न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ऋषि की 73वीं बर्थ एनिवर्सरी पर नीतू ने शेयर किया वीडियो, पिता के साथ इस फिल्म का मजा लेती दिखीं श्रद्धा

एक्टर ऋषि कपूर ने कई सालों तक फिल्मों में अपनी शानदार अदाकारी से लोगों के दिलों पर राज किया। उन्होंने अप्रैल 2020 में दुनिया को अलविदा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 04 Sep 2025 2:03:59

2 News : ऋषि की 73वीं बर्थ एनिवर्सरी पर नीतू ने शेयर किया वीडियो, पिता के साथ इस फिल्म का मजा लेती दिखीं श्रद्धा

एक्टर ऋषि कपूर ने कई सालों तक फिल्मों में अपनी शानदार अदाकारी से लोगों के दिलों पर राज किया। उन्होंने अप्रैल 2020 में दुनिया को अलविदा कह दिया था। हालांकि वे आज भी फैंस के दिलों में बसे हुए हैं। आज गुरुवार (4 सितंबर) को ऋषि की 73वीं बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर उनकी पत्नी एक्ट्रेस नीतू कपूर ने उन्हें याद किया है। ऋषि पर प्यार लुटाते हुए नीतू ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है। नीतू ने अपने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है, वह शो 'खुल्लम खुल्ला : लाइव with ऋषि कपूर' का है।

इस क्लिप में कपूर खानदान के कई मेंबर्स, ऋषि के भाई रणधीर कपूर, बेटा रणबीर, बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी, बहन रीमा जैन, फिल्ममेकर रमेश सिप्पी और वेटरन स्टार जितेंद्र सहित और भी करीबी दोस्त उपस्थित हैं। इसमें रणबीर से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई दिग्गजों ने ऋषि की तारीफों के पुल बांधे। नीतू ने इसके कैप्शन में लिखा, “आप हमारे दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे…हैप्पी बर्थडे।” इस वीडियो को कई सेलेब्स और फैंस ने लाइक करने के साथ कमेंट किए हैं। सादिया खतीब, उर्मिला मातोंडकर और चंकी पांडे की पत्नी भावना पांडे ने लाल दिल वाली इमोजी बनाकर ऋषि को याद किया।

ऋषि और नीतू बॉलीवुड की सबसे प्यारी ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में से एक थी। उन्होंने 'रफूचक्कर', 'बेशर्म', 'कभी कभी', 'अमर अकबर एंथनी', 'दूसरा आदमी', 'अनजाने में', 'धन दौलत', और 'खेल खेल में' जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया। बता दें कि ऋषि ने अपने करिअर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया। उनकी पहचान चॉकलेटी और रोमांटिक हीरो की थी। हालांकि बाद में उन्हें विविध भूमिकाओं में देखा गया।

उन्होंने अपने करिअर की शुरुआत साल 1970 में रिलीज हुई फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ से बाल कलाकार के रूप में की थी। हीरो के रूप में उनकी पहली फिल्म ‘बॉबी’ (1973) थी, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। 30 अप्रैल 2020 को मुंबई के एक अस्पताल में ल्यूकेमिया (एक प्रकार का रक्त कैंसर) से लंबी लड़ाई के बाद उनका निधन हो गया था।

श्रद्धा कपूर के पिता शक्ति कपूर 3 सितंबर को हुए 73 साल के

दिग्गज अभिनेता शक्ति कपूर बुधवार (3 सितंबर) को 73 साल के हो गए। उनकी बेटी अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने जन्मदिन के जश्न के खास पलों का सोशल मीडिया पर एक प्यारा और मजेदार वीडियो पोस्ट किया, जिसमें दोनों हंसते दिख रहे हैं। श्रद्धा ने पिता के साथ बिताए खास लम्हों को साझा करते हुए खुशी जाहिर की। श्रद्धा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शक्ति की सुपरहिट कॉमेडी फिल्म 'हीरो नंबर 1' का एक वीडियो पोस्ट किया।

इस वीडियो में दोनों बड़े आराम से बैठे फिल्म का आनंद लेते हुए नजर आ रहे हैं और कई बार जोर-जोर से हंसते भी दिख रहे हैं। श्रद्धा ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, “अंत तक देखें कि कौन देख रहा है। बापू का जन्मदिन धमाल, शक्ति कपूर।” फिल्म 1997 में रिलीज हुई थी। उल्लेखनीय है कि शक्ति और श्रद्धा में जबरदस्त बोंडिंग है। श्रद्धा अक्सर उनके साथ अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर अपने पिता के प्रति प्यार का प्रदर्शन करती रहती हैं। शक्ति भी जब-तब श्रद्धा की तारीफ करते नजर आते हैं।

श्रद्धा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही एक पीरियड ड्रामा फिल्म में नजर आने वाली हैं, जिसका डायरेक्शन लक्ष्मण उटेकर करेंगे और यह फिल्म नवंबर से शुरू हो सकती है। इसके अलावा श्रद्धा ने दिग्गज निर्माता एकता कपूर की एक फिल्म साइन की है, जिसमें उनकी जोड़ी आदित्य रॉय कपूर के साथ देखने को मिल सकती है। दोनों ने ‘आशिकी 2’ में धूम मचाई थी। श्रद्धा की पिछली फिल्म ‘स्त्री 2’ थी, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस हॉरर कॉमेडी मूवी में उनके साथ राजकुमार राव थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह