न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहेगा अप्रैल, देखने को मिलेंगी, रोमांटिक, एक्शन, हॉरर कॉमेडी से भरपूर फिल्में, एक नजर

सलमान खान की एक्शन फिल्म सिकंदर ने ईद पर धमाकेदार एंट्री की है। अप्रैल का महीना भी सिनेमा प्रेमियों के लिए खास होने वाला है, क्योंकि बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की कई बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं। जाट, राजा साहब, फुले, सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी, द भूतनी और केसरी चैप्टर 2 जैसी फिल्में इस महीने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के लिए तैयार हैं। जानिए इन फिल्मों की रिलीज डेट, स्टार कास्ट और खासियतें।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 31 Mar 2025 8:52:42

दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहेगा अप्रैल, देखने को मिलेंगी, रोमांटिक, एक्शन, हॉरर कॉमेडी से भरपूर फिल्में, एक नजर

सलमान खान की मास एक्शन फिल्म सिकंदर ने ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। सलमान के प्रशंसक के लिए फिल्म सिकंदर किसी ईदी तोहफे से कम नहीं है। अब कल से अप्रैल का महीने शुरू होने जा रहा है। हर महीने एंटरटेनमेंट की दुनिया से कई फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं। एंटरटेनमेंट के लिहाज से अप्रैल का महीना बेहद शानदार दिख रहा है। आज हम अपने पाठकों को यह बताने जा रहे हैं कि उत्तर से लेकर दक्षिण भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पर कुछ ऐसी फिल्में प्रदर्शित होने जा रही हैं जो हिन्दी के साथ-साथ अपनी मूल भाषाओं-तमिल, तेलुगू, कन्नड़ व मलयालम में होंगी।

जाट

अप्रैल माह की धमाकेदार शुरुआत सनी देओल की एक्शन ड्रामा फिल्म जाट से होने जा रही है। फिल्म जाट 10 अप्रैल को रिलीज होगी। जाट सनी की टॉलीवुड डेब्यू फिल्म है, जिसे गोपीचंद मलिनेनी ने डायरेक्ट किया है। पुष्पा के मेकर्स मूवी मैत्री मेकर्स है। फिल्म में सनी के सामने रणदीप हुड्डा बतौर विलेन दिखेंगे। फिल्म का ट्रेलर पहले ही खूब वाहवाही लूट चुका है।

राजा साहब

अप्रैल माह में कुछ हॉरर-कॉमेडी-सुपरनैचुरल फिल्में रिलीज होने जा रही हैं, जिसमें रोमांटिक कॉमेडी हॉरर फिल्म राजा साहब भी शामिल है। प्रभास, मालविका मोहनन, संजय दत्त, निधि अग्रवाल और योगी बाबू स्टारर फिल्म राजा साहब 10 अप्रैल को रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म का निर्देशन मारुति ने किया है। कल्कि 2898 एडी के बाद प्रभास अब राजा साहब से पर्दे पर लौट रहे हैं।

फुले

बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म फुले अप्रैल में रिलीज होने को तैयार है। पत्रलेखा और अभिनेता प्रतीक गांधी फिल्म में अहम रोल प्ले करने जा रहे हैं। प्रतीक गांधी, महात्मा ज्योतिराव फुले और पत्रलेखा सावित्रिबाई फुले के किरदार में होंगी। फिल्म का ट्रेलर पहले ही सुर्खियां बटोर चुका है और फिल्म विरोध का सामना भी कर रही है। फुले आगामी 11 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी

वरुण धवन और जाह्नवी कपूर स्टारर रोमांटिक कॉमेडी फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी 18 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है। फिल्म के डायरेक्टर शशांक खैतान हैं, जिन्होंने वरुण के साथ फिल्म हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया और बद्रीनाथ की दुल्हनिया बनाई है। दोनों ही फिल्में शानदार रही हैं। अब शशांक खैतान वरुण के साथ जाह्नवी कपूर को लेकर आ रहे हैं। फिल्म में रोहित सराफ और सान्या मल्होत्रा भी अहम रोल में होंगे। फिल्म करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है।

भूतनी

संजय दत्त, मौनी रॉय, पलक तिवारी, सनी सिंह स्टारर हॉरर एक्शन कॉमेडी फिल्म 'द भूतनी' 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में आ रही है। स्त्री 2 के बाद अब दर्शक 'द भूतनी' में हॉरर जोनर की फिल्म का लुत्फ उठा सकते हैं। फिल्म का निर्देशन सिद्धांत कुमार सचदेव ने किया है।

केसरी चैप्टर 2

हिस्टोरीकल ड्रामा फिल्म केसरी का पार्ट 2 केसरी चैप्टर 2 नए 18 अप्रैल को सिनेमा में पधार रही है। इस बार फिल्म में कोर्ट रूम में ड्रामा देखने को मिलेगा। अक्षय कुमार, आर। माधवन और अनन्या पांडे की तिकड़ी क्या कमाल करती है, यह तो 18 अप्रैल को पता चलेगा। केसरी 2 का निर्देशन करण सिंह त्यागी ने किया है। बॉलीवुड के दर्शक और अक्षय कुमार के फैंस को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। बता दें, केसरी साल 2019 में रिलीज हुई थी, जो दर्शकों को काफी पसंद आई थी।

दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहेगा अप्रैल, देखने को मिलेंगी, रोमांटिक, एक्शन, हॉरर कॉमेडी से भरपूर फिल्में, एक नजर

कनप्पा

एक्शन ड्रामा फैंटेसी पीरियड कनप्पा भी अप्रैल में रिलीज होने जा रही है। विष्णु मंचू फिल्म के लीड एक्टर हैं और फिल्म में अक्षय कुमार, प्रभास की खास झलक देखने को मिलेगी। फिल्म 25 अप्रैल को रिलीज होगी। फिल्म में मोहनलाल भी दमदार पेशकश देंगे। मुकेश कुमार के डायरेक्शन में बनी फिल्म को मोहन बाबू ने प्रोड्यूस किया है।

ग्राउंड जीरो

बॉलीवुड के 'सीरियल किसर' इमरान हाशमी इस अप्रैल अपनी वॉर ड्रामा फिल्म ग्राउंड जीरो से बड़े पर्दे पर आ रहे हैं। ग्राउंड जीरो में इमरान हाशमी एक दमदार किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म की कहानी एक BSF डिप्टी कमांडेंट नरेंद्र नाथ दुबे की कहानी है, जो दो साल तक एक हाई-स्टेक्स नेशनल सिक्योरिटी थ्रेट की जांच करते हैं। एक ऐसी अनकही लड़ाई से प्रेरित, जो सालों तक जनता की नजरों से छुपी रही, ये फिल्म BSF के अब तक के सबसे बेहतरीन ऑपरेशन को दिखाती है, जिसे 2015 में आधिकारिक तौर पर सम्मानित भी किया गया था। फिल्म 25 अप्रैल को रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड