न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान विधानसभा मानसून सत्र में हंगामा: कांग्रेस विधायकों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग

बुधवार को कांग्रेस विधायकों ने झालावाड़ स्कूल हादसे और सरकारी स्कूलों की जर्जर हालत को लेकर सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा परिसर में काली पट्टी बांधकर नारेबाजी की और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का इस्तीफा मांगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 03 Sep 2025 2:29:08

राजस्थान विधानसभा मानसून सत्र में हंगामा: कांग्रेस विधायकों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग

जयपुर। राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र लगातार सियासी गर्माहट का केंद्र बना हुआ है। बुधवार को कांग्रेस विधायकों ने झालावाड़ स्कूल हादसे और सरकारी स्कूलों की जर्जर हालत को लेकर सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा परिसर में काली पट्टी बांधकर नारेबाजी की और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का इस्तीफा मांगा। इस दौरान विधायकों ने हाथों में इस्तीफा देने की मांग वाली तख्तियां उठाई और हादसे में मारे गए मासूम बच्चों की याद में मोमबत्ती जलाकर दो मिनट का मौन रखा।

करीब आधे घंटे तक चला कांग्रेस का प्रदर्शन

कांग्रेस का यह विरोध प्रदर्शन लगभग आधे घंटे तक चला। इसमें पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और पूर्व मंत्री हरीश चौधरी सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल रहे। हालांकि, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा इस प्रदर्शन में मौजूद नहीं थे। मीडिया से बातचीत में सचिन पायलट ने केंद्र और राज्य सरकार दोनों पर निशाना साधते हुए कहा कि जिम्मेदारी से बचने के लिए अक्सर पंडित नेहरू और राजीव गांधी का नाम लिया जाता है। लेकिन सवाल यह है कि केंद्र में 11 साल से और राज्य में पौने दो साल से सत्तारूढ़ सरकारें क्या अपनी जिम्मेदारी से बच सकती हैं?

श्रद्धांजलि में भूल गए मासूम बच्चों को

सचिन पायलट ने इस बात पर गहरा अफसोस जताया कि विधानसभा की परंपरा के अनुसार सत्र के पहले दिन दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी जाती है, लेकिन झालावाड़ स्कूल हादसे में जान गंवाने वाले मासूम बच्चों को याद नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि जब उत्तराखंड और कश्मीर जैसी घटनाओं में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी जा सकती है, तो अपने ही राज्य के बच्चों को श्रद्धांजलि देना क्यों भूल गए? यह सरकार की गंभीर चूक है और उम्मीद है कि भविष्य में ऐसी गलती दोहराई नहीं जाएगी।

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के इस्तीफे की मांग तेज कर दी। सचिन पायलट ने कहा कि राज्यभर में स्कूलों की दीवारें गिर रही हैं, मरम्मत और ऑडिट नहीं हो रहे हैं, लेकिन मंत्री ने अब तक कोई जिम्मेदारी नहीं ली है। उन्होंने सवाल किया कि क्या सरकार को इस त्रासदी की गंभीरता का अंदाजा नहीं है? पायलट ने स्पष्ट कहा कि कोर्ट के आदेश का इंतजार करने या दिल्ली से संकेत मिलने तक काम टालने की प्रवृत्ति अब नहीं चलेगी।

कांग्रेस की रणनीति

गौरतलब है कि कांग्रेस ने पहले ही तय कर लिया है कि वह मानसून सत्र में सरकार को हर दिन अलग-अलग मुद्दों पर घेरेगी। मंगलवार रात को संविधान क्लब में हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में यह रणनीति तैयार की गई थी। पार्टी का मानना है कि जनहित के गंभीर सवालों पर सरकार को जवाबदेह ठहराना बेहद जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?