न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर में सोने की कीमतें ऑल-टाइम हाई पर, चांदी में आई गिरावट; देशभर में भी चमका सोना

राजधानी जयपुर सहित पूरे राजस्थान में बुधवार को सोने की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं। वहीं दूसरी ओर, लगातार ऊंचाई छूने के बाद चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। सर्राफा बाजार के जानकारों का कहना है कि यह तेजी फिलहाल थमने वाली नहीं है

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 03 Sep 2025 2:16:11

जयपुर में सोने की कीमतें ऑल-टाइम हाई पर, चांदी में आई गिरावट; देशभर में भी चमका सोना

जयपुर। राजधानी जयपुर सहित पूरे राजस्थान में बुधवार को सोने की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं। वहीं दूसरी ओर, लगातार ऊंचाई छूने के बाद चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। सर्राफा बाजार के जानकारों का कहना है कि यह तेजी फिलहाल थमने वाली नहीं है, क्योंकि त्योहारी सीजन के बाद शुरू होने वाला शादी-ब्याह का मौसम कीमतों को और ऊपर ले जा सकता है।

सोने और चांदी के बाजार में बुधवार को बड़े उतार-चढ़ाव देखने को मिले। जहां सोना रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचकर ऑल टाइम हाई पर दर्ज हुआ, वहीं चांदी की कीमतों में गिरावट आई। लगातार बढ़ रही कीमतों ने निवेशकों और ग्राहकों दोनों का ध्यान खींचा है।

जयपुर सर्राफा ट्रेडिंग कमेटी के अध्यक्ष कैलाश मित्तल ने बताया कि त्योहारी सीजन अभी शुरू नहीं हुआ है, लेकिन इसके बावजूद सोने के दाम तेजी से ऊपर जा रहे हैं। उनका कहना है कि आने वाले वेडिंग सीजन के दौरान यह तेजी और भी बढ़ सकती है। बुधवार को जयपुर सर्राफा बाजार की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत में 1000 रुपए की बढ़ोतरी हुई और यह 1,08,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत में 950 रुपए का उछाल आया और यह 1,01,100 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज हुई।

दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई। बीते दिन के मुकाबले चांदी 500 रुपए प्रति किलो टूटकर 1,26,200 रुपए प्रति किलो रही। कारोबारियों का कहना है कि सोने और चांदी की तेजी का असर ज्वेलरी की बिक्री पर पड़ा है। हालांकि बाजार पूरी तरह मंदा नहीं है। अब ग्राहक भारी वजन वाले पारंपरिक गहनों की बजाय हल्के वजन और डिजाइनर ज्वेलरी खरीदने की ओर रुख कर रहे हैं। पहले जहां ग्राहक पांच या छह तोले के गहने बनवाते थे, वहीं अब दो या तीन तोले तक सीमित हो रहे हैं।

जयपुर में सोने के ताज़ा भाव

जयपुर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,08,400 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई। यह मंगलवार की तुलना में करीब 1,000 रुपए अधिक है। वहीं, 22 कैरेट सोना भी 950 रुपए महंगा होकर 1,01,100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। जानकारों का कहना है कि तीन दशक पहले जिस सोने को लोग आसानी से खरीद पाते थे, आज वही आम उपभोक्ताओं की पहुंच से दूर होता जा रहा है।

देशभर में सोने का हाल

सिर्फ जयपुर ही नहीं, बल्कि पूरे देश में सोने की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल देखा जा रहा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अक्टूबर फ्यूचर्स में सोना 1,06,199 रुपए प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर तक पहुंच गया। यही नहीं, दिसंबर अनुबंध में भी तेजी जारी रही और सोना 1,07,150 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड हुआ। आंकड़ों के मुताबिक, केवल पिछले एक हफ्ते में ही सोने की कीमत लगभग 6 प्रतिशत या करीब 5,900 रुपए प्रति 10 ग्राम बढ़ चुकी है। विशेषज्ञ मानते हैं कि वैश्विक आर्थिक अस्थिरता और निवेशकों की बढ़ती मांग इसकी सबसे बड़ी वजह है।

चांदी में आई गिरावट

जहां सोना लगातार ऊंचाई पर है, वहीं चांदी में गिरावट दर्ज की गई। जयपुर में चांदी के दाम 500 रुपए घटकर 1,26,200 रुपए प्रति किलो रह गए। कारोबारियों के अनुसार, चांदी की ऊंची कीमतों ने उपभोक्ताओं को खरीदारी से पीछे खींचा है, लेकिन बाजार पूरी तरह मंदा नहीं पड़ा है। अब ग्राहक भारी वजन वाले गहनों के बजाय हल्के और डिजाइनर ज्वेलरी को प्राथमिकता दे रहे हैं।

उपभोक्ताओं की बदलती पसंद

सोने और चांदी की आसमान छूती कीमतों का सीधा असर ग्राहकों की खरीदारी की आदतों पर पड़ा है। जहां पहले ग्राहक पांच या छह तोले के गहने बनवाते थे, अब वे दो या तीन तोले तक सीमित हो रहे हैं। साथ ही, हल्के और आकर्षक डिजाइनों वाली ज्वेलरी की डिमांड तेजी से बढ़ी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?