Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : बेटे के साथ वीडियो वायरल, गंदे कमेंट्स करने वालों पर भड़कीं एक्ट्रेस, तनीषा ने पहनी ऐसी ड्रेस कि…

कुछ दिन पहले एक्ट्रेस निशा रावल और उनके 7 वर्षीय बेटे कविश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। इसे देखने के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 14 Apr 2025 8:12:28

2 News : बेटे के साथ वीडियो वायरल, गंदे कमेंट्स करने वालों पर भड़कीं एक्ट्रेस, तनीषा ने पहनी ऐसी ड्रेस कि…

कुछ दिन पहले एक्ट्रेस निशा रावल और उनके 7 वर्षीय बेटे कविश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। इसे देखने के बाद लोग उन्हें बुरी तरह से ट्रॉल करने लगे। निशा और कविश, सारा आरफीन की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए थे। जब निशा बेटे के साथ पैपराजी को पोज दे रही थीं, तभी कविश ने मस्ती करते हुए मां की चेस्ट पर किस किया। ये मोमेंट कैमरे में कैद हो गया। पैपराजी के अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो को देखने के बाद नेटिजेंस निशा के पीछे पड़ गए और कमेंट बॉक्स में गंदे-गंदे कमेंट्स कर उन पर निशाना साधने लगे।

निशा जब हाल ही मुंबई में हुए बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक में पहुंचीं तो उनसे इस वीडियो के बारे में सवाल पूछा गया। इस पर निशा भड़क गईं। निशा बोलीं, “शर्म आनी चाहिए उन लोगों को जो कि मां-बेटे के रिलेशनशिप को उस नजरिए से देखते हैं। ये खोट उनके मन में है इसलिए कोई कमेंट्स नहीं है। उस बारे में मैं क्या ही बोल सकती हूं। यह पहली बार नहीं है जब निशा खबरों में आई हैं। साल 2021 में उन्होंने अपने पूर्व पति और एक्टर करण मेहरा पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए सुर्खियां बटोरी थीं।

निशा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया था कि करण ने एक बहस के दौरान उन्हें शारीरिक रूप से चोट पहुंचाई, जिससे उनके सिर में चोट आई। इसके बाद करण को गिरफ्तार किया गया और फिर वे जमानत पर रिहा हो गए। निशा ने यह भी दावा किया था कि करण का चंडीगढ़ में शूटिंग के दौरान दिल्ली की एक महिला के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था। निशा और करण की शादी साल 2012 में हुई थी और साल 2017 में कविश का वेलकम किया था।

तनीषा मुखर्जी को अजीबोगरीब ड्रेसिंग सेंस के लिए लोग कर रहे ट्रॉल

तनूजा की बेटी और काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी एक खास वजह से अचानक लाइमलाइट में आ गई हैं। दरअसल रविवार (13 अप्रैल) रात मुंबई के एक मशहूर रेस्टोरेंट में खास कॉस्ट्यूम पार्टी रखी गई। ये पार्टी एक चैरिटी के लिए फंड एकत्र करने के लिए हुई थी। पार्टी में तनीषा, वामिका गब्बी, हुमा कुरैशी सहित बॉलीवुड की कई हस्तियों ने शिरकत की। हालांकि सबसे ज्यादा चर्चा तनीषा के आउटफिट पर हो रही है। तनीषा ने ब्लैक शियर मेश ड्रेस पहनी थी, जिस पर बड़े-बड़े सफेद कपड़े के फूल लगे हुए थे।

इन फूलों को खास तौर पर ड्रेस के ऊपरी हिस्से और पीछे की तरफ लगाया गया था। तनीषा ने इस लुक को स्टेटमेंट जूलरी और शानदार हेडपीस के साथ पूरा किया। तनीषा की ये फोटो और वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर आए वायरल हो गए। कुछ लोगों ने उनकी ड्रेस को बोल्ड और फैशन-फॉरवर्ड बताया, तो कई लोगों ने इसे बहुत ज्यादा रिवीलिंग और अजीब बताया। एक यूजर ने लिखा, “ऐसा लगता है कि वह सब्जी का थैला लेकर आई हैं।”

कुछ लोग तनीषा की तुलना उर्फी जावेद से कर रहे हैं, जो अपने अजीबोगरीब फैशन सेंस को लेकर फेमस हैं। तनीषा के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उन्होंने साल 2003 में फिल्म ‘शशशश…’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। तनीषा ने साल 2013 में रियलिटी शो ‘बिग बॉस 7’ में हिस्सा लिया और फर्स्ट रनर-अप बनीं। इस शो में अरमान कोहली के साथ उनकी दोस्ती काफी चर्चा में रही।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका