न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में अमेरिकी M4 राइफल बरामद, फिर बेनकाब हुआ पाक-आतंक कनेक्शन

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भारतीय सेना ने मुठभेड़ के दौरान तीन आतंकियों को मार गिराया। आतंकियों के पास से अमेरिकी M4 कार्बाइन, AK-47 राइफलें और भारी मात्रा में गोलाबारूद बरामद हुआ। यह कार्रवाई घुसपैठ को नाकाम करने की दिशा में सेना की बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 14 Apr 2025 9:22:19

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में अमेरिकी M4 राइफल बरामद, फिर बेनकाब हुआ पाक-आतंक कनेक्शन

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में भारतीय सेना ने एक बड़ी कार्रवाई के दौरान तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। इस मुठभेड़ के बाद सेना ने आतंकियों के पास से एक अमेरिकी M4 कार्बाइन राइफल, दो AK-47 राइफलें, 11 मैगज़ीन, 65 M4 कारतूस और 56 AK-47 की गोलियां बरामद की हैं।

यह मुठभेड़ किश्तवाड़ के छत्रू इलाके में हुई, जहां सेना की सतर्कता से एक बार फिर घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी गई। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, वैस-वैसे आतंकियों की घुसपैठ की कोशिशें भी तेज होती जा रही हैं। इसी के साथ सेना की आतंक-रोधी कार्रवाइयों में भी तेजी देखी जा रही है।

जिस M4 राइफल को बरामद किया गया है, वह पूरी तरह से अमेरिकी है। इससे पहले भी घाटी में इस तरह के हथियारों की बरामदगी हो चुकी है। पहली बार इस तरह की राइफल 2017 में पुलवामा में देखी गई थी, जब जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर के भतीजे तल्हा रशीद को सुरक्षा बलों ने मार गिराया था।

अमेरिका के 2021 में अफगानिस्तान से सेना हटाने के बाद बड़ी मात्रा में हथियार वहीं छूट गए थे, जिन पर बाद में तालिबान और अन्य आतंकी संगठनों ने कब्जा कर लिया। इन्हीं में शामिल M4 कार्बाइन अब जम्मू-कश्मीर में देखी जा रही है।

सेना के सूत्रों के अनुसार, अब आतंकी AK-47 और M4 कार्बाइन का मिश्रण लेकर आ रहे हैं। M4 स्टील बुलेट्स फायर करने में सक्षम है। 2023 में जम्मू में सेना के काफिलों पर हुए हमलों में भी इस हथियार के इस्तेमाल की आशंका जताई गई थी, खासकर कठुआ और रियासी के मामलों में।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक बैठक में पाकिस्तान के मिशन काउंसलर सैयद अतीफ रज़ा ने भी इस बात पर चिंता जताई थी कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) की मजीद ब्रिगेड को अफगानिस्तान से अमेरिकी हथियार मिल रहे हैं। उनके अनुसार, आतंकियों के पास अब अरबों रुपये के अमेरिकी हथियार हैं, जिनका इस्तेमाल पाकिस्तान की सेना और आम नागरिकों पर हो रहा है।

किश्तवाड़ में बरामद हथियार उसी किस्म के हैं जिनका ज़िक्र पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में किया था, जिससे यह एक बार फिर साफ होता है कि सीमा पार से आतंक को लगातार समर्थन मिल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत