न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान के शहरों में लगेंगी 2 लाख एलईडी स्ट्रीट लाइटें, दीपावली से पहले सड़कों पर बढ़ेगी रौनक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आगामी बजट 2025-26 में प्रस्तावित 1 लाख एलईडी स्ट्रीट लाइटों की संख्या बढ़ाकर अब 2 लाख कर दी जाएगी। इसे केवल एक प्रशासनिक निर्णय नहीं बल्कि सुरक्षित और आधुनिक राजस्थान की दिशा में उठाया गया ठोस कदम बताया जा रहा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 03 Sep 2025 2:05:19

राजस्थान के शहरों में लगेंगी 2 लाख एलईडी स्ट्रीट लाइटें, दीपावली से पहले सड़कों पर बढ़ेगी रौनक

जयपुर। राजस्थान सरकार ने शहरी विकास और नागरिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आगामी बजट 2025-26 में प्रस्तावित 1 लाख एलईडी स्ट्रीट लाइटों की संख्या बढ़ाकर अब 2 लाख कर दी जाएगी। इस योजना का उद्देश्य केवल शहरों को रोशन करना ही नहीं, बल्कि यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने, ऊर्जा की बचत करने और नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने का भी है।

दीपावली से पहले होगी शुरुआत

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि उनका लक्ष्य है कि प्रदेश का हर मोहल्ला, हर सड़क और हर बाजार रोशनी से जगमगाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस परियोजना की शुरुआत दीपावली से पहले की जाए ताकि त्योहारों के दौरान राजस्थान के शहर नई चमक के साथ नजर आएं। इसे केवल एक प्रशासनिक निर्णय नहीं बल्कि सुरक्षित और आधुनिक राजस्थान की दिशा में उठाया गया ठोस कदम बताया जा रहा है।

पुरानी लाइटों को हटाकर लगेंगी नई एलईडी

राज्य की 312 नगरीय निकायों में लगातार बढ़ रही आबादी और क्षेत्रीय विस्तार को देखते हुए पुरानी और कमजोर स्ट्रीट लाइटों को हटाकर नई ऊर्जा-कुशल एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। एलईडी लाइट्स न केवल अधिक रोशनी देती हैं बल्कि कम बिजली की खपत करती हैं, जिससे ऊर्जा की बचत होगी और सरकार पर आर्थिक बोझ भी कम पड़ेगा। इससे शहरी क्षेत्रों की तस्वीर बदलने के साथ-साथ नागरिकों की सुरक्षा भी मजबूत होगी।

सुरक्षा और सुविधा पर जोर

रात के समय सड़क पर पर्याप्त रोशनी दुर्घटनाओं की आशंका को कम करती है और पैदल चलने वालों से लेकर वाहन चालकों तक सभी को सुरक्षित माहौल देती है। विशेष रूप से महिलाओं और बुजुर्गों के लिए यह कदम राहत और सुरक्षा का एहसास कराएगा। सरकार का मानना है कि आधुनिक प्रकाश व्यवस्था से न केवल अपराधों पर अंकुश लगेगा बल्कि नागरिकों में आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

‘शहर चलो अभियान’ और हेल्पलाइन नंबर

स्वायत्त शासन विभाग इस योजना को लागू करने के लिए तेजी से कार्ययोजना तैयार कर रहा है। इसके साथ ही 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ‘शहर चलो अभियान’ के तहत पूरे राज्य की नगरीय निकायों में नई लाइटें लगाई जाएंगी और खराब लाइटों की मरम्मत की जाएगी। विभाग ने नागरिकों की शिकायतों और सुझावों के लिए राज्य स्तरीय हेल्पलाइन नंबर 181 भी जारी किया है। इस नंबर पर लोग स्ट्रीट लाइट, पेयजल और सड़कों से जुड़ी किसी भी समस्या की शिकायत कर सकेंगे। यह पहल नागरिक भागीदारी और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम कदम साबित होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?