न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'हम खुले दिल से स्वागत को तैयार हैं', राज-उद्धव के गठबंधन की अटकलों पर आदित्य ठाकरे का बड़ा बयान

आदित्य ठाकरे ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के एक साथ आने की संभावना पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी, मन की बात और मानसून में भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर भी सरकार को घेरा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 25 May 2025 5:45:00

'हम खुले दिल से स्वागत को तैयार हैं', राज-उद्धव के गठबंधन की अटकलों पर आदित्य ठाकरे का बड़ा बयान

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और शिवसेना (उद्धव गुट) के प्रमुख नेता आदित्य ठाकरे ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कई अहम मुद्दों को उठाया। इस दौरान उन्होंने राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के संभावित एक साथ आने की अटकलों पर भी बड़ा बयान दिया, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान आदित्य ठाकरे ने कहा, "यह संवाद एकतरफा नहीं बल्कि दोनों तरफ से हुआ है, लेकिन यह बातचीत सिर्फ प्रेस में हुई है। हमने यही कहा है कि यदि बात महाराष्ट्र, समाज और देश के हित की हो, और कोई भी व्यक्ति इस भ्रष्टाचारी सरकार के खिलाफ साफ दिल से साथ आना चाहता है — जो सरकार एंटी महाराष्ट्र, एंटी मुंबई है — तो हम उसका खुले दिल से स्वागत करते हैं।"

केंद्र सरकार पर बेरोजगारी और महंगाई को लेकर निशाना

देश की आर्थिक स्थिति पर बोलते हुए आदित्य ठाकरे ने कहा, "यह अच्छी बात है कि अर्थव्यवस्था आगे बढ़ रही है, लेकिन साथ ही रोजगार और लोगों की आमदनी भी बढ़नी चाहिए। देश में आज सबसे गंभीर समस्या महंगाई और बेरोजगारी है। सरकार इन मुद्दों पर कितनी गंभीर है, यह समझ नहीं आता। क्योंकि जब सरकार के किसी सदस्य से सवाल पूछो, तो जवाब मिलता है — भजिया तलो।"

रामचंद्र जांगड़ा के बयान और 'मन की बात' पर तंज

बीजेपी के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा के विवादित बयान पर आदित्य ठाकरे ने कहा कि यह बयान बीजेपी की असली मानसिकता को उजागर करता है, जिसे वे अब तक छुपाते आए थे। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी की 'मन की बात' पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "मैंने कभी मन की बात नहीं सुनी, तो मुझे नहीं पता उन्होंने क्या कहा। लेकिन हम तो दिल की बात करते हैं।"

ऑल पार्टी डेलिगेशन पर सवाल

ऑल पार्टी डेलिगेशन के संदर्भ में आदित्य ठाकरे ने सवाल उठाया, "जब हम विदेशों में ऑल पार्टी डेलिगेशन भेजते हैं, तो फिर यहां एनडीए और नॉन एनडीए का भेद क्यों किया जा रहा है? अगर देश एक है, तो फिर यह विभाजन क्यों? हमारी मांग है कि विशेष सत्र बुलाया जाए।"

मानसून पर भी उठाया भ्रष्टाचार का मुद्दा

मानसून को लेकर उन्होंने कहा, "मानसून की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन न तो सड़कों की मरम्मत हुई है और न ही नालों की सफाई। केवल भ्रष्टाचार हुआ है। इस भ्रष्ट सरकार के लोगों की जेबों में सिर्फ भ्रष्टाचार की बारिश हुई है।"

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

योगी सरकार का बड़ा फैसला, 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं का बस सफर होगा मुफ्त
योगी सरकार का बड़ा फैसला, 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं का बस सफर होगा मुफ्त
‘आश्रम 4’ में अक्षय ओबेरॉय की एंट्री, शुरू की शूटिंग; बॉबी देओल के नकारात्मक किरदारों के दौर के बीच बढ़ी उत्सुकता
‘आश्रम 4’ में अक्षय ओबेरॉय की एंट्री, शुरू की शूटिंग; बॉबी देओल के नकारात्मक किरदारों के दौर के बीच बढ़ी उत्सुकता
तनुश्री दत्ता का बॉलीवुड पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘कुछ दिग्गज राक्षसों के अवतार, मैं बनी बलि का बकरा’
तनुश्री दत्ता का बॉलीवुड पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘कुछ दिग्गज राक्षसों के अवतार, मैं बनी बलि का बकरा’
ममता बनर्जी के बागी खेमे को झटका, मुस्लिम विधायक कासेम सिद्दीकी की TMC में ‘घर वापसी’
ममता बनर्जी के बागी खेमे को झटका, मुस्लिम विधायक कासेम सिद्दीकी की TMC में ‘घर वापसी’
राम रहीम को फिर 21 दिन की पैरोल, 2026 में तीसरी बार जेल से बाहर आएगा डेरा प्रमुख
राम रहीम को फिर 21 दिन की पैरोल, 2026 में तीसरी बार जेल से बाहर आएगा डेरा प्रमुख
दिल्ली में H1N1 के 2308 केस से बढ़ी चिंता, CM रेखा गुप्ता ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग; स्वास्थ्य मंत्री बोले- ‘तैयारी पूरी’
दिल्ली में H1N1 के 2308 केस से बढ़ी चिंता, CM रेखा गुप्ता ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग; स्वास्थ्य मंत्री बोले- ‘तैयारी पूरी’
‘टॉक्सिक’ के हिंदी संस्करण पर सेंसर बोर्ड की कैंची, बच्चे से जुड़े आपत्तिजनक संवाद सहित कई दृश्यों में बदलाव
‘टॉक्सिक’ के हिंदी संस्करण पर सेंसर बोर्ड की कैंची, बच्चे से जुड़े आपत्तिजनक संवाद सहित कई दृश्यों में बदलाव
कृति के कपड़ों पर कंगना ने उठाए सवाल, अब एक्ट्रेस ने दिया दो टूक जवाब- महिलाओं को कब तक बताएंगे...
कृति के कपड़ों पर कंगना ने उठाए सवाल, अब एक्ट्रेस ने दिया दो टूक जवाब- महिलाओं को कब तक बताएंगे...
Vivo T5 2 सितंबर को होगा लॉन्च, 7050mAh बैटरी के साथ आएगा फोन
Vivo T5 2 सितंबर को होगा लॉन्च, 7050mAh बैटरी के साथ आएगा फोन
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
UP में 3,572 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने बताया अगला बड़ा लक्ष्य
UP में 3,572 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने बताया अगला बड़ा लक्ष्य
इमरान खान के समर्थन में फिर बोले कपिल देव, कहा- ‘कैदी चाहे कोई भी हो, उसके साथ मानवीय व्यवहार होना चाहिए’
इमरान खान के समर्थन में फिर बोले कपिल देव, कहा- ‘कैदी चाहे कोई भी हो, उसके साथ मानवीय व्यवहार होना चाहिए’
किसे मानते हैं बेस्ट PM और CM? अभिजीत दीपके ने लिया नेहरू, केजरीवाल समेत इन नेताओं का नाम
किसे मानते हैं बेस्ट PM और CM? अभिजीत दीपके ने लिया नेहरू, केजरीवाल समेत इन नेताओं का नाम
वायरल होने के चक्कर में गर्लफ्रेंड से कार पर करवाए 3400 किस, पुलिस ने पहले काटा चालान, फिर थमाई बाल्टी-कपड़ा
वायरल होने के चक्कर में गर्लफ्रेंड से कार पर करवाए 3400 किस, पुलिस ने पहले काटा चालान, फिर थमाई बाल्टी-कपड़ा