न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'द बंगाल फाइल्स' की प्रोड्यूसर ने राष्ट्रपति से लगाई गुहार, राजनीतिक दबाव में फंसी फिल्म की रिलीज पर जताई चिंता

‘द बंगाल फाइल्स’ एक बार फिर सुर्खियों में है। फिल्म की निर्माता पल्लवी जोशी ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर फिल्म की रिलीज पर बन रहे राजनीतिक दबाव और लगातार बढ़ते खतरे पर अपनी चिंता जताई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 04 Sep 2025 1:20:56

'द बंगाल फाइल्स' की प्रोड्यूसर ने राष्ट्रपति से लगाई गुहार, राजनीतिक दबाव में फंसी फिल्म की रिलीज पर जताई चिंता

निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ एक बार फिर सुर्खियों में है। फिल्म की निर्माता पल्लवी जोशी ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर फिल्म की रिलीज पर बन रहे राजनीतिक दबाव और लगातार बढ़ते खतरे पर अपनी चिंता जताई है। विवेक अग्निहोत्री ने इस पत्र को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है, जिसे उन्होंने ‘तत्काल अपील’ बताया।

पत्र में पल्लवी जोशी ने लिखा कि यह फिल्म किसी व्यक्तिगत लाभ या सुविधा के लिए नहीं, बल्कि देश के इतिहास के उस दर्दनाक हिस्से को दिखाने के लिए बनाई गई है, जिसे दबाया नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ‘द बंगाल फाइल्स’ भारत के विभाजन और हिंदुओं पर हुए अत्याचारों की सच्चाई को सामने लाती है और यह फिल्म किसी भी तरह की राजनीतिक विचारधारा का उपकरण नहीं, बल्कि सत्य की आवाज है।

पल्लवी जोशी ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री द्वारा फिल्म का विरोध किए जाने के बाद से ही उस पर राजनीतिक दबाव लगातार बढ़ा है। कई एफआईआर दर्ज कर दी गई हैं, फिल्म का ट्रेलर ब्लॉक कर दिया गया है और थिएटर मालिकों को धमकाया जा रहा है ताकि वे इसे रिलीज न करें। उन्होंने कहा कि इस माहौल के कारण उनका परिवार भी असुरक्षा महसूस कर रहा है।

पत्र में पल्लवी जोशी ने राष्ट्रपति से अपील की कि फिल्म और इससे जुड़े कलाकारों को सुरक्षा प्रदान की जाए, ताकि सत्य की आवाज को दबाया न जा सके। उन्होंने लिखा कि पद्म भूषण से सम्मानित अभिनेता विक्टर बनर्जी सहित भारत और विदेश के कई बंगाली संगठनों ने भी पहले ही इस फिल्म के समर्थन में राष्ट्रपति को पत्र लिखा है।

विवेक रंजन अग्निहोत्री ने इस पत्र को साझा करते हुए लिखा कि राजनीतिक दबाव और धमकियों की वजह से बंगाल में फिल्म की रिलीज रोक दी गई है। उन्होंने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप करने की अपील की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्रालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को भी टैग करते हुए इस मामले को तत्काल संज्ञान में लेने की मांग की।

फिल्म की टीम का कहना है कि ‘द बंगाल फाइल्स’ सिर्फ एक सिनेमाई प्रस्तुति नहीं, बल्कि सच्चाई को सामने लाने की कोशिश है, जिसे हर हाल में जनता तक पहुंचना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह