न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : फहाद ने उड़ाया शक्ल-अक्ल का मजाक तो स्वरा ने दिया यह जवाब, सुष्मिता ने रेनी को यूं किया बर्थडे विश

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपने काम से ज्यादा बयानों को लेकर लाइमलाइट में रहती हैं। वह इन दिनों फिल्मों में नजर नहीं आ रही हैं। स्वरा ने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 04 Sep 2025 12:26:46

2 News : फहाद ने उड़ाया शक्ल-अक्ल का मजाक तो स्वरा ने दिया यह जवाब, सुष्मिता ने रेनी को यूं किया बर्थडे विश

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपने काम से ज्यादा बयानों को लेकर लाइमलाइट में रहती हैं। वह इन दिनों फिल्मों में नजर नहीं आ रही हैं। स्वरा ने 16 फरवरी 2023 को फहाद अहमद के साथ शादी की थी। उन्होंने कोर्ट मैरिज की। शादी काफी चर्चाओं में रही थी। शादी के बाद स्वरा के बेटी हुई जिसका नाम उन्होंने राबिया रखा। बेटी के जन्म के बाद स्वरा एक्टिंग से ब्रेक लिया और पूरा फोकस उसकी परवरिश पर लगाया। स्वरा ने अब फिर से काम शुरू कर दिया है। वह फिलहाल कलर्स टीवी के कपल रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में लोगों का मनोरंजन कर रही हैं। इस शो में उनके जोड़ीदार पति फहाद हैं, जो राजनीति से ताल्लुक रखते हैं।

शो में स्वरा पति संग खूब मस्ती करती हैं। दोनों एक-दूसरे की टांग खिंचाई का मौका भी नहीं छोड़ते। अब उनका शो से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें फहाद, स्वरा की शक्ल और अक्ल को लेकर कमेंट कर रहे हैं। दरअसल शो में एक टास्क था जिसमें पति और पत्नी को एक-दूसरे से रिलेटेड कुछ जवाब देने थे। इसी दौरान फहाद बोलते हैं, “अक्ल मेरे अंदर इससे ज्यादा है। शक्ल में हम दोनों की 19-20 का ही फर्क है।” यह सुनकर स्वरा हंसने लगती हैं और थोड़ा चौंक भी जाती हैं।

स्वरा बोलती हैं कि मैं अपना जवाब बदलना चाहती हूं। इस आदमी को लगता है कि इसकी और मेरी शक्ल 19-20 है। मैं मानती हूं कि ये हॉट है, लेकिन ये खुद कैसे सोच सकता है कि ये हॉट है। इसको ये कैसे लगता है कि ये मुझसे ज्यादा हॉट है। इस पर फहाद बोलते हैं, “तू ही तो बोलती है कि हम दोनों एक जैसे हैं। हम दोनों भाई-भाई हैं। ऐसा सुन स्वरा बोलती हैं, “ये बातें बताने की नहीं होती हैं। वो ऐसे ही मजाक में कहती हूं मैं।” फैंस उनकी नोक-झोंक को रिलेटेबल कपल गोल्स मान रहे हैं।

कई यूजर्स का कहना है कि दोनों का यह अंदाज उनकी बॉन्डिंग और प्यार को और मजबूत दिखाता है। बता दें स्वरा और फहाद की पहली मुलाकात दिसंबर 2019 में मुंबई में नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के खिलाफ एक विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई थी। एक इंटरव्यू में स्वरा ने बताया था कि फहाद उस वक्त TISS के छात्र नेता थे और विरोध प्रदर्शनों में शामिल थे।

सुष्मिता सेन ने साल 2000 में लिया था रेनी को गोद

मिस यूनिवर्स रहीं सुष्मिता सेन ने बॉलीवुड में कई शानदार फिल्मों में काम किया। उन्हें अपने समय के सभी टॉप हीरो के साथ काम करने का मौका मिला। आज गुरुवार (4 सितंबर) को सुष्मिता अपनी बड़ी बेटी रेनी सेन का जन्मदिन मना रही हैं। सुष्मिता ने खास अंदाज में रेनी को शुभकामनाएं दी हैं। सुष्मिता ने रेनी को पहला प्यार बताते हुए सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा नोट भी शेयर किया है। सुष्मिता ने इंस्टाग्राम पर रेनी की बचपन से लेकर अभी तक की कई फोटो साझा की हैं।

इनमें रेनी कभी मां के साथ तो कभी बहन के साथ नजर आ रही हैं। सुष्मिता ने एक दिल छू लेने वाला नोट लिखा है। सुष्मिता ने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो मेरा पहला प्यार। तुम ईश्वर का सबसे प्यारा तोहफा हो, जिसने मेरी जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी। तुम्हे वो ही प्यार मिले, जो तुम सब पर बरसाती हो। तुम्हारे सभी सपने पूरे हों। यह तुम्हारा साल है मेरी शोना। मुझे तुम पर हमेशा गर्व रहेगा। हमेशा जीत हासिल करो। यह पार्टी टाइम है। तुम मेरी सबसे अच्छी बच्ची और अब तक की सबसे अच्छी दीदी हो।”

बता दें सुष्मिता सिंगल पेरेंट हैं। उन्होंने दो बेटियों को गोद लिया है। साल 2000 में रेनी और साल 2010 में अलीशा उनके परिवार का हिस्सा बनीं। करीब एक हफ्ते पहले ही अलीशा का जन्मदिन था और तब सुष्मिता ने उस पर भी खूब प्यार लुटाया था। सुष्मिता के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह पिछली बार साल 2024 में आई वेब सीरीज ‘आर्या 3’ में नजर आई थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह