न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BB-15 : घोषित होने वाले हैं टॉप-5 कंटेस्टेंट, एंट्री के साथ शमिता लेंगी इनकी क्लास, पवित्रा पूनिया...

सुपरस्टार सलमान खान का शो बिग बॉस-15 किसी न किसी कारण से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। बिग बॉस के घर में जल्द ही...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 20 Nov 2021 7:14:20

BB-15 : घोषित होने वाले हैं टॉप-5 कंटेस्टेंट, एंट्री के साथ शमिता लेंगी इनकी क्लास, पवित्रा पूनिया...

सुपरस्टार सलमान खान का शो बिग बॉस-15 किसी न किसी कारण से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। बिग बॉस के घर में जल्द ही बड़ा तूफान आने वाला है। कुछ को छोड़कर शो से सभी कंटेस्टेंट बेघर होने जा रहे हैं। सलमान टॉप 5 कंटेस्टेंट का एलान करने वाले हैं। दरअसल, मेकर्स ने शो के अपकमिंग एपिसोड का एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है। इसमें घर के सभी सदस्य डरे हुए दिख रहे हैं, क्योंकि इस शो का सबसे बड़ा तूफान बड़ी तेजी से कंटेस्टेंट की ओर बढ़ रहा है। इसी बीच सलमान आकर यह अनाउंस करते हैं कि अगले 48 घंटों में हमें पता चल जाएगा कि कौन हैं इस सीजन के टॉप-5 और बाकी सब हो जाएंगे घर के बाहर।

ये प्रोमो सामने आने के बाद से फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि आखिर इन 5 कंटेस्टेंट में किनका नाम होगा और किसका होगा सफर खत्म। शो के फिनाले को लेकर भी चर्चा होने लगी है। इससे पहले खबरें आ रही थीं कि घर में जल्द ही सात लोगों की वाइल्ड कार्ड एंट्री होने जा रही है। इस बीच खबरों की मानें तो सलमान पिछले कई दिनों से काफी बिजी चल रहे हैं, जिसकी वजह से वे इस हफ्ते वीकेंड का वार में शामिल नहीं हो पाएंगे। शो को सलमान की जगह उनके दोस्त डायरेक्टर महेश मांजरेकर होस्ट करने वाले हैं। वीकेड का वार दो दिन शनि व रविवार को आता है।

bigg boss-15,Salman Khan,shamita shetty,pavitra punia,nishant,ejaz khan,entertainment news in hindi

स्वास्थ्य कारणों से घर से बाहर चली गई थीं शमिता शेट्टी

इस 'वीकेंड का वार' में एक्ट्रेस शमिता शेट्टी घर में फिर से एंटर करती नजर आएंगी। वे स्वास्थ्य कारणों से बाहर चली गई थीं। शो का प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें शमिता घर में एंट्री कर रही हैं। शमिता की एंट्री से पहले घर का माहौल काफी डरावना बनाया गया, जिससे कंटेस्टेंट थोड़ा डर जाते हैं और इसके बाद घरवालों के लिए एक मैसेज आता है, जिसे वाइल्ड कार्ड से एंट्री करने वाली नेहा भसीन पढ़ती हैं। इसमें लिखा होता है कि एक बहुत बड़ा तूफान बहुत तेजी से आपकी तरफ आ रहा है। इसके बाद शमिता आती हैं। शमिता आते ही निशांत को टारगेट बनाती हैं।

सलमान, शमिता से पूछते हैं कि आप किसको कटघरे में खड़ा करना चाहती हैं? इस पर शमिता कहती हैं निशांत। फिर शमिता, निशांत से पूछती हैं कि आपके लिए रिश्ते ज्यादा जरूरी हैं या खेल? इस पर निशांत कहते हैं रिश्ते। तब शमिता कहती हैं, "एक्शन शब्दों से ज्यादा तेज बोलते हैं। आप हमारे ऊपर पैर रखकर आगे बढ़ रहे हैं। रिश्ते गए भाड़ में।" उल्लेखनीय है कि शमिता बिग बॉस-3 और बिग बॉस ओटीटी में भी हिस्सा ले चुकी हैं।

bigg boss-15,Salman Khan,shamita shetty,pavitra punia,nishant,ejaz khan,entertainment news in hindi

पवित्रा नहीं आएंगी शो में, बीबी-14 में ले चुकी हैं हिस्सा

बिग बॉस-14 का हिस्सा रहीं पवित्रा पुनिया ने फिर से शो में जाने की खबरों पर रिएक्ट किया है। पवित्रा ने इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट लिखकर साफ किया कि वे बीबी-15 में नहीं जा रही हैं। उनके शो में जाने की बातें महज अफवाह हैं। पवित्रा ने लिखा-कई सारी खबरें आ रही हैं कि मैं बीबी-15 की कंफर्म चैलेंजर कंटेस्टेंट हूं। खुशनसीबी से ये खबर झूठी है। मैं बीबी-15 में एंट्री नहीं कर रही हूं।

मैंने अपने हिस्से का गेम बीबी-14 में खेल लिया है। मैं किसी से नहीं जुड़ना चाहती हूं इसलिए कृपया ऐसी खबरों को ना फैलाएं। सच नहीं हैं ये खबरें। सभी कंटेस्टेंट को मैं शुभकामनाएं देती हूं। गुड लक। पवित्रा का प्रतीक सहजपाल संग रिलेशन रह चुका है। दोनों का अफेयर रहा था। पवित्रा बीबी-14 में एजाज खान के साथ प्यार में पड़ने के बाद गेम से भटक गई थीं। उनका सफर जल्दी ही खत्म हो गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर