न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर में शुरू हुआ 4 दिवसीय राष्ट्रीय गौ महाकुंभ, संत–महात्मा और आला नेता होंगे शामिल

विद्याधर नगर स्टेडियम में शुरू हुआ चार दिवसीय राष्ट्रीय गौ महाकुंभ न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से विशेष है, बल्कि विज्ञान, व्यवसाय और कृषि के लिए भी महत्वपूर्ण साबित होने जा रहा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 04 Sep 2025 12:09:29

जयपुर में शुरू हुआ 4 दिवसीय राष्ट्रीय गौ महाकुंभ, संत–महात्मा और आला नेता होंगे शामिल

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर गुरुवार 4 सितंबर से गौ भक्तों के एक भव्य राष्ट्रीय आयोजन का केंद्र बन गई है। विद्याधर नगर स्टेडियम में शुरू हुआ चार दिवसीय राष्ट्रीय गौ महाकुंभ न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से विशेष है, बल्कि विज्ञान, व्यवसाय और कृषि के लिए भी महत्वपूर्ण साबित होने जा रहा है। देवरिया बाबा एवं गौ सेवा परिवार के तत्वावधान में आयोजित इस सम्मेलन में देश–विदेश से संत–महात्मा, वैज्ञानिक, उद्योगपति और हजारों गौ भक्त शामिल हो रहे हैं।

उद्घाटन और राजनीतिक उपस्थिति

गौ महाकुंभ का शुभारंभ गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर समेत चार मंत्रियों ने भी भाग लिया। आने वाले दिनों में राज्यपाल दिया सिंह, वित्त मंत्री और कई अन्य मंत्री इसमें सम्मिलित होंगे।

6 सितंबर को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय एमएसएमई मंत्री जयंत चौधरी सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वहीं, 7 सितंबर को केंद्रीय आयुष मंत्री प्रताप राव जाधव और सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ समेत कई नेता मौजूद रहेंगे।

संत–महात्माओं का समागम

प्रतिदिन शाम 6 से 8 बजे तक संत–समागम का आयोजन होगा, जिसमें शंकराचार्यजी, स्वामी अवधेशानंदजी सहित देशभर के मठों और धामों के प्रमुख संत विचार रखेंगे। गौ संरक्षण, वेदांत और सामाजिक कर्तव्यों पर विशेष चर्चा होगी।

गौ विज्ञान और व्यवसाय का संगम

सम्मेलन में गौ विज्ञान और गौ उत्पादों पर लगभग 150 प्रशिक्षण सत्र होंगे। विभिन्न विश्वविद्यालयों, वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं द्वारा गोबर, गौमूत्र और उससे बने उत्पादों पर कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। आयुर्वेद के वैद्य और विद्यार्थी गौमूत्र आधारित औषधियों के अध्ययन में भाग लेंगे।

देश की कई प्रमुख गौशालाएं, कॉलेज और संस्थान इस आयोजन का हिस्सा हैं। उद्योग जगत से भी उत्साह देखने को मिल रहा है। देश के जाने-माने उद्योगपति और फोर्टी ग्रुप गौमूत्र और गोबर पर आधारित उद्योगों की संभावनाओं का आकलन करने के लिए उपस्थित हैं।

किसानों और गौपालकों के लिए अवसर

इस महाकुंभ में स्टार्टअप्स और गौ उत्पाद आधारित व्यवसाय की जानकारी भी दी जा रही है। हजारों किसान और गौपालक यहां से नई तकनीक और व्यापार के अवसर जानेंगे, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भर भारत अभियान को बल मिलेगा।

जयपुर का यह गौ महाकुंभ न केवल धार्मिक श्रद्धा का केंद्र है, बल्कि विज्ञान, शिक्षा और व्यवसाय को जोड़ने वाला सेतु भी साबित हो रहा है। इसमें भाग लेने वाले आगंतुक न सिर्फ गौ सेवा के नए आयामों से परिचित होंगे, बल्कि आने वाले समय में भारतीय समाज और अर्थव्यवस्था में गौ आधारित उत्पादों की संभावनाओं को भी नजदीक से समझ पाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?