न्यूली वेड कपल विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) वेलेंटाइन डे साथ में मनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। हाल ही में दोनों को एयरपोर्ट पर साथ में स्पॉट किया गया। दोनों लंबे समय से अपने प्रोजेक्ट्स में व्यस्त थे लेकिन अब उन्होंने आखिरकार अपने लिए कुछ समय निकाल लिया है।
एयरपोर्ट पर विक्की कौशल और कैटरीना कैफ एक दूसरे का हाथ थामे नजर आए। इस दौरान कैटरीना कैफ ने डेनिम शर्ट और जींस पहन रखा था। वहीं, विक्की कौशल भी व्हाइट टीशर्ट के साथ डेनिम जैकट और जींस में नजर आए। कैटरीना कैफ इस दौरान हाई पोनी और सिंपल लुक में काफी खूबसूरत लग रही थीं तो वहीं विक्की कौशल भी हमेशा की तरह बेहद हैंडसम लग रहे थे। विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने डेनिम में ट्विनिंग कर रखा था और साथ में बेहद स्टाइलिश कपल लग रहे थे।














