न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मेघना की फिल्म ‘दायरा’ में इस स्टार के साथ दिखेंगी करीना, नानी की फिल्म ‘हिट 3’ का ट्रेलर आया सामने

एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर हमेशा चर्चाओं में बनी रहती हैं। करीना को बॉलीवुड में करीब...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 14 Apr 2025 1:54:44

2 News : मेघना की फिल्म ‘दायरा’ में इस स्टार के साथ दिखेंगी करीना, नानी की फिल्म ‘हिट 3’ का ट्रेलर आया सामने

एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर हमेशा चर्चाओं में बनी रहती हैं। करीना को बॉलीवुड में करीब 25 साल हो गए हैं। उन्हें अब तक कई दमदार भूमिकाएं निभाते देखा गया है। हालांकि एक्टर सैफ अली खान के साथ शादी के बाद से वह चुनिंदा फिल्मों में ही नजर आती हैं। उनका मुख्य फोकस अपने पति और दोनों बेटों तैमूर व जेह का ध्यान रखना है। इसके बावजूद वह बीच-बीच में कुछ नई फिल्मों के माध्यम से अपने चाहने वालों को खुशी मनाने का मौका दे देती हैं। अब उनकी फिल्म को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है।

दरअसल वह मेघना गुलजार की फिल्म में काम करेंगी। इसमें उनके साथ साउथ इंडियन स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन भी होंगे। मेघना ने हाल ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खुद यह अपडेट दी है। मेघना ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें दो तस्वीरें हैं। इनमें मेघना के साथ करीना और पृथ्वीराज हैं। मेघना ने कैप्शन में लिखा, “जब कानून और न्याय की रेखाएं एक-दूसरे से टकराती हैं। करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ दायरा शुरू करने को लेकर एक्साइटेड हूं। जंगली पिक्चर्स और मेरे सह-लेखक यश केसवानी और सीमा अग्रवाल के साथ एक बहुप्रतीक्षित यात्रा।”

‘दायरा’ की कहानी मेघना, यश केसवानी और सीमा अग्रवाल ने मिलकर लिखी है। बता दें कि मेघना की पिछली फिल्म बतौर डायरेक्टर ‘सैम बहादुर’ थी। विक्की कौशल स्टारर यह मूवी दिसंबर 2023 में रिलीज हुई थी। उसके सामने ‘एनिमल’ जैसी ब्लॉकबस्टर मूवी थी, लेकिन फिर भी मेघना की फिल्म बढ़िया बिजनेस करने में सफल रही। करीना के काम को देखें तो वह आखिरी बार पिछले साल दिवाली पर रिलीज हुई ‘सिंघम अगेन’ में दिखी थीं। दूसरी ओर, पृथ्वीराज हाल ही रिलीज हुई फिल्म एल2 एम्पुरान में नजर आए थे।

Kareena Kapoor Khan,actress kareena kapoor khan,prithviraj sukumaran,meghna gulzar,daayra movie,nani,hit the third case,nani movie,hit 3

विशाखापट्टनम के संगम थिएटर में लॉन्च किया गया 'हिट : द थर्ड केस' का ट्रेलर

साउथ इंडियन स्टार नानी की मचअवेटेड फिल्म 'हिट : द थर्ड केस' (हिट 3) इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है। यह 1 मई को बड़े पर्दे पर धूम मचाएगी। इसके डायरेक्टर शैलेश कोलानू हैं। आज सोमवार (14 अप्रैल) को इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया। फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त पिछली दो फिल्मों की तुलना में ज्यादा डार्क और फास्ट होने का वादा करती है क्योंकि यह अपराध और रहस्य की दुनिया में एक झलक दिखाती है। ट्रेलर विशाखापट्टनम के संगम थिएटर में लॉन्च किया गया।

इसमें श्रीनिधि शेट्टी, कोमली प्रसाद, आदिल पाला, राव रमेश, ब्रह्माजी और मगंती श्रीनाथ के भी अहम रोल हैं। इसमें संगीत मिकी जे मीटर का है। इसे वॉल पोस्टर सिनेमा और यूनिनस प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है। ‘हिट 3’ के ट्रेलर की शुरुआत नानी के किरदार ‘अर्जुन सरकार’ के इस दावे से होती है कि अपराधियों को सुधार केंद्र के अंदर रहना चाहिए। कहानी जल्द ही खून-खराबे और हिंसा से भरी एक धुंधली और क्रूर कहानी में बदल जाती है।

एक सीन में नानी को किसी का हाथ काटते हुए भी दिखाया गया है। फिल्म अर्जुन सरकार पर आधारित है, जो विशाखापट्टनम में HIT टीम के साथ एक SP हैं, जिन्हें जम्मू और कश्मीर में एक हाई प्रायोरिटी वाला मामला सौंपा गया है। फिल्म की रिलीज से तीन हफ्ते पहले ही सेंसर स्क्रीनिंग पूरी हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी