न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वक्फ संशोधन कानून को लेकर पश्चिम बंगाल में फिर भड़की हिंसा, दक्षिण 24 परगना में तनाव, आठ पुलिसकर्मी घायल

वक्फ (संशोधन) अधिनियम 2025 के खिलाफ पश्चिम बंगाल में विरोध तेज हो गया है। मुर्शिदाबाद के बाद दक्षिण 24 परगना में हिंसक झड़प हुई, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए और कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए। ISF कार्यकर्ताओं की कोलकाता रैली से पहले हिंसा भड़की, दो लोग गिरफ्तार।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 14 Apr 2025 9:21:52

वक्फ संशोधन कानून को लेकर पश्चिम बंगाल में फिर भड़की हिंसा, दक्षिण 24 परगना में तनाव, आठ पुलिसकर्मी घायल

पश्चिम बंगाल में वक्फ (संशोधन) अधिनियम 2025 के खिलाफ विरोध-प्रदर्शनों का सिलसिला जारी है। मुर्शिदाबाद के बाद अब दक्षिण 24 परगना जिले में भी हिंसा भड़क उठी। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव के दौरान आठ पुलिसकर्मी घायल हो गए। उपद्रवियों ने एक पुलिस वैन और कई मोटरसाइकिलों को नुकसान पहुंचाया। ताजा घटनाक्रम में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, यह हिंसा उस समय हुई जब इंडियन सेक्युलर फ्रंट (ISF) के कार्यकर्ता कोलकाता में प्रस्तावित विरोध रैली में शामिल होने के लिए रवाना हो रहे थे। यह रैली भांगर के विधायक और पार्टी नेता नौशाद सिद्दीकी के नेतृत्व में आयोजित की जा रही थी। जैसे ही कार्यकर्ता बसंती हाईवे के पास भोजेरहाट क्षेत्र में पहुंचे, पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।

बताया जा रहा है कि कार्यकर्ता भांगर, मिनाखान और संदेशखाली जैसे आस-पास के इलाकों से रैली में भाग लेने पहुंचे थे। पुलिस द्वारा रोके जाने पर स्थिति बिगड़ गई और झड़प शुरू हो गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसमें एक आईएसएफ कार्यकर्ता को सिर में चोट लगी।

घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है और आसपास के क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि हिंसा के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

कोलकाता में रैली को संबोधित करते हुए विधायक नौशाद सिद्दीकी ने कहा, "वक्फ संशोधन अधिनियम न केवल मुस्लिम समुदाय के अधिकारों पर हमला है, बल्कि यह संविधान के मूल स्वरूप के खिलाफ है। इस कानून को तत्काल वापस लिया जाना चाहिए।"

दूसरी ओर, तृणमूल कांग्रेस के नेता और विधायक शोकत मोल्ला ने आईएसएफ पर निशाना साधते हुए कहा, "यह एक अवसरवादी पार्टी है, जिसका कोई जनाधार नहीं है। ये लोग केवल माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।"

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बदला पूरा खेल, ममता की उम्मीदवार ने नाम वापस लिया; दीदी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बदला पूरा खेल, ममता की उम्मीदवार ने नाम वापस लिया; दीदी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’
टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी
‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती