न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BB-15 : डोनल-विधि के आउट होने से भड़कीं..., घर में एंट्री पर बोलीं अनुषा, राखी ने अफसाना को बताया...

टीवी की दुनिया के सबसे विवादित रियलिटी शो बिग बॉस-15 में मंगलवार रात शॉकिंग एलिमिनेशन देखने को मिला। डोनल बिष्ट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 20 Oct 2021 4:54:38

BB-15 : डोनल-विधि के आउट होने से भड़कीं..., घर में एंट्री पर बोलीं अनुषा, राखी ने अफसाना को बताया...

टीवी की दुनिया के सबसे विवादित रियलिटी शो बिग बॉस-15 में मंगलवार रात शॉकिंग एलिमिनेशन देखने को मिला। डोनल बिष्ट और विधि पांड्या को बीच शो से ही मिड वीक एलिमिनेशन के तहत घर से बाहर जाना पड़ा। दरअसल बिग बॉस ने घरवालों को ऐसे दो कंटेस्टेंट्स के नाम लेने के लिए कहा था, जिनका योगदान शो में सबसे कम रहा है। सभी ने विधि और डोनल का नाम लिया। ज्यादा वोट्स मिलने की वजह से वे दोनों ही आउट हो गईं।

अब उनके एलिमिनेशन पर दो एक्स कंटेस्टेंट देवोलीना भट्टाचार्जी और काम्या पंजाबी ने नाराजगी दिखाई है। काम्या ने ट्विटर पर लिखा- "घरवाले कौन होते हैं तय करने वाले। जनता को फैसला करने दो। आपने अभिनव शुक्ला के साथ भी यही किया था। यह अनफेयर है।” देवोलीना ने काम्या के ट्वीट को रीट्वीट करके लिखा- "यह सच में अनफेयर है। सब भेड़ चाल। खुद का ना दिमाग ना फैसला और अब नॉमिनेटेड होकर अपने कर्मों का भुगतान कर रहे हैं।" डोनल के लिए फैंस सोशल मीडिया पर “Bring back Donal” ट्रेंड करा रहे हैं।

bigg boss-15,vidhi pandya,donal bisht,anusha dandekar,afasana khan,rakhi sawant,entertainment news in hindi

अनुषा दांडेकर का करण कुंद्रा से हो चुका है ब्रेकअप

बिग बॉस-15 शुरू हुए दो हफ्ते से ज्यादा समय हो गया। शो के कंटेस्टेंट करण कुंद्रा को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। हाल ही सामने आई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार बिग बॉस के निर्माताओं ने सिंगर व एक्ट्रेस अनुषा दांडेकर को शो के लिए अप्रोच किया है। अनुषा का करण से ब्रेकअप हो चुका है। अब अनुषा ने शो में एंट्री को लेकर चुप्पी तोड़ी है और इसे अफवाह बताया है। अनुषा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा-तो ये मेरी जिंदगी है और मैं बेहद खुश हूं। और भगवान के लिए अपने आर्टिकल्स में कुछ पेज बढ़ाने के लिए ऐसी बकवास बातें फैलाना बंद करें कि मैं बिग बॉस के घर में जा रही हूं।

एक ड्रामे को और बढ़ाने के लिए जिसमें मैं बिल्कुल हिस्सेदार नहीं हूं। मैंने आपको अपना सच बता दिया है। अब कोई भी तस्वीर और कोई भी कोट (कथन) जो मैं पोस्ट करती हूं वो मेरे अतीत के बारे में नहीं है। ये मेरी तरक्की के बारे में है। ये मेरे बारे में हैं। कृपया एक सेल्फ मेड वुमेन के तौर पर मेरी उपलब्धियों को कम आंकना बंद करें। मैं अपनी जिंदगी की बिग बॉस हूं। मुझे किसी भी शो में जाकर इस बात का सबूत देने की जरुरत नहीं है। इसलिए वे लोग आराम से सो जाएं जो इसे लेकर काफी उत्सुक हैं। उन सभी का शुक्रिया जो मुझे जीने देते हैं और खुशियां बांटते हैं।

bigg boss-15,vidhi pandya,donal bisht,anusha dandekar,afasana khan,rakhi sawant,entertainment news in hindi

राखी सावंत ने यूं किया अफसाना खान का बचाव

राखी सावंत ने बिग बॉस-15 की कंटेस्टेंट अफसाना खान पर बड़ा बयान दिया है। राखी ने कहा कि उनके साथ भी बिग बॉस के घर में ऐसा हो चुका है। राखी ने ई टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा कि अफसाना ने जीवन में बहुत संघर्ष किया है। उन्हें शिक्षा और प्यार दोनों ही ज्यादा नहीं मिला। ऐसे में लोग अटेंशन के लिए ऐसा करते हैं। मेरे अंदर भी ये चीज थी लेकिन मैं फिर अपनी जिंदगी जीने लगी और खुद को भगवान के आगे सरेंडर कर दिया। अफसाना भी बिल्कुल मेरी तरह ही हैं। मैं भी लाइफ में अकेली थी, लेकिन मैंने कभी हार नहीं मानी और मेहनत से काम किया। आप चाहे कुछ भी कर लो, लोग आपको जज करेंगे, कोसेंगे और आपके बारे में बात भी करेंगे।

अफसाना भी बिल्कुल मेरी ही तरह हैं। हमें सिखाया नहीं गया कि आराम से बात कैसे करते हैं। उल्लेखनीय है कि राखी बिग बॉस-1 और 14 का हिस्सा रह चुकी हैं। राखी ने कहा कि बिग बॉस-14 के घर में अली गोनी ने भी मुझे बुआ बुलाया था। मैंने उन्हें आराम से बोला था कि आने वाले सालों में वे भी उम्र के एक पड़ाव पर पहुंचेंगे। लेकिन ये बात भी सच है कि जो लोग बिग बॉस के घर में जाते हैं, वो कभी ना कभी आपा जरूर खोते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर