न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जब सलमान ने बचाई थी आयशा की जान, एक्ट्रेस को ‘रंग’ की स्क्रीनिंग में हुआ था दिव्या की मौजूदगी का एहसास

आयशा जुल्का ने अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से फैंस का मन मोहा। उनके खाते में ‘खिलाड़ी’, ‘जो जीता वही सिकंदर’, ‘चाची 420’ सहित...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 19 Mar 2025 7:31:30

2 News : जब सलमान ने बचाई थी आयशा की जान, एक्ट्रेस को ‘रंग’ की स्क्रीनिंग में हुआ था दिव्या की मौजूदगी का एहसास

आयशा जुल्का ने अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से फैंस का मन मोहा। उनके खाते में ‘खिलाड़ी’, ‘जो जीता वही सिकंदर’, ‘चाची 420’ सहित कई हिट फिल्में हैं। इस बीच आयशा ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि 90 के दशक के दौरान सेट पर सुरक्षा के बहुत अच्छे इंतजाम नहीं होते थे। एक बार सलमान खान ने उन्हें सेट पर मरते-मरते बचाया था। आयशा ने बॉलीवुड बबल के साथ बातचीत में कहा कि उस वक्त वॉल्की-टॉल्की नहीं होते थे और लोग सेट पर चिल्लाते हुए इंस्ट्रक्शन देते थे या फिर दूर से झंडे हिलाकर बताते थे।

एक बार ‘कुर्बान’ फिल्म की शूटिंग के दौरान हम इगातपुरी रेलवे ट्रैक के पास शूट कर रहे थे और हमें बताया गया कि उस समय कोई ट्रेन नहीं आएगी। हम ट्रैक पर शूटिंग कर रहे थे। कैमरामैन ने कैमरा लगाया हुआ था। मुझे ट्रैक पर डांस करना था और मुझसे पहले सलमान को डांस करना था। हमारा गाना जोर से चल रहा था। हम बार-बार रिहर्सल कर रहे थे और तभी मुझे किसी ने जोर से धक्का दिया और ऐसा लगा जैसे मेरे सारे अंग हिल गए। उन्होंने मुझे जोर से खींचा क्योंकि उन्होंने सुन लिया था कि ट्रेन आ रही है। मुझे एक पल को समझ नहीं आया कि क्या हुआ।

सबने यही कहा कि सलमान ने मेरी जान बचा ली। सलमान फिर युनिट के लोगों पर चिल्लाए कि वे भी ट्रैक पर हो सकते थे। मुझसे पहले वे वहां पर शूट कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि कुर्बान मूवी साल 1991 में रिलीज हुई थी। फिल्म के गाने काफी लोकप्रिय हुए थे। आयशा की पर्सनल लाइफ देखें तो उन्होंने साल 2003 में समीर वशी के साथ शादी कर ली। उनके कोई औलाद नहीं है।

आयशा ने फैमिली प्लानिंग के बारे में बात करते हुए कहा कि बच्चे नहीं हुए..ऐसा नहीं है। बच्चे न करना उनका खुद का फैसला था। मुझे बच्चे न करने का कोई मलाल नहीं है। ये मेरी पसंद है न की दूसरों की। इस फैसले में पति और फैमिली ने भी पूरा सपोर्ट किया है इसलिए मैंने कभी भी दूसरों की बातों पर गौर नहीं किया। आयशा ने गुजरात के 2 गांव गोद लिए हुए हैं जहां वह 160 बच्चों के खाने-पीने और पढ़ाई का खर्चा उठाती हैं।

ayesha jhulka,actress ayesha jhulka,Salman Khan,ayesha salman,kurbaan movie,divya bharti,rang movie,rang screening

आयशा जुल्का की दोस्त थीं दिवंगत एक्ट्रेस दिव्या भारती, ‘रंग’ फिल्म में शेयर की थी स्क्रीन

आयशा ने इंटरव्यू के दौरान दिवंगत एक्ट्रेस दिव्या भारती का भी एक किस्सा शेयर किया। आयशा ने कहा कि जब फिल्म ‘रंग’ की स्क्रीनिंग हो रही थी, तब उन्हें दिव्या की मौजूदगी का एहसास हुआ, जबकि वह पहले ही दुनिया छोड़ चुकी थीं। जब स्क्रीन पर दिव्या का सीन आया, तो स्क्रीन अचानक गिर गई। यह देखकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए, लेकिन मैं इस घटना से इतना घबरा गईं कि कई दिनों तक सो नहीं सकीं।

मैं जब फिल्म के डबिंग कर रही थीं, तब दिव्या के साथ वाले सीन को डब करते समय मैं खुद को संभाल नहीं पाईं। मैं फूट-फूटकर रोने लगीं और डबिंग रोकनी पड़ी। इस घटना ने मुझे मानसिक रूप से झकझोर दिया था। बता दें ‘रंग’ में दिव्या और आयशा ने बहनों का किरदार निभाया था। असल जिंदगी में भी दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी। आयशा ने बताया कि ‘वक्त हमारा है’ फिल्म के सेट पर अक्सर दिव्या आती थीं।

कभी मैचिंग शूज लातीं, तो कभी कोई और चीज। एक बार जब उन्होंने देखा कि मैंने बिंदी नहीं लगाई है, तो वह तुरंत मेकअप रूम से बिंदी लेकर आईं और मुझे दी। उल्लेखनीय है कि ‘रंग’9 जुलाई 1993 को रिलीज हुई थी, जबकि दिव्या की उसी साल 5 अप्रैल को मौत हो गई थी। वह अपने घर की बालकनी से गिर गई थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी