिल्म की स्टोरी भी पसंद आई। इस बीच फिल्म को लेकर एक खुशखबरी है। जो लोग किसी न किसी कारण से थिएटर्स में इसका मजा नहीं ले पाए वे अब घर बैठे इसका लुत्फ उठा सकेंगे। 'छावा' की ओटीटी रिलीज की तारीख कंफर्म हो गई है। आज गुरुवार (10 अप्रैल) को स्ट्रीमिंग दिग्गज नेटफ्लिक्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर 'छावा' की ओटीटी रिलीज का खुलासा कर दिया।

इसके मुताबिक फिल्म 11 अप्रैल को डिजीटल डेब्यू करेगी। नेटफ्लिक्स ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “आले राजे आले, समय में उकेरी गई साहस और गौरव की कहानी का गवाह बनें। 11 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर छावा देखें।” फिल्म के डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर हैं। यह ऐतिहासिक एक्शन फिल्म मराठा साम्राज्य के दूसरे शासक संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। फिल्म में ‘संभाजी महाराज’ का रोल विक्की ने निभाया है। अक्षय खन्ना मुगल सम्राट ‘औरंगजेब’ की भूमिका में हैं।

‘छावा’ दुनियाभर में 790.14 करोड़ रुपए कमा चुकी है और भारतीय बाजार में इसका कलेक्शन 600 करोड़ रुपए से ज्यादा है। ये इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म है। यह भारत में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में भी 8वीं पोजिशन दिलाई है। यह ओवरऑल हाईएस्ट ग्रॉसिंग भारतीय फिल्मों में ये 13वें नंबर पर है।

chhaava,film chhaava,netflix,chhaava netflix,vicky kaushal,rashmika mandanna,shaan,singer shaan,singing reality show

शान ने कहा, कंटेस्टेंट मंच पर एक बार गाते हैं लेकिन फिर…

मशहूर सिंगर शान कई सालों से लोगों को अपनी आवाज का दीवाना बना रहे हैं। उन्होंने बॉलीवुड के कई सुपरहिट और लोकप्रिय गाने गाए हैं। शान ‘सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स’ और ‘द वॉयस इंडिया’ जैसे सिंगिंग रियलिटी शो के जज रह चुके हैं। शान हाल ही में एक पॉडकास्ट में रियलिटी शो की सच्चाई पर खुलकर बोले। शान ने बताया कि आज के दौर में सिंगिंग शो में कितना कुछ स्क्रिप्टेड और एडिटेड होता है और कैसे यह सारी प्रक्रिया अब पहले जैसी ‘असली’ नहीं रही।

साथ ही खुलासा किया कि कैसे सिंगिंग शो में कंटेस्टेंट की लाइव परफॉर्मेंस के बाद उनकी आवाज को स्टूडियो में फिर से रिकॉर्ड करवाया जाता है। शान ने कहा कि कंटेस्टेंट मंच पर एक बार गाते हैं, लेकिन फिर उस ऑडियो को स्टूडियो में ले जाकर फिर से डब किया जाता है। पिच को परफेक्ट किया जाता है। जो आखिरी टेलीकास्ट होता है, वह पूरी तरह से एडिटेड होता है, जो ऑडियंस को रियल नहीं बल्कि पॉलिश्ड वर्जन दिखाता है। शो के जज की रिएक्शन भी पहले से स्क्रिप्ट के मुताबिक प्लान की जाती है।

पहले के मुकाबले अब यह फॉर्मेट बहुत बदल गया है और इसीलिए मैंने खुद को ऐसे शो से दूर कर लिया है। उल्लेखनीय है कि पिछले काफी समय से रियलिटी शो की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि शो को हिट बनाने के लिए तमाम तरह के हथकंडे और पैंतरे आजमाए जाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी