टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। ओलंपिक खेलों में भारत की झोली में 13 साल बाद पहला गोल्ड मेडल (Neeraj Chopra wins Gold) आया। नीरज की इस एतिहासिक जीत पर पूरे देश में जश्न का माहौल है। पूरा देश खुशी से झूम रहा है। नीरज चोपड़ा की ऐतिहासिक जीत पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी। प्रधानमंत्री ने उनसे खुद फोन पर बातचीत की। गृह मंत्री अमित शाह, सेना प्रमुख और राहुल गांधी से सोनिया गांधी तक ने भी उन्हें बधाई दी है।
लेकिन इस बीच फिल्म निर्माता अशोक पंडित (Ashoke Pandit) ने बधाई कुछ ऐसे अंदाज में दीं, जिसके देखने के बाद सोशल मीडिया (Social Media) यूजर्स को गुस्सा आ गया और फिर लोगों ने फिल्म निर्माता की क्लास लगाने में देरी नहीं की।
राजीव गांधी का नाम हटाते ही गोल्ड़ आ गया 😂🤣#Panauti pic.twitter.com/e78hgKjJ36
— Ashoke Pandit (@ashokepandit) August 7, 2021














