Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : दीपिका की Photos पर फिदा हुए रणवीर ने किया कमेंट, प्रेग्नेंट परिणीति ने फैंस को दिखाईं खास झलकियां

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जिंदगी इस समय खुशियों से गुलजार है। उन्होंने पिछले साल सितंबर में बेटी दुआ का स्वागत किया था। शादी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 04 Sep 2025 1:16:26

2 News : दीपिका की Photos पर फिदा हुए रणवीर ने किया कमेंट, प्रेग्नेंट परिणीति ने फैंस को दिखाईं खास झलकियां

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जिंदगी इस समय खुशियों से गुलजार है। उन्होंने पिछले साल सितंबर में बेटी दुआ का स्वागत किया था। शादी के 6 साल बाद बेटी को पाकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। दीपिका तब से पूरी तरह से दुआ की परवरिश पर ध्यान दे रही हैं। हालांकि अब उन्होंने धीरे-धीरे फिर से अपने काम की ओर कदम बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। दीपिका हाल ही LVMH प्राइज इवेंट में भारत की पहली ज्यूरी मेंबर बनकर पहुंचीं। हमेशा की जैसे इस बार भी उनका लुक और स्टाइल सुर्खियां बटोरने में सफल रहा। दीपिका ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर वहां की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

हर एक तस्वीर में दीपिका का किलर अंदाज नजर आ रहे है। फैंस उनका कातिलाना लुक देखकर खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। ये फैंस को तो पसंद आ ही रही है, साथ ही रणवीर भी उन पर मर मिटे। पोस्ट के नीचे कमेंट में रणवीर ने दीपिका को 'Hot Mama' कहा। रणवीर का ये कमेंट काफी वायरल हो रहा है। बता दें कई ग्लोबल लग्जरी ब्रांड्स दीपिका को साइन कर चुके हैं। साल 2022 में दीपिका को लुई वीटॉन और कार्टियर ने साइन किया था। ऐसा करने वाली दीपिका पहली भारतीय स्टार बनी थीं।

अब दीपिका को LVMH प्राइज की ज्यूरी में शामिल किया गया है। यह उपलब्धि हासिल करने वालीं वह पहली भारतीय महिला हैं। पिछले साल नैटली पोर्टमैन इस इवेंट में स्पेशल ज्यूरी का हिस्सा बनी थीं। दीपिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अब ‘जवान’ फेम डायरेक्टर एटली की फिल्म AA22XA6 में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन होंगे। वहीं उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ के दूसरे पार्ट का भी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दीपिका की पिछली फिल्म दिवाली पर रिलीज हुई ‘सिंघम अगेन’ थी, जिसमें वह लेडी इंस्पेक्टर के रूप में नजर आई थीं।

हाल ही परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने शेयर की थी गुडन्यूज

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। कपल ने हाल ही में प्रेग्नेंसी की खुशखबरी सोशल मीडिया पर शेयर की था। फिलहाल परिणीति प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं। अब परिणीति ने प्रेग्नेंसी के बाद की कुछ खास झलकियां अपने फैंस को दिखाई है। अपने इंस्टाग्राम पर परिणीति ने कुछ फोटो और वीडियो शेयर किए हैं। परिणीति ने प्रेग्नेंसी के बाद पहली बार एक खूबसूरत व्हाइट ड्रेस में अपनी तस्वीर शेयर की है।

वह नंगे पैर एक कमरे में खड़ी दिखीं, उनके चेहरे पर खास ग्लो नजर आ रहा है। एक फोटो में परिणीति और राघव बारिश के मौसम का मजा लेते नजर आए। दोनों गार्डन में चाय की चुस्कियां लेते हुए बहुत रिलैक्स दिखे। परिणीति ने अपने फ्रूट्स के प्यार को भी बताया। उन्होंने एक मजेदार तस्वीर पोस्ट की जिसमें वो आम और अमरूद के बीच फैसला नहीं कर पा रही थीं। परिणीति ने अपनी गेम नाइट की झलक भी फैंस को दी। एक टेबल पर गेम्स की टाइटल्स सजी थीं, और साथ ही घर के बने वड़ा पाव भी रखे थे।

उन्होंने बताया कि गेम्स खेलते हुए टेस्टी स्नैक्स का मजा ही कुछ और होता है। उल्लेखनीय है कि परिणीति और राघव ने एक क्यूट केक के जरिए गुडन्यूज सुनाई थी। इस केक पर दो छोटे पैर बने थे और लिखा था – "1+1 = 3", ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। परिणीति-राघव की शादी सितंबर 2023 में राजस्थान के उदयपुर में हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका